रग रग Vs. मालिकिन II: 15 मई को The Inner Circle के ONE हेवीवेट MMA वर्ल्ड टाइटल रीमैच में जीत की 4 कुंजी

Anatoly Malykhin and Oumar Kane throw shots at each other

15 मई को The Inner Circle के मेन इवेंट में MMA के दो सबसे बड़े और दिलचस्प नाम एक बार फिर आमने-सामने होंगे।

मौजूदा ONE हेवीवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन “रग रग” ओमार केन अपनी बेल्ट का बचाव करेंगे और सामने होंगे दो डिविजन के MMA वर्ल्ड चैंपियन एनातोली “स्लेदकी” मालिकिन। कॉम्बैट स्पोर्ट्स के इस बहुप्रतीक्षित रीमैच का मुकाबला बैंकॉक, थाईलैंड के मशहूर लुम्पिनी स्टेडियम से live.onefc.com पर लाइव होगा।

इन दोनों की प्रतिद्वंदिता नवंबर 2024 में ONE 169 में शुरू हुई थी, जब केन ने दुनिया को चौंकाते हुए सेनेगल के पहले ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने का कारनामा किया और पांच राउंड की रोमांचक फाइट में मालिकिन पछाड़ा। रीमैच तय था, लेकिन एक गंभीर कार एक्सीडेंट ने “रग रग” को रीमैच से दूर कर दिया और इस मुकाबले को टाल दिया गया।

अब केन अपने पहले टाइटल डिफेंस के लिए उतर रहे हैं और अपनी बादशाहत मजबूत करना चाहते हैं। मालिकिन की नजर तीन डिविजन की MMA बादशाहत वापस पाने पर है और वो अपने रिकॉर्ड पर लगे इकलौते दाग को मिटाना चाहते हैं।

आइए जानते हैं कि 26 पाउंड का गोल्ड जीतने के लिए दोनों को क्या करना होगा।

#1 रग रग की विकसित हुई स्ट्राइकिंग और पावर पंचिंग

जब केन ग्लोबल स्टेज पर आए तो उनके साथ था सेनेगल की पारंपरिक रेसलिंग “लूते” से मिला हुनर और जबरदस्त पावर। तब से लगातार मेहनत ने उन्हें एक पूर्ण MMA फाइटर में बदल दिया है।

देश की राजधानी डकार की रेत पर बने उनके बैलेंस और रोटेशनल फोर्स ने उनके हाथों में भी खुद को ढाल लिया। पहले मुकाबले में “रग रग” ने अपने तेज जैब से मालिकिन को हैरान किया था, जो दूरी आंकने का काम भी करता था और टेकडाउन का रास्ता भी बनाता था।

6 फुट लंबे और 260 पाउंड वजनी केन एक शॉट में इस डिविजन में किसी भी फाइटर को भी गिरा सकते हैं।

करियर की पहली हार के बाद “स्लेदकी” आक्रामक बदलावों के साथ उतरेंगे, लेकिन उनका हर कॉम्बिनेशन उन्हें खतरनाक राह पर लेकर आ सकता है। सेनेगल के इस योद्धा का एक जोरदार हमला प्रतिद्वंदिता को हमेशा के लिए खत्म कर सकता है।

#2 मालिकिन की शानदार रेसलिंग और टॉप कंट्रोल

ONE Championship में छह मुकाबलों में मालिकिन को एक बार भी टेकडाउन नहीं किया गया था। केन ने पहले राउंड में एक जबरदस्त स्लैम से वो सिलसिला तोड़ा और पूरी फाइट का रुख तय कर दिया।

फ्रीस्टाइल रेसलिंग में मास्टर ऑफ स्पोर्ट्स के खिताब वाले फाइटर के लिए ये एक बड़ा झटका था। मालिकिन अब पूरी तरह जानते हैं कि केन कैसे फाइट करते हैं और इस बार उसका जवाब देने के लिए पूरी तैयारी के साथ आ रहे हैं।

इस बार चैलेंजर को पहल करनी होगी। उनका फ्रीस्टाइल बेस केन की “लूते” स्टाइल से ज्यादा अलग-अलग हथियार देता है जैसे डबल लेग, सिंगल लेग और ट्रिप। जैसे ही मालिकिन मैट पर पहल करते हैं, डिफेंडिंग चैंपियन का खतरनाक क्लिंच गेम पूरी तरह बेकार हो जाता है।

अगर “स्लेदकी” टॉप पोजिशन हासिल कर लें तो केन का सबसे खतरनाक हथियार तुरंत बेअसर हो जाता है।

#3 रग रग का स्टैमिना और मजबूती

कभी केन की कंडीशनिंग पर सवाल उठते थे। उन्होंने अपनी तैयारी से जवाब दिया और एक ऐसी फिटनेस बनाई, जो उनके भारी-भरकम जिस्म को देखकर किसी को यकीन न हो।

इससे एक ज्यादा शांत और समझदार फाइटर निकला जो जानता है कब ताकत लगानी है और कब बचाकर रखनी है। मालिकिन के साथ 25 थका देने वाले मिनटों में उन्होंने यही दिखाया, अपना आउटपुट बनाए रखा और रूसी फाइटर को ऐसे जमीन पर ले गए, जहां वो पहले कभी नहीं गए थे।

इतिहास में कोई भी फाइटर मालिकिन के साथ फुल डिस्टेंस जाकर जीता नहीं था। केन ने ये किया और यही एक बात उन्हें एक मानसिक बढ़त देती है जो मालिकिन के पास नहीं है। हर क्लिंच, हर टेकडाउन, हर थका देने वाला एक्सचेंज चैलेंजर की ताकत को धीरे-धीरे खत्म करता जाता है।

और सबसे अहम बात, केन सिर्फ टिके नहीं रहे, उन्होंने चैंपियनशिप राउंड्स में दबदबे के साथ फाइट खत्म की। ये रीमैच जितना लंबा खिंचेगा, उतना ही पहले मुकाबले की याद दिलाएगा।

#4 मालिकिन की घातक स्ट्राइकिंग और शुरुआती आक्रामकता

करियर की 14 जीत में 100 फीसदी फिनिश रेट दिखाता है कि मालिकिन में विरोधी को निपटाने की गजब की काबिलियत है। इस रीमैच में उन्हें पहली घंटी से ही वार करना होगा।

उनका स्ट्रेट राइट, लेफ्ट हुक और ओवरहैंड राइट तीनों में एक पंच से खत्म करने की ताकत है और केमेरोवो निवासी फाइटर को इन हथियारों पर भरोसा करना होगा, इससे पहले कि ये फाइट एक और लंबी जंग में बदल जाए।

शुरुआती आक्रामकता का फायदा सिर्फ नॉकआउट के मौके तक नहीं है। केन को डिफेंस पर लगा देने से वही ओपनिंग आएगी, जिनकी मालिकिन को लेवल बदलकर रेसलिंग में जाने के लिए जरूरत है।

अगर “स्लेदकी” केन की लय में आने से पहले अपना निशाना लगा लें तो रीमैच बिना किसी चेतावनी के खत्म हो सकता है। शुक्रवार को एक साफ हिट ही काफी हो सकता है उस तीन डिविजन की बादशाहत को वापस लाने के लिए, जिसने कभी उन्हें इस खेल का सबसे खतरनाक फाइटर बनाया था।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Nazareth Lalthazuala celebrates after knocking out Jhon Brutas
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Joshua Pacio faces Japan's Keito Yamakita for strawweight MMA gold on November 18
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Itsuki Hirata and Jihin Radzuan run it back at ONE SAMURAI 4
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27
Shamil Erdogan vs. Paul Elliott, Luke Lessei vs. Charlie Guest set for ONE Fight Night 48 in October