एनातोली मालिकिन ने The Inner Circle के मेन इवेंट में ओमार केन को नॉकआउट कर दोबारा जीता हेवीवेट MMA खिताब

Anatoly Malykhin Oumar Kane The Inner Circle May 15 24 scaled

रूसी मेगास्टार एनातोली “स्लेदकी” मालिकिन ने शानदार अंदाज में ONE हेवीवेट MMA वर्ल्ड टाइटल दोबारा जीतने में सफलता पाई। उन्होंने बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में 15 मई को हुए The Inner Circle के मेन इवेंट में “रग रग” ओमार केन को फिनिश किया।

नवंबर 2024 में हुई पहली भिड़ंत के बाद इस मैच में काफी कुछ दांव पर लगा था और दोनों ही फाइटर्स ने शुरुआत से ही आक्रामकता दिखाना शुरु कर दिया।

केन ने साउथपॉ स्टांस में रहते हुए दूरी को बनाकर रखा। उन्होंने किक्स और काउंटर लगाए व मालिकिन अटैक के लिए ओपनिंग ढूंढ़ रहे थे।

उनके 38 वर्षीय चैलेंजर, मौजूदा ONE लाइट हेवीवेट और मिडलवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन, ने दूसरे राउंड में दबाव बढ़ाया और ओवरहैंड पंच लगाए।

सेनेगली योद्धा किसी भी तरह की जल्दबाजी और लापरवाही से बचते दिखे। उन्हें “स्लेदकी” को एक जोरदार अपरकट से पीछे धकेला। जब तीसरा राउंड शुरु हुआ तो दोनों हेवीवेट फाइटर्स ने वार-पलटवार किए।

Anatoly Malykhin Oumar Kane The Inner Circle May 15 16

केन ने साइड किक्स से दूरी पर नियंत्रण बनाकर रखा, वहीं मालिकिन को हेवी हुक्स और राइट हैंड्स से सफलता मिली। 34 वर्षीय सेनेगली चैंपियन ने अटैक झेलने के बावजूद काउंटर करने जारी रखे।

चौथे राउंड में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। TRIPL3 MMA टीम के प्रतिनिधि और “स्लेदकी” ने एक दूसरे पर जमकर हुक्स, किक्स और काउंटर लगाए।

One Chance Team और Tiger Muay Thai के फाइटर ने एक क्रॉस दे जड़ा, जिससे केन पूरी तरह लड़खड़ा गए। फिनिश को आते देख रूसी पावरहाउस ने ढेर सारे पंच लगाने शुरु कर दिए और रेफरी ने चौथे राउंड में 1:54 मिनट पर मैच समाप्त कर दिया।

इस धमाकेदार जीत के साथ मालिकिन का करियर रिकॉर्ड 15-1 हुआ और उन्होंने 100 फीसदी फिनिशिंग रेट कायम रखा। इसके अतिरिक्त उन्हें ONE चेयरमैन और सीईओ चाट्री सिटयोटोंग से एक लाख यूएस डॉलर का परफॉर्मेंस बोनस हालिल हुआ। इस जीत के साथ उन्होंने फिर से तीन डिविजन के MMA वर्ल्ड चैंपियन होने का कारनामा कर दिखाया।

फाइट के बाद भावुक मालिकिन ने रिंग के बीच में अपने ग्लव्स रखकर रिटायरमेंट का इशारा किया।

न्यूज़ में और

Muay Thai fighters Wanchainoi PongSuphan PK and Petnamkhong Sor Maneekhot face off ahead of ONE Friday. Fights 166
ONE Championship Books Yoshinari vs. Suablack In Flyweight Muay Thai For ONE SAMURAI 3
Nico Carrillo making his way to the ring for his clash against Shadow Singha Mawynn at ONE Fight Night 40.
Stella Hemetsberger with two ONE Championship belts in the ring.
Stella Hemetsberger lands a push kick on Jackie Buntan
Nabil Anane at The Inner Circle 25
Masaaki Noiri faces off with Liu Mengyang with the Tokyo skyline in the background
Suakim celebrates his win over Nabil Anane at The Inner Circle 25.
Nabil Anane and Suakim face off ahead of The Inner Circle 25
Phetjeeja vs. Antonia Prifti for ONE Atomweight Kickboxing World Title at The Inner Circle 28
ONE Championship booked Gilbert Nakatani vs. Nazareth Lalthazuala for ONE Fight Night 47
Nabil Anane during his post-fight speech at ONE 170.