ONE Championship की 24 अप्रैल को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में वापसी हो रही है, जहां एशिया प्राइमटाइम पर ONE Friday Fights 151 और The Inner Circle का लाइव प्रसारण किया जाएगा।
एक्शन से भरपूर इवेंट में इंटरनेशनल स्टार्स मॉय थाई, MMA और किकबॉक्सिंग फाइट्स में टक्कर लेते दिखेंगे। यहां अधिकतर एथलीट्स का प्रयास होगा कि वो 1 लाख यूएस डॉलर का मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट अपने नाम करें।
The Inner Circle के मेन इवेंट में 19 वर्षीय सनसनी पेट सुआनलुआंगरोडयोक का सामना 17 वर्षीय स्टार “पेटसैम” नाह्यान मोहम्मद से एटमवेट मॉय थाई मुकाबले में होगा।
वहीं ONE Friday Fights 151 के मेन इवेंट में फ्लाइवेट मॉय थाई फाइटर्स पानपडेज एनएफ लुकसुआन का सामना उबैद “बैड” हुसैन से होगा। दोनों ही फाइटर्स को ONE Championship करियर में अभी तक हार नहीं मिली है और दोनों में से किसी एक की स्ट्रीक का अंत होगा।
भारत में The Inner Circle को live.onefc.com पर शाम 5 बजे से लाइव देखा जा सकता है।
ONE Friday Fights 151 को शाम 7 बजे से JioHotstar और Star Sports Select 2 पर लाइव देखा जा सकेगा।