ऋतु फोगाट ONE SAMURAI 1 में वापसी कर इत्सुकी हिराटा को हराने के लिए तैयार – ‘फाइट को फिनिश करना चाहती हूं’

Ayaka Miura Ritu Phogat ONE 171 16 scaled e1777269939184

ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट ने हार से सीखकर खुद बेहतर से बेहतरीन बनाया है और अब वो विमेंस एटमवेट MMA डिविजन को दिखाना चाहती हैं कि क्यों उन्हें इतनी खतरनाक एटमवेट फाइटर माना जाता है।

31 वर्षीय भारतीय फाइटर का सामना जापानी स्टार इत्सुकी “एंड्रॉइड 18” हिराटा से ONE SAMURAI 1 के एटमवेट MMA मैच में होगा। इस इवेंट का लाइव प्रसारण बुधवार, 29 अप्रैल को पे-पर-व्यू के जरिए टोक्यो के एरियाके एरीना से किया जाएगा।

फोगाट ने रेसलिंग से मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में आकर अपने प्रदर्शन से तहलका मचा दिया था। उन्होंने करियर की पहली आठ में से सात फाइट्स जीतीं।

उसके बाद उन्हें लगातार तीन हार का सामना करना पड़ा। एक समय पर परिवार शुरु करने के लिए उन्होंने खेल से दूरी बनाई, मगर पिछले साल अयाका “ज़ोम्बी” मियूरा के खिलाफ वापसी कर पहले राउंड में सबमिशन से हार मिली।

फोगाट ने इस बुरे दौर के बारे में कहा:

“मेरी आखिरी फाइट एक लंबे ब्रेक और मां बनने के बाद हुई थी। वो काफी अच्छा अनुभव रहा और उस फाइट से काफी कुछ सीखने को मिला।”

खास बात ये रही कि फोगाट को तीनों हार सबमिशन से मिलीं और “द इंडियन टाइग्रेस” ने इन हार पर काफी मंथन किया है।

अब वो 29 अप्रैल के दिन खुद आत्मविश्वास के साथ वापसी करने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा:

“मेरी आखिरी तीन मैचों में हार सबमिशन से आई हैं तो मुझे अपनी ग्रैपलिंग पर ज्यादा काम करने की जरूरत थी। उसके बाद मैंने ग्रैपलिंग में काफी सुधार भी किया है और मैंने उसे बेहतर बनाया है।

“चिंता तो नहीं कहूंगी मगर ये है कि ये हार मुझे काफी कुछ सिखाकर गई हैं कि कम से कम मुझे ग्राउंड पर तो नहीं हारना चाहिए। इस पर मैंने काफी लंबे समय तक काम किया है। अगली फाइट में वो सुधार देखने को मिलेगा।”

लेकिन उनके सामने चुनौती बनकर खड़ी होंगी हिराटा, जिन्हें अपनी शानदार सबमिशन स्किल्स और घातक ग्राउंड-एंड-पाउंड के लिए जाना जाता है।

इन दोनों का सामना पिछले साल ONE 173 में होना था, मगर फोगाट ने चोट के चलते फाइट से अपना नाम वापस ले लिया। अब इनकी टक्कर होने जा रही है

भारतीय फाइटर ने बताया:

“मैं इस फाइट के लिए बहुत उत्साहित हूं। मेरी फाइट इत्सुकी हिराटा के खिलाफ पहले भी रद्द हो चुकी हैं। और अब ये फाइट होने जा रही है तो मैं बहुत उत्साहित हैं और तैयार हूं। मैं यही कहना चाहूंगी कि आखिरकार हमारी फाइट होने जा रही है। सभी फैंस इस फाइट को देखना चाहते थे। हम दोनों साथ में मिलकर एक बहुत ही अच्छी फाइट देंगी।”

फोगाट ने खतरनाक जूडोका के खिलाफ जल्दी फिनिश का लक्ष्य बनाया

ऋतु फोगाट ने करीब से अपनी विरोधी का अध्ययन किया है और वो जानती हैं कि उनके सामने कैसी चुनौती है।

हिराटा की बात करें तो वो जूडो बैकग्राउंड से आती हैं और उन्होंने ONE में छह जीत हासिल की हैं, जिसमें तीन फिनिश भी शामिल हैं। फोगाट के मन में प्रतिद्वंदी के प्रति सम्मान है, लेकिन उन्होंने चेतावनी भी जारी की है।

“द इंडियन टाइग्रेस” ने कहा:

“हिराटा एक बहुत अच्छी और अनुभवी फाइटर हैं। मैं उनका बहुत सम्मान करती हूं। मैं उन्हें यही कहूंगी कि ऋतु फोगाट से बचकर रहना।

“मैं किसी एक दांव-पेंच के बारे में बताकर उनको असम्मानित नहीं करना चाहती। वो जूडो बैकग्राउंड वाली अच्छी फाइटर हैं। यही कहूंगी कि वो बेहद अच्छी हैं।”

ये दो ग्राउंड स्पेशलिस्ट के बीच जोरदार टक्कर है। फोगाट को अपनी दमदार रेसलिंग और ग्राउंड-एंड-पाउंड तो वहीं हिराटा को जूडो थ्रो और सबमिशन स्किल्स के लिए जाना जाता है।

फोगाट ने अंत में कहा:

“मैं इस फाइट को पहले या दूसरे राउंड में फिनिश करना चाहती हूं। अगर ये प्लान कारगर नहीं रहा तो सभी स्थिति के लिए तैयार हूं। मैं इस फाइट को फिनिश और अपनी प्रतिद्वंदी पर दबदबा बनाना चाहती हूं।

“अभी मेरा फोकस सिर्फ इस फाइट पर है और मैं कैसे भी इसे जीतना चाहता हूं। और उसके बाद जो कुछ भी होगा, उसके लिए तैयार हूं।”

न्यूज़ में और

Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25
Rambolek Chor Ajalaboon (center) and Superbon (right) at The Inner Circle 7.
Stamp Fairtex fires a teep on Selina Flores at ONE Fight Night 47
Petmuangsri counters with a left elbow against Gregor Thom at The Inner Circle 29.
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Nazareth Lalthazuala celebrates after knocking out Jhon Brutas