3 मुकाबले जो ONE Fight Night 31 को यादगार बना सकते हैं

Zebaztian Kadestam Roberto Soldic ONE Fight Night 10 33

ONE Fight Night 31: Kongthoranee vs. Nong-O II के बाउट कार्ड में शुरुआत से लेकर अंत तक शानदार मुकाबले शामिल हैं।

3 मई को होने वाले इवेंट में वर्ल्ड क्लास स्ट्राइकर्स, टॉप पाउंड-फोर-पाउंड ग्रैपलर्स और ढेर सारे प्रतिभाशाली मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स स्टार्स को जगह दी गई है।

सभी की नजरें मेन इवेंट में होने वाले कोंगथोरानी सोर सोमाई बनाम नोंग-ओ हामा मैच तो वहीं टाय रुओटोलो और डान्टे लियोन के वर्ल्ड टाइटल मुकाबले पर टिकी होंगी।

आइए उन फाइट्स पर नजर डालते हैं जो थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में चार चांद लगा सकती हैं।

सैमापेच vs. अबदुल्ला दयाकाएव

फैंस को रूसी नॉकआउट आर्टिस्ट अब्दुल्ला दयाकाएव और थाई दिग्गज सैमापेच फेयरटेक्स के धमाकेदार बेंटमवेट मॉय थाई मुकाबले के लिए तैयार रहना चाहिए।

23 वर्षीय दयाकाएव ONE Friday Fights इवेंट सीरीज में बहुत ही शानदार रहे हैं। उन्होंने अभी तक छह जीत हासिल कीं, जिसमें चार हाइलाइट-रील स्टॉपेज के दम पर ग्लोबल रोस्टर में जगह बनाई और खुद को डिविजन के सबसे खतरनाक युवा दावेदारों में शामिल किया।

दयाकाएव के बॉक्सिंग हेवी और आक्रामक स्टाइल की सैमापेच के खिलाफ बहुत कड़ी परीक्षा होगी।

30 वर्षीय अनुभवी नॉकआउट आर्टिस्ट ONE के सर्वश्रेष्ठ स्टार्स से भिड़ चुके हैं और उन्होंने पहले भी डिविजन के वर्ल्ड टाइटल के लिए चुनौती पेश की है।

एक खतरनाक साउथपॉ (बाएं हाथ के) सैमापेच अपने प्रतिद्वंदी के हाइप को खत्म करते हुए शानदार जीत दर्ज करना चाहेंगे।

ज़ेबज़्टियन कडेस्टम और इसी फिटिकेफु

उभरते हुए वेल्टरवेट MMA कंटेंडर्स इसी फिटिकेफु और ज़ेबज़्टियन कडेस्टम की नजरें वर्ल्ड चैंपियनशिप पर हैं और ONE Fight Night 31 में जीतने वाले स्टार की वर्ल्ड टाइटल मैच की तरफ बढ़ने की राह आसान हो जाएगी।

अपनी शारीरिक क्षमता और ऑलराउंड खेल की वजह से फिटिकेफु ने लगातार दो फाइट्स को अपने नाम किया। टोंगा-ऑस्ट्रेलियाई स्टार अगर पूर्व ONE वेल्टरवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन को हरा पाए तो ये उनके करियर की सबसे बड़ी जीत होगी।

वहीं “द बैंडिट” की बात की जाए तो वो खुद लगातार तीन फाइट्स जीत चुके हैं और उनका ONE में फिनिशिंग रेट 100 फीसदी है।

मौजूदा चैंपियन क्रिश्चियन ली के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल शॉट इस मैच पर निर्भर कर सकता है इसलिए दोनों जीतने के लिए पूरा दमखम लगा देंगे।

शॉन क्लिमेको vs. अकिफ गुलुज़ादा

युवा सनसनी अकिफ “किंग” गुलुज़ादा का सामना फिलीपीनो-अमेरिकी स्टार शॉन “द वन” क्लिमेको से होने जा रहा है। इस फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में शुरु से लेकर अंत तक जबरदस्त एक्शन की गारंटी है।

अज़रबैजान के गुलुज़ादा ने ONE Friday Fights में तीन जीत हासिल कीं और पिछले मैच में किए गए स्पिनिंंग एल्बो नॉकआउट की वजह से उन्होंने एक लाख यूएस डॉलर का मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया।

अपने ऑल-एक्शन स्टाइल की वजह से उन्होंने ढेर सारे नए फैंस बनाए लिए हैं, लेकिन उनकी टक्कर पंचिंग पावर के लिए चर्चित क्लिमेको से होगी।

Road to ONE: America टूर्नामेंट के विजेता स्टार ने ग्लोबल स्टेज पर 2-1 का रिकॉर्ड कायम किया और अब इसे आगे बढ़ाना चाहेंगे।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35