रैम्बोलैक Vs. अब्दुल्ला दयाकाएव: ONE Fight Night 39 के बेंटमवेट मॉय थाई मेन इवेंट मैच में जीत की 4 कुंजी

abdullarambo

ONE Fight Night 39: Rambolek vs. Dayakaev का मेन इवेंट बेंटमवेट मॉय थाई डिविजन की सबसे बहुप्रतीक्षित फाइट्स में से एक का आयोजन करेगा। थाई स्ट्राइकर रैम्बोलैक चोर अजालाबून का सामना दागेस्तानी नॉकआउट आर्टिस्ट अब्दुल्ला “स्मैश बॉय” दयाकाएव से होगा।

शनिवार, 24 जनवरी को बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में ये धमाकेदार फाइट देखने को मिलेगी। इस मैच का विजेता ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नबील अनाने का अगला चैलेंजर बन सकता है।

रैम्बोलैक और दयाकाएव दोनों लगातार चार मैच अपने नाम कर चुके हैं। आइए ONE Fight Night 39 की फाइट से पहले जानते हैं कि इस मैच में जीत की कुंजी क्या रहेगी।

#1 रैम्बोलैक की राइट बॉडी किक

रैम्बोलैक की राइट बॉडी किक बहुत तेज, ताकतवर और तीनों राउंड तक काफी चोट पहुंचा सकती है। साउथपॉ स्ट्राइकर किसी भी रेंज से इस किक का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए कर सकते हैं।

परहम घेराती के खिलाफ इस किक ने ईरानी स्टार की बाईं ओर इतना अटैक किया कि उनके वार सीमित हो गए। इस हथियार का इस्तेमाल करते हुए वो बाकी अटैक को अंजाम दे सकते हैं।

जब उनके प्रतिद्वंदी बॉडी किक से बचने के लिए गार्ड ऊपर करें या फिर पीछे हटें तो वो काउंटर करते हुए लेफ्ट बॉडी किक या राइट हैंड का इस्तेमाल कर सकते हैं। दयाकाएव को आगे बढ़ते रहना पसंद है, ऐसे में रूसी स्टार को दूरी पर रखने के लिए ये काफी कारगर रहेगा।

#2 दयाकाएव का लगातार आक्रामकता के साथ आगे बढ़ना

दयाकाएव को लगातार आगे बढ़ते हुए रैम्बोलैक को परेशानी में डालना होगा।

दागेस्तानी स्ट्राइकर जरा सा भी मौका पाकर आगे बढ़ना शुरु कर देते हैं और अपने विरोधी को रिंग की रस्सियों की ओर ले जाते हैं। वो सामने से आ रही स्ट्राइक्स के बावजूद ऐसा आसानी के साथ करते हैं। फिर प्रतिद्वंदियों पर राइट क्रॉस और लेफ्ट हुक से वार करते हैं।

ये रणनीति काउंटर अटैक में कारगर साबित होती है। जब उनके विरोधी डटकर वार करते हैं तो वो उन्हें काउंटर करने के लिए राइट क्रॉस जैसे हथियार का वार करते हैं।

ऐसी स्थिति रैम्बोलैक को दुविधा में डाल देगी कि वो वहीं खड़े होकर अटैक करें या फिर पीछे मुड़े। ऐसे में दयाकाएव को लगातार अटैक करते रहना होगा।

#3 रैम्बोलैक का रिंग कंट्रोल

थाई सनसनी को रिंग के बीच में खड़े रहकर दबदबा कायम करना होगा ताकि वो अपने सबसे घातक हमले कर सकें।

रैम्बोलैक खुद को आक्रामक दिखाने की कोशिश करेंगे ताकि वो फाइट की गति को नियंत्रित कर सकें। जब वो रिंग के बीच में खड़े रहकर फाइट करेंगे तो उनके विरोधी पीछे हटने पर मजबूर हो सकते हैं। वहां से वो राइट बॉडी किक्स और टीप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

दयाकाएव को पीछे धकेलने से रूसी स्टार की ताकत कम हो जाएगी क्योंकि उनका असली हथियार लगातार आगे बढ़ते हुए वार करने का है। अगर वो लो किक्स या फिर लेफ्ट बॉडी किक्स का इस्तेमाल करें तो रूसी स्ट्राइकर की लय बिगाड़कर रख सकते हैं।

#4 दयाकाएव के काउंटर वाले राइट क्रॉस

रूसी नॉकआउट आर्टिस्ट दयाकाएव के राइट क्रॉस उनके सबसे खास हथियारों में से एक हैं और इसने उन्हें करियर में काफी सफलता भी दिलाई है।

जब विरोधी बॉडी किक या फिर लो किक लगाने के लिए आते हैं तो अक्सर वो स्ट्रेट पंच के लिए खाली जगह छोड़ देते हैं। उनकी एक स्ट्राइक पूरे मैच की दशा और दिशा को बदलकर रख सकती है।

ये कॉम्बिनेशन बनाने का भी मौका मिल जाता है। एक बार राइट क्रॉस लैंड होने के बाद वो लेफ्ट हुक या फिर अपरकट से मैच में बढ़त बना सकते हैं।

मॉय थाई में और

Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.