ONE Fight Night 31: Kongthoranee Vs. Nong-O II – सभी फाइट्स के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स

Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hama ONE Fight Night 28 48 scaled

ONE Championship शनिवार, 3 मई को डबलहेडर के दूसरे इवेंट का आयोजन कर रहा है।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा ONE Fight Night 31: Kongthoranee Vs. Nong-O II का लाइव प्रसारण किया जा रहा है, जिसमें मॉय थाई, MMA और सबमिशन के धमाकेदार मैच देखने को मिल रहे हैं।

मेन इवेंट में #3 रैंक के फ्लाइवेट मॉय थाई कंटेंडर कोंगथोरानी सोर सोमाई का सामना पूर्व ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ हामा से होगा। पहले मैच में कोंगथोरानी को करीबी अंतर से विभाजित निर्णय से जीत मिली थी और अब दोनों स्टार निर्णायक प्रदर्शन करना चाहेंगे।

वहीं को-मेन इवेंट में दुनिया के दो सर्वश्रेष्ठ पाउंड-फोर-पाउंड ब्राजीलियन जिउ-जित्सु एथलीट्स टक्कर लेते दिखेंगे। अमेरिकी मेगास्टार टाय रुओटोलो अपने ONE वेल्टरवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल को कनाडाई पावरहाउस डान्टे लियोन के खिलाफ बचाने उतरेंगे।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


फ्लाइवेट मॉय थाई
नोंग-ओ हामा ने कोंगथोरानी सोर सोमाई को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
वेल्टरवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप
टाय रुओटोलो ने डान्टे लियोन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
लाइटवेट मॉय थाई
अबोलफज़्ल “वाइट वुल्फ” अलीपौरांदी ने लियाम “लीथल” नोलन को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 0:59 मिनट में
लाइटवेट MMA
“द वॉरियर” झांग लिपेंग और लूकस गेब्रियल के बीच मुकाबला नो कॉन्टेस्ट के रूप में खत्म हुआ
बेंटमवेट मॉय थाई
अब्दुल्ला “स्मैश बॉय” दयाकाएव ने सैमापेच फेयरटेक्स को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 1:44 मिनट में
फ्लाइवेट मॉय थाई
अकिफ “किंग” गुलुज़ादा ने शॉन “द वन” क्लिमेको को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फ्लाइवेट मॉय थाई
जॉर्डन एस्टुपिनन ने अली सालदोएव को सर्वसम्मत निर्णय से हराया

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)