टाय रुओटोलो की आक्रामकता ने उन्हें डान्टे लियोन के खिलाफ सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल डिफेंड करने में मदद की

Tye Ruotolo Dante Leon ONE Fight Night 31 70 scaled

अमेरिकी सुपरस्टार टाय रुओटोलो ने चिर-प्रतिद्वंदी डान्टे लियोन को हराते हुए शनिवार, 3 मई को अपना ONE वेल्टरवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल डिफेंड करने में सफलता पाई।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में हुए ONE Fight Night 31: Kongthoranee vs. Nong-O II के को-मेन इवेंट में दोनों के बीच की ये तीसरी टक्कर थी।

रुओटोलो ने मैच की शुरुआत में ही डबल लेग टेकडाउन कर टॉप पोजिशन प्राप्त की और मैच में दबदबे की नींव रख दी।

टाइटल विजेता ने कई मिनटों तक मैच की गति को आगे बढ़ाया और लगातार गार्ड पास करते हुए दिखे। ज्यादातर समय लियोन ने अपने लचीलेपन की वजह से उनके दांव को डिफेंड किया।

मैच के आखिरी चार मिनट के दौरान रुओटोलो ने गार्ड पास किया और प्रभावशाली पोजिशन हासिल करने में सफल रहे। कनाडाई स्टार ने खुद को बचाकर रखने में सफलता पाई।

आखिरी मिनटों में रुओटोलो की आक्रामकता में इजाफा हुआ और अपनी ट्रेड मार्क लेग पिन गार्ड पासिंग के जरिए दबाव बनाते रहे। अंत में दोनों की तरफ से अटैक की कोशिश हुई और दोनों में से कोई भी एथलीट कैच (सबमिशन का प्रभावी प्रयास) नहीं हासिल कर पाया।

10 मिनट के एक्शन के बाद मुकाबलों जजों के पास गया और अमेरिकी स्टार की आक्रामकता और गार्ड पासिंग को देखते हुए उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया।

इस शानदार जीत ने 22 वर्षीय एथलीट का नाम दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पाउंड-फोर-पाउंड ग्रैपलर्स में से एक के रूप में और मजबूत कर दिया है। इसके साथ ही उनका ONE रिकॉर्ड 8-0 और करियर रिकॉर्ड 30-10 हुआ।

मैच के बाद रुओटोलो ने ऐलान किया कि वो भी अपने जुड़वा भाई और ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन केड रुओटोलो की तरह ही MMA में हाथ आजमाएंगे।

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.