इन 5 कारणों से 3 मई को ONE Fight Night 31 देखना ना भूलें

Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hama ONE Fight Night 28 30 scaled

ONE Fight Night 31: Kongthoranee vs. Nong-O II बस कुछ ही दिन दूर है और इसमें ढेर सारे बेहतरीन मार्शल आर्ट्स स्टार्स जलवा बिखेरते दिखेंगे।

शनिवार, 3 मई को तीन खेलों के आठ बेहतरीन मैच होंगे और फैंस शुरु से लेकर अंतिम मैच तक जबरदस्त एक्शन के गवाह बनेंगे।

आइए उन कारणों पर चर्चा करते हैं, जिसके चलते फैंस को बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में होने वाले इस इवेंट को हर हाल में देखना चाहिए।

#1 मेन इवेंट में शानदार रीमैच

फरवरी में हुए ONE Fight Night 28 में उभरते हुए स्टार कोंगथोरानी सोर सोमाई ने अपने करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल करते हुए पूर्व ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ हामा को विभाजित निर्णय से मात दी।

तीन राउंड के जोरदार मैच के बाद 28 वर्षीय थाई स्टार अपने जीत के सिलसिले को तीन तक लेकर गए और खुद को फ्लाइवेट मॉय थाई डिविजन के सबसे खतरनाक दावेदारों में से एक बनाया।

अब दिग्गज नोंग-ओ, कोंगथोरानी के खिलाफ हिसाब बराबर करने की फिराक में होंगे और वो साबित करना चाहेंगे कि फ्लाइवेट डिविजन में डेब्यू करते हुए उनकी हार बस एक तुक्का थी।

घातक पावर और तकनीकी महारथ वाले 38 वर्षीय थाई सुपरस्टार ने इस बार अधिक आक्रामकता का वादा किया है।

#2 पाउंड-फोर-पाउंड BJJ दिग्गज वर्ल्ड टाइटल मैच के लिए तैयार

मौजूदा ONE वेल्टरवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन टाय रुओटोलो दुनिया के महानतम एथलीट के रूप में अपनी विरासत को मजबूत करना चाहेंगे, जब वो अपनी बेल्ट को कनाडाई पावरहाउस और दो बार के IBJJF नो-गी वर्ल्ड चैंपियन डान्टे लियोन के खिलाफ डिफेंड करेंगे।

ONE के बाहर इन दो BJJ (ब्राजीलियन जिउ-जित्सु) सुपरस्टार्स का आमना-सामना हुआ है और दोनों के नाम एक-एक जीत है। प्रतिद्वंदिता की तीसरी फाइट में अब खिताब दांव पर होगा।

मात्र 22 वर्षीय रुओटोलो अभी तक दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में अपने सभी सात मैचों को जीत चुके हैं।

वहीं लियोन की बात करें तो ऑलराउंड और तकनीकी ग्रैपलर हैं, जिनके पास शारीरिक क्षमता के साथ-साथ कमाल की दिमागी कुशलता भी है और वो अमेरिकी चैंपियन के लिए कड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं।

#3 युवा स्टार्स का यूएस प्राइमटाइम डेब्यू

ONE Fight Night 31 में कई सारे उभरते हुए युवा स्टार्स ग्लोबल स्टेज पर अपनी धाक जमाना चाहेंगे।

19 वर्षीय प्रतिभाशाली सनसनी अकिफ “किंग” गुलुज़ादा ने ONE Friday Fights में तीन धमाकेदार प्रदर्शन के दम पर ग्लोबल रोस्टर में जगह बनाई है।

अब फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में अज़रबैजानी युवा का सामना Road to ONE: America टूर्नामेंट के विजेता शॉन “द वन” क्लिमेको से होगा।

अब्दुल्ला दयाकाएव ने भी ONE Friday Fights में शानदार खेल दिखाकर यूएस प्राइमटाइम डेब्यू का मौका हासिल किया है।

23 वर्षीय रूसी स्टार ने खुद को एक गंभीर नॉकआउट आर्टिस्ट के रूप में स्थापित किया है और अब उनका सामना बेंटमवेट मॉय थाई मैच में थाई दिग्गज और पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर सैमापेच फेयरटेक्स से होगा।

इसके अलावा उभरते हुए ब्राजीलियाई सनसनी लूकस गेब्रियल की टक्कर अनुभवी चीनी स्टार झांग लिपेंग से लाइटवेट MMA फाइट में होगी।

गेब्रियल ने अपनी शानदार सबमिशन स्किल्स और स्टैमिना के दम पर ONE Friday Fights में तीन लाजवाब जीत दर्ज की हैं और अब उनका मैच अपने अब तक के सबसे खतरनाक विपक्षी से होगा।

#4 कई सारे इंटरनेशनल मॉय थाई स्टार्स करेंगे शिरकत

थाई स्टार्स के मैचों के अलावा भी कार्ड में कई देशों के टॉप मॉय थाई एथलीट्स शामिल होंगे।

एक बेहतरीन मैच में यूरोप के दो सबसे दिलचस्प एथलीट्स नौज़ेत त्रूहीलो और “लीथल” लियाम नोलन आमने-सामने होंगे।

इससे पहले अपराजित कोलंबियाई स्टार जॉर्डन एस्टुपिनन दक्षिण अमेरिकी मॉय थाई को आगे बढ़ाते हुए रूसी नॉकआउट आर्टिस्ट अली सालदोएव से भिड़ेंगे।

इसके अलावा अज़रबैजानी सनसनी गुलुज़ादा और फिलीपीनो-अमेरिकी स्टार क्लिमेको व थाईलैंड के सैमापेच का सामना रूसी स्टार दयाकाएव से होगा।

#5 अगले वेल्टरवेट MMA वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर उभरकर आ सकते हैं सामने

इसी फिटिकेफु और ज़ेबज़्टियन कडेस्टम एक वेल्टरवेट MMA मैच में भिड़ेंगे और इस मुकाबले को जीतने वाला स्टार 26 पाउंड की गोल्ड बेल्ट अपने नाम करने के बेहद करीब पहुंच सकता है।

ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले टोंगा के एथलीट फिटिकेफु लगातार दो मैचों को अपने नाम कर चुके हैं और उन्होंने इनमें अपने शानदार ऑलराउंड खेल और शारीरिक क्षमता का नमूना पेश किया है।

वहीं कडेस्टम एक बार फिर से चैंपियनशिप बेल्ट अपने नाम करना चाहते हैं।

पूर्व डिविजनल चैंपियन लगातार तीन फाइट्स को जीत चुके हैं और ONE के अपने मैचों को फिनिश कर क्षमता दिखाई है।

दोनों ही एथलीट्स के पास लाजवाब स्किल्स हैं और मैचों में शानदार एक्शन दिखने की पूरी गारंटी है। जीतने वाला स्टार मौजूदा ONE वेल्टरवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली का अगला चैलेंजर भी बन सकता है।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
ONE Championship Books Lee vs. Ruotolo For ONE Lightweight MMA World Title On November 6
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31