नोंग-ओ ने अपने बेटे के मॉय थाई सफर पर बातचीत की – ‘मैं उनके अनुशासन से बहुत प्रभावित हूं’

Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hama ONE Fight Night 28 39 scaled

एक तरफ दिग्गज थाई स्ट्राइकर नोंग-ओ हामा ONE Fight Night 31 के मेन इवेंट में #3 रैंक के कंटेंडर कोंगथोरानी सोर सोमाई के खिलाफ फ्लाइवेट मॉय थाई रीमैच की तैयारियों में जुटे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके परिवार का एक और सदस्य सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।

3 मई को होने वाले अहम मुकाबले से पहले नोंग-ओ ने onefc.com से बात करते हुए अपने 11 साल के बेटे के मॉय थाई करियर के बारे में बताया।

मॉय थाई के गढ़ थाईलैंड में बहुत ही आम बात है कि स्कूल जाने वाले बच्चे दूसरे बच्चों के साथ प्रतियोगिता में नजर आते हैं।

नोंग-ओ के बड़े बेटे भी अपने पिता के नक्शे-कदम पर चले रहे हैं और उन्होंने 2023 में प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के बाद से 1-1 का रिकॉर्ड बनाया है।

इस बारे में पूर्व ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन ने बताया:

“मैं अपनी आंखों के सामने उन्हें आगे बढ़ते हुए देख बहुत खुश और गौरवान्वित महसूस करता हूं। मैं उन्हें खुद सिखाता हूं और ये बात मुझे ज्यादा गौरवान्वित करती है।

“अब वो Superbon Training Camp में ट्रेनिंग करते हैं और प्रतिभाशाली लोगों से घिरे हुए हैं। ये उनके जल्दी विकास में मदद करेगा।”

यकीनन, उनके बेटे अगस्त को Superbon Training Camp में जोहान गज़ाली, खुनसुएक, नोंग-ओ के अलावा मौजूदा ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सुपरबोन का साथ मिलेगा।

नोंग-ओ अपने बेटे के विकास और उनके एक स्किल वाले स्ट्राइकर में परिवर्तन को करीब से देख रहे हैं, लेकिन वो अगस्त की मेच्योर रवैये को लेकर ज्यादा प्रभावित हैं:

“मैं उनके अनुशासन से बहुत प्रभावित हूं। जो भी उन्हें सिखाता है, वो उनकी सुनते हैं और जिम के सीनियर जो सिखाते हैं, उसे अच्छे से सुनते हैं।”

अगस्त का डेब्यू अब भी उनके पिता के दिमाग में तरोताजा है।

नोंग-ओ ने माना कि वो अपने बेटे को पहली बार फाइट करते हुए देख नर्वस थे और उन्हें अंदाजा नहीं था कि 10 साल का बेटा अपनी तरफ आती स्ट्राइक्स को लेकर कैसे रिएक्ट करेगा।

हालांकि, उनके रिंग में जाने पर नोंग-ओ को पता था कि अगस्त तैयार हैं:

“क्योंकि ये उनकी पहली फाइट थी और मुझे चिंता थी कि वो फाइट कर पाएंगे या नहीं। क्या वो हमले झेल पाएंगे? लेकिन जब मैं उनके साथ रिंग में था तो उनकी आंखों में देखा तो लगा, ‘ओह! वो फाइट के लिए तैयार हैं।'”

फाइटिंग की विरासत

कोई हैरानी की बात नहीं है कि अगस्त का स्ट्राइकिंग स्टाइल अपने पिता से मेल खाता है।

जब उनसे अपने बेटे के फाइटिंग के प्रभाव के बारे में पूछा गया तो नोंग-ओ ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया:

“सच कहूं तो जब मैं उनका फाइटिंग स्टाइल देखता हूं तो ऐसा लगता है जैसे खुद को फाइट करते हुए देख रहा हूं। बाकी लोग भी यही बात कहते हैं कि ये नोंग-ओ का छोटा रूप है।”

करियर में 300 से ज्यादा फाइट्स के अनुभवी नोंग-ओ अपने बेटे को तकनीकी तौर पर सलाह देते हैं। लेकिन उनकी सबसे महत्वपूर्ण सलाह यही है कि मॉय थाई और प्रतियोगिता को लेकर जुनून बना रहे।

उनके पिता का मानना है कि बेटे की खुशियां उनकी प्राथमिकता हैं और वो जबरदस्ती उन पर मार्शल आर्ट्स थोपना नहीं चाहेंगे।

अभी नोंग-ओ, कोंगथोरानी के खिलाफ ONE Fight Night 31 के रीमैच की तैयारी कर रहे हैं और वो जीत के साथ अपने बेटे को प्रेरित करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा:

“यकीनन, मैं अपने बेटे को प्रेरित करने के लिए फिर से चैंपियन बनना चाहता हूं और सबको दिखाना है कि अगर 38 वर्षीय फाइटर अच्छी ट्रेनिंग करे तो भी बेल्ट जीत सकता है।”

न्यूज़ में और

Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.