ONE Fight Night 44 मेन इवेंट रिजल्ट: जॉर्ज जार्विस ने वापसी करते हुए जबरदस्त अंदाज में रंगरावी को नॉकआउट किया

British Muay Thai fighter George Jarvis punches Rungrawee Sitsongpeenong to the head

जॉर्ज “जी-यूनिट” जार्विस ने खुद को ONE लाइटवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल मैच के बेहद करीब ला दिया है।

26 जून को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में हुए ONE Fight Night 44 के मेन इवेंट में उन्होंने एक नॉकडाउन से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए थाई प्रतिद्वंदी रंगरावी सिटसोंगपीनोंग को नॉकआउट किया।

British Muay Thai fighter George Jarvis punches Rungrawee Sitsongpeenong to the body
Photo Credit: ONE Championship

इस लाइटवेट मॉय थाई रीमैच को बनने में करीब दो साल का समय लगा।

जब नवंबर 2024 में इन दोनों की टक्कर हुई थी तो इंग्लिश स्टार ने विरोधी को नॉकआउट कर छह अंकों की राशि वाला ONE Championship कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया था। उसके बाद दोनों स्टार्स ने रेगिअन “द इम्मोर्टल” इरसल को उनके ONE वर्ल्ड टाइटल के लिए चैलेंज किया, लेकिन दोनों को हार मिली।

अब किस्मत ने दोनों का एक बार फिर सामना करवाया। लेकिन इस बार जार्विस ने पिछड़ने के बावजूद जोरदार अंदाज में बाजी पलटी।

British Muay Thai fighter George Jarvis punches Rungrawee Sitsongpeenong to the head
Photo Credit: ONE Championship

एक शानदार पहले राउंड ने मैच की नींव रखी।

जार्विस ने लेफ्ट किक लगाई, लेकिन रंगरावी ने किक और पंच कॉम्बिनेशन से काउंटर करते हुए 25 वर्षीय विरोधी को नॉकडाउन किया। जार्विस ने तुरंत रेफरी के आठ काउंट का जवाब दिया और लेफ्ट किक से थाई प्रतिद्वंदी को पूरी तरह झकझोर दिया।

“जी-यूनिट” के नाम से जाने जाने वाले स्टार ने दूसरे राउंड में नियंत्रण अपने हाथों में लिया। उन्होंने रंगरावी पर क्लिंच में रहते हुए एल्बोज़ लगाईं। Sitsongpeenong टीम के 30 वर्षीय विरोधी ने खुद को बचाने के लिए हाथ ऊपर किए।

जार्विस ने वार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी और वो विरोधी को करीब से पकड़कर घुटने के वार कर रहे थे। फिर ब्रिटिश स्ट्राइकर ने दूरी बनाकर एक घातक लेफ्ट हुक से रंगरावी को ढेर कर दिया।

रेफरी ने उन्हें तुरंत चैक किया और मैच समाप्ति का इशारा 1:59 मिनट पर कर दिया।

इस धमाकेदार जीत के बाद जार्विस ONE लाइटवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल मैच के करीब आ गए हैं। ये दूसरा मौका है जब जार्विस ने रंगरावी को नॉकआउट किया है। इससे उनका करियर रिकॉर्ड 29-5 हो गया।

न्यूज़ में और

Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)