अकिफ गुलुज़ादा Vs. जोहान एस्टुपिनन फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग मैच ONE Fight Night 44 में शामिल किया गया

Akif Guluzada and Johan Estupinan scaled

ONE Championship ने ONE Fight Night 44 के लिए एक जबरदस्त फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग मैच का ऐलान किया है।

27 जून को बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में अज़रबैजानी सनसनी अकिफ “किंग” गुलुज़ादा का सामना कोलंबिया के फैन फेवरेट स्टार जोहान “पांडा किक” एस्टुपिनन से होगा।

गुलुज़ादा 5-0 के प्रमोशनल रिकॉर्ड और 20-3 के करियर रिकॉर्ड के साथ इस मैच में कदम रखेंगे।

Team Mehdi Zatout और Team Chingiz Allazov के स्टार दोनों ही स्टांस से फाइट करने में सक्षम हैं। उन्होंने अपना डेब्यू 2024 में ONE Friday Fights इवेंट सीरीज से किया और किकबॉक्सिंग व मॉय थाई में लगातार तीन जीत हासिल कीं।

तीसरी फाइट में किए स्पिनिंग एल्बो नॉकआउट के दम पर उन्हें छह अंकों की राशि वाला ONE मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट हासिल हुआ।

मेन रोस्टर में आने के बाद से गुलुज़ादा ने जीत की लय बनाकर रखी है। इसके लिए उन्होंने शॉन “द वन” क्लिमेको और जाओसुयाई मोर क्रुंगथेपथोंगबुरी को पराजित कर खुद को फ्लाइवेट डिविजन के सबसे घातक स्ट्राइकर्स में से एक बनाया।

अगर वो अपनी जीत की लय को बरकरार रख पाए तो डिविजन में धाक जमा लेंगे। एस्टुपिनन जैसे स्टार के खिलाफ जीत उन्हें एक कंटेंडर के रूप में लाकर खड़ा कर देगी।

उनका सामना एक ऐसे फाइटर से हो रहा है, जिनका प्रमोशनल सफर शानदार अंदाज में शुरु हुआ और फिर उन्हें धक्का लगा।

JCFernandez और Team CSK के 23 वर्षीय स्टार ONE Championship में फाइट करने वाले पहले कोलंबियाई फाइटर हैं।

उनके जुड़वां भाई जॉर्डन एस्टुपिनन भी ONE में फाइटर हैं और ये प्रमोशन के इतिहास की खास पारिवारिक कहानियों में से एक को बनाती है।

जोहान ने डेब्यू के बाद से लगातार पांच शानदार जीत हासिल कीं। इसमें 2025 में अमेरिकी-मलेशियाई सनसनी जोहान “जोजो” गज़ाली के खिलाफ आई जीत भी शामिल हैं, जिसने उन्हें फ्लाइवेट मॉय थाई डिविजन का घातक स्ट्राइकर बनाया।

मैच की शुरुआत से ही अटैक करने की कला, लगातार आगे बढ़ते हुए फिनिश के मौके तलाशने के कारण वो जल्द ही फैन फेवरेट स्टार बन गए।

हालांकि, लगातार आई दो हार ने उनकी लय को कुछ हद तक बिगाड़ दिया है। अब 23 वर्षीय स्टार ONE Fight Night 44 के जरिए अपनी खोई हुई फॉर्म को पाने के लिए पूरी ताकत लगा देंगे।

गुलुज़ादा का प्रमोशन में अपराजित रिकॉर्ड और आक्रामक स्टाइल की परीक्षा एस्टुपिनन की रिंग में काबिलियत और फिनिशिंग पावर से होगी। दोनों के पास गजब की ताकत है, ऐसे में ये एक शानदार मैच साबित होगा।

किकबॉक्सिंग में और

Akif Guluzada and Johan Estupinan scaled
Kongchai Valerii Strungari Faceoff scaled
Nakrob Fairtexn Jaosuayai Mor Krungthepthonburi ONE Fight Night 32 59 scaled
Jaosuayai Mor Krungthepthonburi Denis Puric ONE Friday Fights 100 21
RamadanOndash Suriyanlek OFF156 Faceoffs scaled
Yod IQ and Kiamran Nabati face off for The Inner Circle on May 22 scaled
Jonathan Haggerty motivates his younger brother Freddie Haggerty before the fight
4way
Tang Kai Gasanov
ReugReugOumarKane AnatolyMalykhin Faceoff 1920X1280 scaled
Anatoly Malykhin Oumar Kane ONE 169 68
AdamSorDechapan Enzo Clarisse Faceoffs 1920X1280 scaled