जॉर्ज जार्विस ने ONE Fight Night 44 में रंगरावी के खिलाफ लेफ्ट हुक से आए नॉकआउट का विश्लेषण किया – ‘शानदार महसूस कर रहा हूं’

George Jarvis walks away after knocking out Rungrawee Sitsongpeenong

जॉर्ज “जी-यूनिट” जार्विस ने न सिर्फ लाइटवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर के रूप में अपना स्थान मजबूत किया बल्कि चैंपियन को भी एक कड़ा संदेश भेजा है।

ब्रिटिश स्ट्राइकर ने ONE Fight Night 44 के मेन इवेंट में वापसी करते हुए दूसरे राउंड में रंगरावी “लेगाट्रोन” सिटसोंगपीनोंग को लेफ्ट हुक से नॉकआउट किया।

ये धमाकेदार मुकाबला बीते शनिवार थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के मशहूर लुम्पिनी स्टेडियम से लाइव प्रसारित किया गया।

इस शानदार जीत के साथ जार्विस ने Sitsongpeenong टीम के प्रतिनिधि के खिलाफ प्रतिद्वंदिता को फिर से अंजाम तक पहुंचा दिया है। हालांकि, मैच में नॉकआउट जीत हासिल करने से पहले इंग्लिश स्टार को कड़ी चुनौती मिली।

पहले राउंड में रंगरावी ने एक शानदार शॉट के दम पर जार्विस को नॉकडाउन कर दिया, मगर 25 वर्षीय स्टार ने जोरदार वापसी की

उन्होंने याद करते हुए कहा:

“हां, मैं शानदार महसूस कर रहा हूं। वो नॉकडाउन मेरे लिए अच्छा साबित हुआ। उसने मुझे थोड़ा सतर्क कर दिया और एक तरह से फिर से खुद को परखने का मौका मिला। मैं वापसी करने में सफल रहा इसलिए मैं बहुत खुश हूं।

“नहीं, उस नॉकडाउन से मुझे बिल्कुल भी चोट नहीं लगी थी। मैं बस अपना संतुलन खो बैठा था। न तो मैं लड़खड़ाया था और न ही घायल हुआ था। वो सिर्फ सही समय पर लगाया गया एक अच्छा वार था। ऐसा मुकाबलों में हो जाता है। इसमें कोई बड़ी बात नहीं है।”

चार से पांच हफ्ते के छोटे ट्रेनिंग कैम्प में जार्विस ने चीजों को सरल बनाने पर ध्यान दिया। उन्होंने लगातार आगे बढ़ने, सटीक बॉक्सिंग कॉम्बिनेशन और मूवमेंट पर काम करने का प्लान बनाया था।

दूसरे राउंड में जार्विस ने रंगरावी के पेट के हिस्से पर वार बढ़ाना शुरु कर दिए। इसके चलते रंगरावी को अपना गार्ड मजबूरी में नीचे करना पड़ा और एक लेफ्ट हुक ने मैच पर विराम लगा दिया।

जार्विस ने मैच के अंत को लेकर कहा:

“मुझे लगता है कि आपने देखा होगा कि मैंने शरीर पर काफी हमले किए। हमने बॉडी शॉट्स पर काफी मेहनत की थी क्योंकि हमें पता था कि रंगरावी का गार्ड बहुत मजबूत है, उनका लॉन्ग गार्ड भी बेहतरीन है और उन्हें क्लिंच करना पसंद है।

“क्लिंच में वो मुझे नुकसान नहीं पहुंचा सकते। उससे बस थोड़ा समय निकल जाता है। मेरे लिए तो ये फायदेमंद ही है क्योंकि उस दौरान मुझे थोड़ा रुककर ये सोचने का मौका मिल जाता है कि क्लिंच टूटने के बाद मुझे क्या करना है। इसलिए मुझे इससे कोई परेशानी नहीं होती। यही वजह है कि मैंने लगातार बॉडी पर अटैक किए क्योंकि मुझे पता था कि इससे उनके हाथ नीचे आएंगे। इसके बाद मैंने ऊपर से लेफ्ट हुक लगाया, जो बिल्कुल सटीक तरीके से जाकर लगा।”

दूसरे राउंड में आई धमाकेदार स्टॉपेज जीत के बावजूद जार्विस अपने पूर्व प्रतिद्वंदी का बहुत सम्मान करते हैं। दोनों ही स्टार्स फाइटर्स होने के साथ-साथ पिता भी हैं, जो कि उनके एक जैसा अनुभव कराता है।

जार्विस ने बताया:

“वो एक बेहतरीन चैंपियन और शानदार फाइटर हैं। ONE Championship में आने से पहले भी कई वर्षों तक चैंपियन रहे हैं। वो एक परिवार वाले इंसान हैं, एक पिता हैं, बिल्कुल मेरी तरह। इसलिए मैं हर उस फाइटर का सम्मान करता हूं जिसके साथ मैं रिंग साझा करता हूं, खासकर ऐसे व्यक्ति का जो परिवार की जिम्मेदारियां निभा रहा हो। हम सभी अपने बच्चों और परिवार के लिए ये सब कर रहे हैं इसलिए मेरे मन में उनके लिए बहुत सम्मान है।

“मेरे और रंगरावी के बीच कभी कोई कटुता या बुरी बातें नहीं हुईं और न ही कभी होंगी। मैं हमेशा उनका सम्मान करूंगा और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।”

जार्विस की नजरें रेगिअन इरसल के खिलाफ रीमैच पर टिकीं

जॉर्ज जार्विस ने एक उम्दा प्रदर्शन करने के बाद भी पूरी तरह से संयम और संतुलन बनाकर रखा है।

जीत का जश्न बनाने के बजाय ब्रिटिश स्टार ने अपने प्रदर्शन को रेट किया और डिविजन को चेताया कि उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन अभी आना बाकी है।

25 वर्षीय पूर्व चैलेंजर ने कहा:

“नहीं, ये मेरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं था। इससे तो मैं काफी दूर हूं। अगर मुझे इसे अंक देने हों तो मैं इसे 10 में से सिर्फ 4 या 5 अंक दूंगा। हां, मैंने नॉकआउट से जीत हासिल की, लेकिन अभी भी कई ऐसी चीजें हैं जिन पर मुझे काम करना है। अगर ये सच में 10 में से 10 वाला प्रदर्शन होता तो मैं उन्हें 10 सेकंड में ही नॉकआउट कर देता। इसलिए अभी मैं पूरी तरह तैयार फाइटर नहीं बना हूं। मैं अब भी सीख रहा हूं और ट्रेनिंग में जो कुछ भी करता हूं, उसे मुकाबले में बेहतर तरीके से उतारने की कोशिश कर रहा हूं।

“बेशक, मैं अभी अपनी सर्वश्रेष्ठ स्थिति तक नहीं पहुंचा हूं, लेकिन मेरे पास दिखाने और देने के लिए अभी बहुत कुछ बाकी है। जिस दिन मैं 10 में से 10 वाला प्रदर्शन करूंगा, उस दिन मेरे सभी प्रतिद्वंदियों के लिए मुश्किलें खड़ी हो जाएंगी।”

पूर्व वर्ल्ड टाइटल चैलेजर्स सिंसामट क्लिनमी और रंगरावी पर जीत के बाद जार्विस का मानना है कि अब वो दूसरी बार वर्ल्ड टाइटल मैच के हकदार हैं।

डिविजन के अनडिस्प्यूटेड चैंपियन रेगिअन “द इम्मोर्टल” इरसल उनके निशाने पर हैं। ब्रिटिश स्टार खुद को ट्रेनिंग कैम्प में पूरी तरह से झोंकने के लिए तैयार हैं ताकि पिछली हार का हिसाब बराबर किया जा सके।

उन्होंने अंत में कहा:

“मैं ये बात बार-बार साबित कर चुका हूं। जब मेरा मुकाबला सिंसामट से हुआ था, तब हर कोई मुझे कम आंक रहा था। लोग कह रहे थे कि सिंसामट मुझसे कहीं ज्यादा अनुभवी है और मैं उनका मुकाबला नहीं कर पाऊंगा। लेकिन फिर क्या हुआ, सबने देखा। रंगरावी ने रेगिअन के खिलाफ पांच राउंड लड़े। क्या आपने रेगिअन को रंगरावी को इस तरह चोट पहुंचाते देखा? इसलिए मुझे लगता है कि ये सारे सवाल अब पूछे जा चुके हैं और उनके जवाब भी मिल चुके हैं। अब मुझे ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं है। मेरी बातें रिंग के अंदर मेरा प्रदर्शन करता है।

“रेगिअन से मुझे अब और कुछ नहीं कहना है। जो कहना था, मैं कह चुका हूं। मुझे रीमैच चाहिए और मैं वही चाहता हूं। मैं उनका सम्मान करता हूं, जैसे मैं हर प्रतिद्वंद्वी का करता हूं। लेकिन जो होना चाहिए, वो होना चाहिए। अब इस रीमैच को होने दीजिए।”

George Jarvis defeats Rungrawee Sitsongpeenong via knockout at ONE Fight Night 44
Photo Credit: ONE Championship

न्यूज़ में और

Johan Ghazali and Diego Paez in action at ONE Fight Night 32.
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
ONE Championship Books Lee vs. Ruotolo For ONE Lightweight MMA World Title On November 6
Asadula Imangazaliev, Aslamjon Ortikov, Black Panther, and Ubaid Hussain will compete at The Inner Circle 39
Rodtang, Nong O, Shimon, and Ramadan will compete at The Inner Circle 38
Superlek celebrates his win against Takeru Segawa at ONE 165.
(From left) Nong-O Hama, Rodtang Jitmuangnon, Shimon Yoshinari, and Asadula Imangazaliev will be part of the 2026 ONE Flyweight Muay Thai World Grand Prix.
Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31