ONE 169: Malykhin Vs. Reug Reug से जुड़े हुए 5 सबसे बड़े सवाल

Kade Ruotolo Blake Cooper ONE 167 68

ONE 169: Malykhin vs. Reug Reug में ढेर सारे धमाकेदार मुकाबले शामिल हैं, जिनमें काफी कुछ दांव पर लगा है।

शनिवार, 9 नवंबर को होने वाले इवेंट को तीन वर्ल्ड टाइटल फाइट्स हेडलाइन करेंगी। इसके अलावा कुछ टॉप कंटेंडर्स खिताबी मैच के करीब पहुंचाना चाहेंगे तो कुछ उभरते हुए स्टार्स ग्लोबल स्टेज पर अपनी छाप छोड़ना पसंद करेंगे।

इससे पहले कि थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में ये ब्लॉकबस्टर इवेंट हो, इससे जुड़े हुए 5 सबसे अहम सवालों पर चर्चा करते हैं।

#1 मालिकिन की हेवीवेट डिविजन में वापसी कैसी रहेगी? 

तीन अलग भार वर्गों में चैंपियन होना बहुत ही मुश्किल काम होता है और इससे जुड़ी चुनौतियां भी अपार होती हैं।

एनातोली “स्लेदकी” मालिकिन फिलहाल ONE मिडलवेट, लाइट हेवीवेट और हेवीवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन हैं और वो पिछले मैच में मिडलवेट खिताब जीतने के बाद हेवीवेट में वापस आ रहे हैं।

रूसी सुपरस्टार ने 205 पाउंड भार वर्ग में आकर मार्च महीने में रीनियर डी रिडर को मिडलवेट खिताब के लिए हराया था। हालांकि, अगला मैच “रग रग” ओमार केन के साथ 265 पाउंड भार वर्ग में होगा। “रग रग” अपने रूसी प्रतिद्वंदी की कड़ी परीक्षा लेने वाले हैं।

“स्लेदकी” के पास दोबारा से उसी भार वर्ग में आने के लिए आठ महीने का समय था और उन्हें इस मैच के लिए अपनी पूरी ताकत झोंकनी पड़ेगी।

#2 क्या रोडटंग Vs. स्मिथ रीमैच का अंत पिछली बार से अलग होगा? 

जैकब स्मिथ ने 2022 में डेब्यू करते हुए तीन राउंड तक थाई मेगास्टार रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन का सामना किया था, जिसमें उन्हें हार मिली।

अब दो साल बाद ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल मैच के लिए स्मिथ का मानना है कि इस बार नतीजा अलग होगा।

खुद में किए सुधार और दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में प्राप्त किए गए अनुभव की वजह से उन्हें लगता है कि वो दुनिया को चौंकाकर वर्ल्ड टाइटल पर कब्जा करेंगे।

इसके विपरीत मौजूदा चैंपियन रोडटंग का मानना है कि उनके प्रतिद्वंदी पहले जैसे ही फाइटर हैं, लेकिन उन्हें हल्के मुकाबले की उम्मीद नहीं हैं। अब देखना होगा कि नतीजा किसके पक्ष में आता है।

#3 क्या अगली पीढ़ी है तैयार? 

इस इवेंट में कई सारे दिग्गज स्ट्राइकर्स का सामना युवा स्टार्स से होगा।

इतिहास की सर्वश्रेष्ठ पाउंड-फोर-पाउंड स्ट्राइकर्स में से एक अनीसा “C18” मेक्सेन पहले ONE विमेंस स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए 27 वर्षीय फिलीपीनो-अमेरिकी स्टार जैकी बुंटान का सामना करेंगी।

इसके अतिरिक्त पूर्व ONE मॉय थाई और किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सैम-ए गैयानघादाओ स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग मैच में “फाइटिंग रूस्टर” झांग पेइमियान से टक्कर लेंगे।

41 वर्षीय सैम-ए का खेल अब भी बहुत शानदार है। उनके प्रतिद्वंदी झांग मात्र 21 साल के हैं और वो जानते हैं कि दिग्गज को हराकर उन्हें वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच का दोबारा मौका मिल सकता है।

#4 क्या नए वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर उभरकर सामने आएंगे? 

फ्लाइवेट और हेवीवेट MMA डिविजंस से कई वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर निकलकर सामने आ सकते हैं। पूर्व ONE फ्लाइवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन और डिविजन में #1 रैंक के कंटेंडर एड्रियानो “मिकीन्यो” मोरेस का सामना #3 रैंक के डैनी किंगड से होगा।

डिमिट्रियस जॉनसन की रिटायरमेंट के बाद से फ्लाइवेट खिताब वेकेंट (रिक्त) है और इस मैच से अगले चैलेंजर का नाम लगभग तय हो जाएगा।

वहीं हेवीवेट डिविजन में 17 बार के BJJ वर्ल्ड चैंपियन मार्कस “बुशेशा” अल्मेडा का सामना ग्रीको रोमन रेसलिंग वर्ल्ड चैंपियन अमीर अलीअकबरी से होगा।

“बुशेशा” ने MMA में आने के बाद से कई बड़े नामों को पराजित किया है और वहीं अलीअकबरी चार मैचों को जीत चुके हैं। मेन इवेंट में होने वाले मालिकिन बनाम “रग रग” मैच के विजेता का अगला प्रतिद्वंदी इस मुकाबले से सामने आ सकता है।

#5 क्या केड रुओटोलो अपने दूसरे MMA मुकाबले में चौंका पाएंगे? 

मौजूदा ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन केड रुओटोलो इस खेल के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं और अब वो MMA में भी वही मुकाम हासिल करना चाहते हैं।

Atos टीम के प्रतिनिधि ने जून महीने में ब्लेक कूपर के खिलाफ डेब्यू किया था और अब वो अगले मैच में अहमद “वुल्वरिन” मुजतबा का सामना करेंगे।

खतरनाक पाकिस्तानी फाइटर के पास नॉकआउट पावर और शानदार ग्राउंड गेम है। हालांकि, रुओटोलो के ग्राउंड गेम से बचना किसी के लिए भी मुश्किल हो सकता है, लेकिन उन्हें अपने ओवरऑल खेल को काफी ऊपर लेकर जाना होगा।

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)