ONE 171: Qatar में केड रुओटोलो का सामना MMA फाइट में अपराजित स्टार निकोलस विगना से होगा

Kade Ruotolo Ahmed Mujtaba ONE 169 52

मौजूदा ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन केड रुओटोलो प्रोफेशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में अपने सफर को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे और उनका सामना अगली फाइट में एक अपराजित प्रतिद्वंदी से होगा।

गुरुवार, 20 फरवरी को लुसैल स्पोर्ट्स एरीना में होने वाले ONE 171: Qatar की लाइटवेट MMA फाइट में अमेरिकी सुपरस्टार की टक्कर प्रमोशन में डेब्यू करने जा रहे अर्जेंटीना के निकोलस “एल पाइसा” विगना से होगी।

सबसे युवा ADCC वर्ल्ड चैंपियन और पहले ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन रुओटोलो ने मात्र 22 वर्ष की उम्र में खुद को इतिहास के सबसे बेहतरीन ब्राजीलियन जिउ-जित्सु एथलीट के रूप में स्थापित कर दिया है।

साल 2024 में उन्होंने MMA में अपना बहुप्रतीक्षित डेब्यू किया और सभी उम्मीदों पर खरा उतरते हुए पहले राउंड में स्टॉपेज से जीत हासिल की।

उन्होंने ONE 167 में हवाई के फाइटर ब्लेक कूपर को सबमिशन से शिकस्त दी।

उसके बाद ONE 169 में रुओटोलो ने अनुभवी फाइटर अहमद मुजतबा के खिलाफ अपनी पंचिंग पावर का जलवा दिखाया और उन्हें ओवरहैंड राइट से गिराकर डार्स चोक से मैच का अंत किया।

अपनी शानदार स्टैंड-अप स्किल्स का दम दिखा चुके BJJ ब्लैक बेल्ट एथलीट के पास भविष्य का MMA वर्ल्ड चैंपियन बनने का सारे गुण और स्किल्स मौजूद हैं, लेकिन उन्हें कतर में एक बड़ी चुनौती को पार करना होगा।

विगना के नाम प्रोफेशनल MMA में 7-0 का रिकॉर्ड है और उन्होंने अपने रास्ते में हर विरोधी को फिनिश किया है।

“एल पाइसा” की जीतों में सबमिशन और नॉकआउट भी हैं, जो कि उनकी घातक ऑलराउंड स्किल्स का प्रदर्शन करती है।

अर्जेंटीना के स्टार जानते हैं कि रुओटोलो जैसे प्रतिष्ठित एथलीट के खिलाफ जीत उन्हें रातों-रात एक ग्लोबल स्टार बना देगी और वो अपने ONE डेब्यू में पूरी ताकत झोंक देंगे।

वहीं रुओटोलो दो खेलों का ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने के मिशन पर हैं और वो विगना को अपने अगले शिकार के तौर पर देख रहे होंगे।

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.