15 मई को The Inner Circle में केड रुओटोलो का सामना लाइटवेट MMA फाइट में हिरोयुकी टेटसुका से होगा

kadetets

ONE Championship ने एक ब्लॉकबस्टर लाइटवेट MMA फाइट की घोषणा कर दी है, जहां ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन केड रुओटोलो का सामना हिरोयुकी “जापानीज़ बीस्ट” टेटसुका से 15 मई को होने वाले The Inner Circle में होगा।

इस इवेंट का लाइव प्रसारण एशिया प्राइमटाइम पर live.onefc.com के जरिए किया जाएगा।

रुओटोलो 3-0 के शानदार MMA रिकॉर्ड और मौजूदा लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन के रूप में इस शानदार मुकाबले में उतरेंगे।

ब्राजीलियन जिउ-जित्सु की इस पीढ़ी के सबसे शानदार एथलीट्स में से एक का ग्रैपलिंग रिकॉर्ड 29-3 का है। अपने जुड़वा भाई और मौजूदा ONE वेल्टरवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन टाय रुओटोलो के साथ उन्होंने खुद को कॉम्बैट स्पोर्ट्स के सबसे बड़े नामों में शामिल किया है।

केड की प्रमोशन में सफर की शुरुआत 2022 में जापानी दिग्गज शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी के खिलाफ जीत से हुई। कुछ महीनों बाद उन्होंने पहला ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल हासिल किया और तीन मौकों पर उसे डिफेंड कर बादशाहत स्थापित की।

सबमिशन ग्रैपलिंग में कामयाबी का परचम लहराने के बाद उन्होंने जून 2024 में MMA का रुख किया और नौ महीनों के भीतर तीन बेहतरीन प्रतिद्वंदियों को पहले राउंड में फिनिश किया।

अब वो अपनी चौथी जीत की तलाश में होंगे और एक जीत उन्हें मौजूदा ONE लाइटवेट और वेल्टरवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल मैच दिला सकती है।

लेकिन उनके सामने टेटसुका के रूप में बेहद मजबूत प्रतिद्वंदी होंगे, जो खुद खिताबी मैच के करीब पहुंचना चाहते हैं।

Yamada Dojo-TGFC टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले टेटसुका के नाम 15-6 का प्रोफेशनल रिकॉर्ड और 7-3 का प्रमोशनल रिकॉर्ड है, जिसमें से छह जीत फिनिश के जरिए आई हैं।

उन्होंने अपने ONE करियर की शानदार शुरुआत की और पहले सात में से छह मैचों को जीतकर लाइटवेट डिविजन में अपनी धाक जमाई। हालांकि, लगातार दो हार ने उनकी लय में बाधा डाली, मगर टेटसुका ने आलोचकों के मुंह पर हालिया प्रदर्शन से ताला जड़ दिया।

पिछले साल नवंबर में हुए ONE 173 में उन्होंने चिर-प्रतिद्वंदी और पूर्व ONE लाइटवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन एओकी को दूसरे राउंड में TKO से मात देकर अपनी ताकत का लोहा मनवाया।

ये क्लासिक मैचअप कई सारे सवालों का जवाब दे देगा।

एक तरफ रुओटोलो की शानदार ग्रैपलिंग ने हर MMA विरोधी का काम तमाम किया है तो वहीं टेटुसका ने अपने अनुभव और ऑलराउंड स्किल्स से टॉप स्टार्स और दिग्गज को पराजित किया है।

न्यूज़ में और

Worapon Lukjaoporongtom punches Tom Casse at ONE Friday Fights 153
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27
Banluelok Sitwatcharachai defeats Rak Erawan via knockout at The Inner Circle 17
Muay Thai fighter Songchainoi Kiatsongrit screams in the ring
Shamil Erdogan vs. Paul Elliott, Luke Lessei vs. Charlie Guest set for ONE Fight Night 48 in October
Phetjeeja Lukjaoporongtom makes her way to the ring at The Inner Circle 19
Songchainoi Kiatsongrit punches Salai Htan Khee Shein at ONE Friday Fights 130
Stella Hemetsberger lands a body kick on Natalia Diachkova at ONE Fight Night 46
Muay Thai World Champion Stella Hemetsberger kicks Natalia Diachkova in the body
Stella Hemetsberger will defend her Muay Thai belt against Natalia Diachkova
Muay Thai fighters Wanchainoi PongSuphan PK and Petnamkhong Sor Maneekhot face off ahead of ONE Friday. Fights 166
ONE Championship Books Yoshinari vs. Suablack In Flyweight Muay Thai For ONE SAMURAI 3