3 मुकाबले जो ONE 169: Malykhin Vs. Reug Reug को यादगार बना सकते हैं

Oumar Kane Marcus Almeida ONE Fight Night 13 92

शनिवार, 9 नवंबर को होने वाले ONE 169: Malykhin vs. Reug Reug को तीन वर्ल्ड टाइटल मुकाबले हेडलाइन करेंगे, जिसमें धमाकेदार एक्शन देखने को मिलेगा।

इन खिताबी मैचों के अलावा भी ढेर सारे सितारे इस ब्लॉकबस्टर इवेंट का हिस्सा हैं, जिसमें शामिल सभी एथलीट्स थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में यादगार प्रदर्शन कर छाप छोड़ना चाहेंगे।

आइए ऐसे ही तीन मैचों पर चर्चा करते हैं, जो ONE 169 को बहुत खास बना सकते हैं।

#1 बुशेशा Vs. अमीर अलीअकबरी 

ब्राजीलियाई दिग्गज मार्कस “बुशेशा” अल्मेडा और ईरानी सुपरस्टार अमीर अलीअकबरी बेहद अहम MMA मैच में अपनी प्रतिभा दिखाने उतरेंगे।

“बुशेशा” इतिहास के सबसे सम्मानित BJJ (ब्राजीलियन जिउ-जित्सु) वर्ल्ड चैंपियन हैं, जबकि उनके प्रतिद्वंदी ग्रीको-रोमन रेसलिंग वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं और दोनों ही अपने स्टाइल की ताकत दिखाना चाहेंगे।

अल्मेडा अपनी सबमिशन स्किल्स को मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में कामयाबी के साथ लेकर आए हैं, लेकिन इस बार ऐसा करने के लिए उन्हें अलीअकबरी को मैट पर गिराना पड़ेगा।

वहीं अलीअकबरी बहुत खतरनाक हैं, लेकिन वो “बुशेशा” के खिलाफ ग्राउंड गेम से बचना चाहेंगे।

हाल ही में तेहरान निवासी एथलीट ने स्टैंड-अप गेम में अपनी ताकत दिखाई है। जो भी एथलीट रेंज में आकर मूवमेंट अच्छी रखेगा, बढ़त उसे हासिल हो सकती है।

#2 सैम-ए Vs. झांग पेइमियान

अलग-अलग पीढ़ी के फाइटर्स की भिड़ंत में महानतम मॉय थाई फाइटर्स में से एक सैम-ए गैयानघादाओ का सामना चीनी सनसनी “फाइटिंग रूस्टर” झांग पेइमियान से अहम स्ट्रॉवेट किककबॉक्सिंग मैच में होगा।

41 वर्षीय सुपरस्टार ने दो खेलों और दो भार वर्गों में पूर्व ONE वर्ल्ड चैंपियन रहकर दिखाया है कि उम्र मात्र एक नंबर होता है।

थाई दिग्गज ने हाल ही में अकरम हमीदी को शानदार अंदाज में नॉकआउट कर साबित किया कि वो अब भी बड़े खतरनाक एथलीट हैं और दोबारा वर्ल्ड टाइटल की तरफ बढ़ रहे हैं।

हालांकि, झांग का लक्ष्य अपने करियर की सबसे बड़ी फाइट जीतने पर होगा। 21 वर्षीय स्टार बहुत तेज, आक्रामक और जीत के भूखे हैं और वो किसी प्रतिद्वंदी के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।

“फाइटिंग रूस्टर” पहले ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए चैलेंज कर चुके हैं और दिग्गज को हराकर वो एक बार फिर डिविजन का खिताबी मैच हासिल कर सकते हैं।

#3 केड रुओटोलो Vs. अहमद मुजतबा 

केड रुओटोलो अभी तक ग्लोबल स्टेज पर अजेय साबित हुए हैं और वो यही कामयाबी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में दोहराने का प्रयास कर रहे हैं।

मौजूदा ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन ने जून में किए अपने MMA डेब्यू में शानदार प्रदर्शन किया और उसके बाद ONE के बाहर प्रतिष्ठित CJI ग्रैपलिंग टूर्नामेंट जीता।

इस बार MMA में वापसी करते हुए उनका सामना अहमद “वुल्वरिन” मुजतबा के रूप में एक लाजवाब फाइटर से होगा, जिनके पास नॉकआउट पावर के साथ-साथ ग्राउंड गेम भी है।

ONE में 7-0 का रिकॉर्ड कायम कर चुके रुओटोलो संगठन के सबसे चर्चित सुपरस्टार्स में से एक हैं और यही मुजतबा के लिए सबसे बड़ा मौका है। अगर वो 21 वर्षीय अमेरिकी सनसनी को धूल चटा पाए तो करियर को नई रफ्तार दे देंगे।

भले ही हार हो या जीत, मुजतबा की पिछली सात फाइट पूरे राउंड तक नहीं गई हैं। वो ‘करो या मरो’ की मानसिकता के साथ रिंग में उतरेंगे।

किकबॉक्सिंग में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34