ONE Championship में साल 2024 के 5 सबसे यादगार सबमिशन

Kade Ruotolo Francisco Lo ONE Fight Night 21 15

ONE Championship में दुनिया के सबसे बेहतरीन मार्शल आर्टिस्ट्स शामिल हैं और यहां शीर्ष ग्राउंड फाइटर्स की कोई कमी नहीं है।

साल 2024 में दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में सबमिशन ग्रैपलिंग डिविजनों का विस्तार हुआ, जिसकी वजह से ढेर सारे टॉप BJJ (ब्राजीलियन जिउ-जित्सु) प्रतियोगियों को प्रतिभा दिखाने का मौका मिला। इसके अतिरिक्त MMA फाइटर्स ने अपनी ग्रैपलिंग स्किल्स से सबका मन मोहा।

आइए साल 2024 के सबसे लाजवाब और बेहतरीन सबमिशन पर एक नजर डालते हैं।

#1 रुओटोलो भाइयों ने डबल ‘रुओटोलोटीन’ लगाया

जुड़वा भाई केड रुओटोलो और टाय रुओटोलो सबमिशन ग्रैपलिंग के शीर्ष पर काबिज हैं और उन्होंने अप्रैल में हुए ONE Fight Night 21 में यादगार कारनामा किया।

पहले मौजूदा ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन केड ने नॉन-टाइटल कैचवेट मुकाबले में ब्राजीलियाई स्टार फ्रांसिस्को लो का सामना किया और पांच मिनट से भी कम समय में बैक पोजिशन से एक खास आर्म-इन चोक लगाकर साल की दूसरी सबमिशन जीत हासिल की।

उसी इवेंट में चार फाइट्स बाद टाय ने ऑस्ट्रेलियाई पावरहाउस आइज़ैक मिशेल के खिलाफ अपने ONE वेल्टरवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल को दांव पर लगाया। उन्होंने भी इसी सबमिशन मूव से जीत हासिल की।

टाय ने अपनी प्रभावशाली वर्ल्ड टाइटल जीत के बाद इस मूव को रुओटोलोटीन का नाम दिया।

#2 लियोन ने पुची के खिलाफ शानदार जिउ-जित्सु का प्रदर्शन किया

दो बार के IBJJF नो-गी वर्ल्ड चैंपियन डान्टे लियोन ने दिसंबर में हुए ONE Fight Night 26 में प्रमोशनल जीत हासिल करने में ज्यादा समय नहीं लिया।

कनाडा के मशहूर ग्रैपलर ने साथी BJJ ब्लैक बेल्ट ब्रूनो पुची का सामना लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग मैच में किया और सिर्फ दो मिनट में बेहतरीन सबमिशन जीत हासिल की। ये जीत लाजवाब ट्रायंगल-आर्मबार से आई।

इस जीत ने लियोन की ग्लोबल स्टेज पर बेहतरीन एंट्री करवाई।

#3 सूज़ा ने हिराटा को गिलोटीन चोक में फंसाया

जून में हुए ONE 167 में जापानी स्टार इत्सुकी हिराटा के खिलाफ विक्टोरिया सूज़ा को कम आंका जा रहा था, लेकिन उन्होंने अपने प्रदर्शन से दुनिया को चौंका दिया।

एटमवेट MMA मुकाबले में सूज़ा ने अच्छे पंच जड़कर शुरुआत की। दूसरे मिनट में हिराटा ने टेकडाउन का प्रयास किया और “विक” ने खुद का बचाव करते हुए गिलोटीन चोक लगा दिया।

हिराटा के पास बचाव का कोई मौका नहीं था और सूज़ा ने 1:31 मिनट पर जीत अपने नाम की।

#4 मियूरा ने अरागोन को ट्रेडमार्क ‘अयाका लॉक’ से मात दी

नवंबर में हुए ONE 169 में पूर्व ONE विमेंस स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर अयाका “ज़ोम्बी” मियूरा ने माकारेना अरागोन को एटमवेट मुकाबले के पहले राउंड में सबमिशन से पराजित किया।

जापानी स्टार ने अपने चर्चित स्कार्फ-होल्ड अमेरिकाना मूव को लगाकर अरागोन को उनके करियर की पहली हार का स्वाद चखाया। 34 वर्षीय स्टार ने अरागोन की गर्दन को जकड़ा और दोनों हाथों को अपने पैरों के बीच फंसाकर 2:20 मिनट पर टैप करने पर मजबूर कर दिया।

ये मियूरा के प्रोफेशनल करियर में स्कार्फ-होल्ड अमेरिकाना से आई आठवीं जीत थी।

#5 अबाटे ने दिग्गज एओकी को हराकर बेहतरीन डेब्यू किया

BJJ के सबसे प्रतिभाशाली उभरते हुए स्टार्स में गिने जाने वाले 20 वर्षीय “आइस” कोल अबाटे ने अपना डेब्यू ONE Fight Night 26 में किया और उनका सामना लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग मैच में जापानी लैजेंड शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी से हुआ।

युवा अमेरिकी स्टार ने पहले गार्ड पोजिशन से ट्रायंगल चोक का प्रयास किया और उसे एक हील हुक में तब्दील कर तीन मिनट से पहले जीत अपने नाम की।

एओकी जैसे दिग्गज के खिलाफ जीत के बाद साफ हो गया है कि फैंस को ONE में उनके शानदार मुकाबले देखने को मिलेंगे।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48