साल 2024 के सर्वश्रेष्ठ ONE फाइटर्स

superlek kade

दर्जनों ONE Championship सुपरस्टार्स ने 2024 में कॉम्बैट स्पोर्ट्स जगत में अपनी छाप छोड़ी।

भले ही वो 26 पाउंड की गोल्ड बेल्ट जीतने में कामयाब रहे, कई खेलों में फाइट की या फिर धमाकेदार मैच पेश किए, ऐसा करते हुए कई सारे फाइटर्स अपनी चमक बिखेरने में कामयाब रहे।

लेकिन दो प्रतिभाशाली मार्शल आर्टिस्ट्स, “द किकिंग मशीन” सुपरलैक कियातमू9 और केड रुओटोलो, ने अपने-अपने खेलों में दबदबा बनाते हुए 2024 को अपने नाम किया।

सुपरलैक ने दो खेलों में सुनहरी कामयाबी हासिल की

साल 2024 से पहले सुपरलैक ने ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल अपने नाम करने के अलावा 12-1 का शानदार रिकॉर्ड कायम किया था।

बीते साल जनवरी में हुए ONE 165 में उन्होंने जापानी मेगास्टार टकेरु “द नेचुरल बोर्न क्रशर” सेगावा को एक यादगार मैच में हराकर अपने खिताब को डिफेंड किया। ये साल की सबसे बेहतरीन फाइट्स में से एक रही।

उसके बाद Kiatmoo9 Gym के प्रतिनिधि मॉय थाई में लौटे और उन्होंने जून में हुए ONE Friday Fights 68 में तीन बार के पूर्व Rajadamnern Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन कोंगथोरानी सोर सोमाई का सामना किया।

फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग चैंपियन ने दिखाया कि वो मॉय थाई में भी उतने ही खतरनाक हैं। उन्होंने अपने ऑलराउंड अटैक और गति से विरोधी को तीन राउंड तक छकाया।

उसके बाद सितंबर महीने में ONE की अमेरिकी धरती पर बहुप्रतीक्षित वापसी में हुए इवेंट में उन्होंने जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी को हराकर ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया।

“द किकिंग मशीन” ने मात्र 49 सेकंड में घातक एल्बो लगाकर चैंपियन को ढेर किया और वो दो खेलों, दो डिविजन के ONE वर्ल्ड चैंपियन बने।

आसान शब्दों में कहें तो सुपरलैक ने किकबॉक्सिंग और मॉय थाई में कामयाबी हासिल कर 2024 में स्ट्राइकिंग जगत पर राज किया।

केड रुओटोलो ने ग्रैपलिंग में दबदबा बनाया और MMA में डेब्यू किया

पहले ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन और सबसे युवा ADCC वर्ल्ड चैंपियन के रूप में केड रुओटोलो ने 2024 में आने से पहले ही ग्रैपलिंग जगत में सब कुछ हासिल कर लिया था। लेकिन गुजरे 12 महीनों में उन्हें ग्रैपलिंग में अपनी पकड़ मजबूत की और MMA में कामयाबी की नई इबारत लिखी।

अमेरिकी सुपरस्टार ने ONE 165 में यूरोप के टॉप ग्रैपलर टॉमी लेंगाकर के खिलाफ अपने खिताब को डिफेंड किया। उन्होंने शानदार ग्रैपलिंग खेल दिखाते हुए सर्वसम्मत निर्णय से जीत अपने नाम की।

उसके तीन महीने बाद ONE Fight Night 21 में उन्होंने खतरनाक ब्राजीलियाई ग्रैपलर फ्रांसिस्को लो के खिलाफ वापसी की। केड ने बैक से एक खास आर्म-इन चोक लगाकर सबमिशन जीत हासिल की, जिसे “रुओटोलोटीन” नाम दिया गया।

जून में हुए ONE 167 में मार्शल आर्ट्स फैंस रुओटोलो के MMA डेब्यू का इंतजार कर रहे थे और उनका सामना हवाई के फाइटर ब्लेक कूपर से हुआ।

BJJ (ब्राजीलियन जिउ-जित्सु) सनसनी ने कदमों पर रहकर अच्छा खेल दिखाया। कुछ मिनट स्ट्राइक्स लगाने के बाद उन्होंने कूपर को नीचे गिराकर बैक हासिल की और फिर पहले ही राउंड में रीयर-नेकेड चोक लगाकर शानदार अंदाज में डेब्यू किया।

रुओटोलो नवंबर महीने में हुए ONE 169 के साथ फिर से एक्शन में लौटे और इस बार उनकी टक्कर MMA में पाकिस्तानी फाइटर अहमद मुजतबा से हुई। इसे रुओटोलो के लिए एक कठिन परीक्षा माना जा रहा था।

मगर रुओटोलो ने एक ओवरहैंड राइट जड़कर “वुल्वरिन” को मैट पर गिरा दिया। फिर उन्होंने ग्राउंड स्ट्राइक्स लगाने के बाद डार्स चोक में विरोधी को जकड़कर MMA में स्कोर 2-0 किया।

किकबॉक्सिंग में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34