ONE Friday Fights 71 में सोंगचाइनोई की लगातार सातवीं जीत, पेटलमपन का भी शानदार प्रदर्शन

Songchainoi Kiatsongrit Rak Erawan ONE Friday Fights 71 8

शुक्रवार, 19 जुलाई को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से लाइव प्रसारित हुए ONE Friday Fights 71 में फैंस को दमदार एक्शन देखने को मिला, जैसा उन्हें ONE Championship की वीकली मार्शल आर्ट्स इवेंट सीरीज से उम्मीद रहती है।

12 मॉय थाई और MMA मैचों ने फैंस को खुशी से झूमने पर मजबूर कर दिया।

अगर किसी भी कारण से इन बेहतरीन मैचों को नहीं देख पाए तो यहां विस्तार से जानिए कि एशियाई प्राइमटाइम पर लाइव प्रसारित हुए शो में क्या हुआ।

सोंगचाइनोई ने एक दमदार रीमैच में रैक को मात दी

सोंगचाइनोई कियटसोंग्रिट और रैक इरावन के बीच हुए 116-पाउंड कैचवेट मॉय थाई रीमैच में बहुत ही दमदार एक्शन देखने को मिला।

सोंगचाइनोई ने पहले मैच की तरफ अच्छी शुरुआत करते हुए अपने थाई विरोधी के पेट पर किकिंग कॉम्बिनेशन का इस्तेमाल किया। रैक ने दूसरे राउंड में तेजी दिखाई। दोनों ही स्ट्राइकर्स ने तीसरे राउंड में नॉकआउट का प्रयास किया, लेकिन किसी को भी सफलता नहीं मिली।

जिसकी वजह से जजों का फैसला आया और सोंगचाइनोई को सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया गया। इससे उनका ONE रिकॉर्ड 7-0 और करियर रिकॉर्ड 57-18 हो गया।

पेटलमपन ने सिलांगर्न को लगातार तीन बार नॉकडाउन किया

पेटलमपन मुआदाब्लमपंग को 128-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में सिलांगर्न लाना वॉटरसाइड को हराने में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी।

उन्होंने अपने हमवतन स्टार को पहले राइट हुक, फिर टू-पीस कॉम्बिनेशन और उसके बाद ठोड़ी पर लेफ्ट पंच जड़कर तकनीकी नॉकआउट से जीत दर्ज की।

पहले राउंड में 1:27 मिनट पर आई इस जीत के बाद Bumrungsit Gym के फाइटर का ONE रिकॉर्ड 5-0 और ये करियर की 88वीं जीत रही।

चार्टपयाक ने ONE में लगातार तीसरा नॉकआउट अर्जित किया

चार्टपयाक सकसाटून ने अपने पंचों को धारदार तरीके से इस्तेमाल करते हुए पोर्नसनाए सोर फुमपैट को हराकर ONE Championship में लगातार पहले राउंड में तीसरा नॉकआउट अपने नाम किया।

127-पाउंड कैचवेट मॉय थाई बाउट में पोर्नसनाए ने आगे बढ़कर शुरुआत की, मगर चार्टपयाक ने लेफ्ट हुक से उन्हें कैनवास पर गिरा दिया। Sor Phumipat टीम के स्टार फिर से खड़े हुए और चार्टपयाक ने जम्पिंग नी के बाद लेफ्ट एल्बो और लेफ्ट हैंड लगाकर पहले राउंड में 1:08 मिनट पर विरोधी को ढेर कर दिया।

इससे उनका ONE रिकॉर्ड 3-0 और करियर रिकॉर्ड 64-15 हुआ।

योडोई ने चोकडी को हराकर लगातार नॉकआउट अपने नाम किया

एटमवेट मॉय थाई मैच में योडोई केउसमरिट ने चोकडी मैक्सजंडी को हराने में ज्यादा वक्त नहीं लिया।

28 वर्षीय स्टार को पहले चोकडी के हाथों पंच खाने पड़े, लेकिन उन्होंने अपने विरोधी पर पलटवार कर आत्मविश्वास हासिल किया। योडोई ने दूसरे राउंड में तेजी बनाकर रखी।

दूसरे राउंड में 1:10 मिनट पर पंचों के जरिए नॉकआउट आया और योडोई का रिकॉर्ड 58-18 हुआ।

पडेजसुक ने पेटावीसैक को धूल चटाई

Padejsuk Looksuan Pettaweesak Sangmorakot ONE Friday Fights 71 6

पडेजसुक लुकसुआन और पेटावीसैक सांगमोराकोट 126-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में आमने-सामने आए। पेटावीसैक को अच्छी शुरुआत मिली और जैब का बढ़िया इस्तेमाल किया। पडेजसुक ने मौका पाकर पावरफुल किक्स और पंचों को लगाया।

दूसरे राउंड में पडेजसुक ने पेटावीसैक पर क्लिंच के जरिए नुकसान पहुंचाया। Looksuan Gym के फाइटर ने 18 वर्षीय स्टार पर जमकर हुक्स लगाए।

लगातार बनाए गए दबाव की वजह से पडेजसुक ने सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की और जीत के बाद उनका रिकॉर्ड 41-10 हुआ।

मसदोर ने घातक एल्बो जड़कर पेटाएक का खेल खत्म किया

रिफदीन मसदोर ने 113-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में पेटाएक सिटबिगजैककोनरैकपाथुम को नॉकआउट कर ONE में लगातार दूसरी जीत हासिल की।

21 वर्षीय स्टार ने हेवी राइट हैंड से पेटाएक पर वार किए और उनके विरोधी ने बचने के लिए क्लिंच का सहारा लिया। उसके बाद मसदोर ने राइट एल्बो उनके सिर पर जड़ी।

Thammasat Khlong Luang टीम के स्टार इससे उबर नहीं पाए और पहले राउंड में 2:49 मिनट पर उन्होंने दूसरी नॉकआउट जीत अर्जित की, जिससे उनका करियर रिकॉर्ड 42-7 हुआ।

मुसाएव ने सुपरबॉल को शिकस्त देकर जीत की लय वापस पाई

इलयास मुसाएव ने 142-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में सुपरबॉल वानखोंगोम एमबीके को दूसरे राउंड में नॉकआउट कर जीत की लय वापस पाई।

पहले राउंड में सुपरबॉल हावी रहे। लेकिन मुसाएव ने अपने विरोधी की मूवमेंट्स को पढ़कर किक्स से उन्हें धीमा किया और 5-पंच कॉम्बिनेशन से राउंड का अंत किया। फिर दूसरे राउंड में 0:55 मिनट पर शानदार कॉम्बिनेशन लगाकर विरोधी को धराशाई किया।

इस जीत ने उनके करियर रिकॉर्ड को 11-4 कर दिया।

दयाकाएव ने पंचों के दम पर ओंगबाक को पहले राउंड में हराया

अब्दुल्ला दयाकाएव ने बेंटमवेट मॉय थाई मुकाबले में ओंगबाक फेयरटेक्स को हराकर उनके डेब्यू को खराब कर दिया।

रूसी स्ट्राइकर ने शुरुआत से ही अटैक किया और ओंगबाक ने भी पीछे हटने का नाम नहीं लिया। हालांकि, दोनों की ताकत में साफ अंतर देखा जा सकता था।

एक लेफ्ट क्रॉस-राइट हुक से ओंगबाक मैट पर जा गिरे। दयाकाएव ने पंचों के वार से पहले राउंड में 2:34 मिनट पर उन्हें ढेर कर दिया। ये 22 वर्षीय स्टार के ONE करियर की चौथी नॉकआउट जीत रही।

इमानगज़ालिएव ने डेब्यू मैच में पेटमुआंगश्री को शानदार अंदाज पर पराजित किया

असादुलाह इमानगज़ालिएव ने पेटमुआंगश्री वानखोंगोम एमबीके को शानदार अंदाज में मात देकर अपना ONE Championship डेब्यू किया।

133-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में रूसी स्ट्राइकर ने पंचों और किक्स के साथ तेज-तर्रार शुरुआत की। एक लेफ्ट हैंड की मदद से उन्होंने पेटमुआंगश्री को नॉकडाउन किया।

उसके बाद Team Mehdi Zatout टीम के स्टार ने पंचों के बाद एक स्पिनिंग बैकफिस्ट लगाकर विरोधी को पहले राउंड में 1:45 मिनट पर निपटा दिया। इस नॉकआउट जीत से उनका रिकॉर्ड 5-0 हो गया।

योनाहा ने चुइकोव को पराजित कर डेब्यू को यादगार बनाया

Timur Chuikov Issei Yonaha ONE Friday Fights 71 26

इसी योनाहा ने अपने ONE Championship डेब्यू में किसी तरह की घबराहट नहीं दिखाई और 124-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में तिमूर चुइकोव को शिकस्त दी।

जापानी स्टार ने किक्स से शुरुआत की और जब चुइकोव ने काउंटर किया तो वो बच निकलने में कामयाब रहे। दूसरे राउंड में योनाहा ने गति पकड़ी और चुइकोव को परेशान किया।

26 वर्षीय स्टार ने जैब से किसी भी तरह के खतरे को दूर किया और अंत में जजों ने उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया। इसके उनका रिकॉर्ड 27-9 हो गया।

बोंदरचक की ग्रैपलिंग के आगे सैट की एक ना चली

Nachyn Sat Ivan Bondarchuk ONE Friday Fights 71 35

इवान “किलर व्हेल” बोंदरचक ने फेदरवेट MMA मुकाबले में शानदार डेब्यू करते हुए नाचिन “समुराई” सैट को शिकस्त दी। पहले राउंड में बोंदरचक ने पीठ पर कब्जा जमाया और पांच मिनट तक प्रभाव बनाकर रखा।

सैट ने दूसरे राउंड में बोंदरचक को क्लिंच में क्षति पहुंचाई। तीसरे राउंड में बोंदरचक ने एक बार फिर विरोधी की बैक पर कब्जा जमाया, लेकिन रिंग की रस्सी पकड़ने की वजह से उन्हें येलो कार्ड दिखाया गया।

फिर भी Archangel Michael टीम के स्टार ने सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल कर अपने रिकॉर्ड को 10-2-1 किया।

मेस्किटा ने ओकुटोमी को सबमिशन से हराया

फेन मेस्किटा ने स्ट्रॉवेट MMA फाइट में युका ओकुटोमी को हराने में ज्यादा वक्त नहीं गंवाया।

जापानी प्रतिद्वंदी के जूडो बैकग्राउंड को देखते हुए मेस्किटा ने अपनी प्रतिद्वंदी को दूरी पर रखा और मौका मिलते ही थ्रो के जरिए टॉप पोजिशन हासिल की। ओकुटोमी खड़ी हुईं, लेकिन MMAFFT टीम की एथलीट ने सिर पर घुटने के वार के बाद फिर से नियंत्रण अपने पास कर लिया।

उसके बाद 2:15 मिनट पर मेस्किटा ने रीयर-नेकेड चोक लगाकर विरोधी को टैप करने पर मजबूर कर दिया। ये ऑस्ट्रेलियाई स्टार की ONE Friday Fights में लगातार दूसरी जीत रही।

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)