सोंगचाइनोई ने The Inner Circle 27 में बैनलुएलोक के खिलाफ एक बेहतरीन मैच की उम्मीद जताई – ‘जबरदस्त फाइट देखने को मिलेगी’

Muay Thai fighter Songchainoi Kiatsongrit screams in the ring

पूर्व ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर सोंगचाइनोई “मिनी-हल्क” कियटसोंग्रिट ने The Inner Circle 27 में जबरदस्त प्रदर्शन की बात कही है।

उनका सामना एटमवेट मॉय थाई मेन इवेंट में बैनलुएलोक सिटवटचाराचाई से एशिया प्राइमटाइम पर बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में होगा। इस मुकाबले का आयोजन शुक्रवार, 21 अगस्त को किया जाएगा और इसे live.onefc.com पर देखा जा सकता है।

थाई स्टार ने प्रमोशनल डेब्यू के बाद लगातार नौ धमाकेदार जीत हासिल कीं, लेकिन उनकी लय पिछले कुछ समय से फीकी पड़ी है। उन्हें पिछले चार मैचों में सिर्फ एक ही जीत मिली है। उन्हें लगातार नमसुरिन चोर केटविना और डिविजनल चैंपियन नडाका से हार का सामना करना पड़ा।

जून महीने में उन्हें नमसुरिन के खिलाफ सर्वसम्मत निर्णय से शिकस्त देखनी पड़ी और 25 वर्षीय स्टार ने माना कि वो उस दिन अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए।

सोंगचाइनोई ने बताया:

“मेरे लिए ये सीखने का एक बड़ा अनुभव रहा। इसका श्रेय उन्हें जाता है, वो अच्छी तैयारी के साथ आए थे। लेकिन मेरी तरफ से फाइट के लिए वजन कम करने की वजह से मैं काफी थक गया था और मेरा शरीर पूरी तरह से रिकवर नहीं कर पाया।

“मेरे आत्मविश्वास को थोड़ा झटका लगा, लेकिन मैं अपनी पुरानी फॉर्म में लौटने के लिए पूरी तरह तैयार हूं। मैं इस फाइट के लिए 100 प्रतिशत तैयार हूं।”

मन में दोबारा जीत की पटरी पर लौटने की भावना के चलते उन्होंने ट्रेनिंग कैंप में जमकर पसीना बहाया। वो अच्छी तरह से जानते हैं कि लुम्पिनी स्टेडियम में उन्हें एक कड़ी टक्कर मिलने वाली है।

उनके विरोधी बैनलुएलोक की बात करें तो वो लगातार दो मैचों को जीत चुके हैं। सोंगचाइनोई ने डिटेल में बताया कि क्यों उनके प्रतिद्वंदी खतरनाक हैं।

उन्होंने कहा:

“वो अभी शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने किकबॉक्सिंग और मॉय थाई में लगातार दो फाइट जीती हैं। मॉय थाई और किकबॉक्सिंग में उनकी पिछली फाइट्स को देखें तो वो काफी तेज हैं। मुझे आगे बढ़कर फाइट करनी होगी और उनके करीब रहना होगा।

“अगर मैं अपनी पिछली फाइट की तरह पीछे हटता रहा तो वो अपनी लेफ्ट किक्स से मुझे बुरी तरह परेशान कर देंगे।”

बैनलुएलोक की स्किल्स को देखते हुए सोंगचाइनोई को किसी भी तरह की झिझक नहीं है कि वो जब दोनों रिंग में मुकाबले के लिए उतरेंगे तो उन्हें क्या करने की जरूरत है।

सोंगचाइनोई अच्छी तरह से जानते हैं कि उनके लिए फाइट में क्या दांव पर लगा है और वो The Inner Circle 27 में पूरा दम लगा देंगे।

Kiatsongrit Muay Thai Gym के प्रतिनिधि ने कहा:

“वो इस फाइट में पूरी ताकत के साथ उतरेंगे। मुझे हराकर उन्हें ONE का कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है, बड़े मंच पर जाने का मौका मिल सकता है या फिर नडाका के खिलाफ रीमैच का रास्ता खुल सकता है। लेकिन देखते हैं कि रिंग के अंदर क्या होता है।

“मैं किसी को भी आसानी से अपने ऊपर हावी नहीं होने दूंगा। मैं अपनी पुरानी फॉर्म में वापस आने के लिए ये जीत हासिल करना चाहता हूं। फैंस को निश्चित तौर पर एक्शन से भरपूर और आमने-सामने की जबरदस्त फाइट देखने को मिलेगी।”

सोंगचाइनोई ने बताया कि उन्हें बैनलुएलोक पर जीत कैसे मिलेगी

स्पीड और लेफ्ट किक्स भले ही बैनलुएलोक सिटवटचाराचाई के सबसे बड़े हथियार हो सकते हैं, लेकिन सोंगचाइनोई कियटसोंग्रिट ने ट्रेनिंग कैंप में इन्हें से निपटने पर पुरजोर तरीके से काम किया है।

सिर्फ अपनी ताकत पर ही निर्भर रहने के बजाय थाई स्टार, जो कि करियर की 61वीं जीत की तलाश में होंगे, ने The Inner Circle 27 के लिए एक रक्षात्मक प्लान भी बना लिया है।

25 वर्षीय स्टार ने बताया:

“मैंने खास तौर पर अपनी लेफ्ट साइड की ब्लॉकिंग पर काम किया है। मुझे उनकी लेफ्ट किक को ब्लॉक करके तुरंत काउंटर करना होगा क्योंकि अगर मैं थोड़ी भी देर करूंगा तो वो किक लगा देंगे।

“मैंने इस फाइट कैंप के दौरान अपनी बॉक्सिंग पर भी काफी काम किया है क्योंकि मेरे हाथ मेरे सबसे बड़े हथियार हैं। मैंने अपनी मजबूत स्किल्स को और बेहतर करने के साथ-साथ कुछ नए हथियार भी जोड़े हैं।”

शुक्रवार की शाम आई जीत उन्हें दोबारा ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप के करीब पहुंचा देगी।

हालांकि, वो किसी भी भी तरह से शॉर्ट कट लेने में मूड में नहीं हैं। उनका प्रयास है कि पहले अच्छी लय पाई जाए ताकि जब भी वर्ल्ड टाइटल मैच मिले तो वो पहले के मुकाबले ज्यादा बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

उन्होंने अंत में कहा:

“मेरा लक्ष्य अब भी नडाका तक दोबारा पहुंचना है। मैं टॉप पर अपनी जगह बनाए रखना चाहता हूं और अपने खेल को लगातार बेहतर करना चाहता हूं।

“लेकिन मैं ये सही तरीके से करना चाहता हूं। मैं पहले लगातार दो, तीन, चार या पांच फाइट जीतना चाहता हूं, ताकि जब मुझे दोबारा टाइटल शॉट मिले तो कोई भी उस पर सवाल न उठा सके।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Johan Ghazali and Diego Paez in action at ONE Fight Night 32.
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
ONE Championship Books Lee vs. Ruotolo For ONE Lightweight MMA World Title On November 6
Asadula Imangazaliev, Aslamjon Ortikov, Black Panther, and Ubaid Hussain will compete at The Inner Circle 39
Rodtang, Nong O, Shimon, and Ramadan will compete at The Inner Circle 38