21 अगस्त को होने वाले The Inner Circle 27 के पूरे बाउट कार्ड की घोषणा

Songchainoi Kiatsongrit punches Salai Htan Khee Shein at ONE Friday Fights 130

ONE Championship की शुक्रवार, 21 अगस्त को बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में The Inner Circle के अगले संस्करण के लिए वापसी हो रही है, जिसका प्रसारण live.onefc.com पर होगा।

The Inner Circle 27 को एक शानदार एटमवेट मॉय थाई मैच हेडलाइन करेगा, जिसमें डिविजन के दो खतरनाक नॉकआउट आर्टिस्ट्स की टक्कर देखने को मिलेगी। मेन इवेंट मैच में सोंगचाइनोई कियटसोंग्रिट का सामना बैनलुएलोक सिटवटचाराचाई से होगा।

Songchainoi Kiatsongrit
Photo Credit: ONE Championship

“मिनी-हल्क” ने एटमवेट मॉय थाई डिविजन में अपनी खास पहचान बनाई है। अप्रैल में हुए ONE SAMURAI 1 में उन्होंने मौजूदा ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नडाका को पांच राउंड तक पुश किया था, लेकिन उन्हें अंत में हार मिली।

डिविजन के सबसे घातक फिनिशर्स में से एक, बैनलुएलोक, के खिलाफ अगर उन्हें जीत मिली तो वो खिताबी दौड़ में फिर से शामिल हो जाएंगे।

हालांकि, बैनलुएलोक एक ऐसे प्रतिद्वंदी हैं जो रिंग में सामने खड़े विरोधी की बेहद कड़ी परीक्षा लेते हैं। 29 वर्षीय स्टार ने ONE Championship करियर शानदार स्टॉपेज जीत के दम पर बनाया है।

उन्हें अपने करियर की इकलौती हार सिर्फ नडाका के खिलाफ मिली है। अब जब दोनों का रिंग में सामना होगा तो मैच बहुत ही शानदार रहेगा और अंदाजा हो जाएगा कि खिताब के लिए किसका नाम आगे रहेगा।

को-मेन इवेंट में कोमावट एफए ग्रुप का सामना बेंटमवेट मॉय थाई मैच में क्याव स्वार विन से होगा। इस मैच में एक युवा थाई स्टार की टक्कर म्यांमार के लेथवेई हीरो से होगी, जो संगठन में दो जीत के दम पर अपनी पहचान बना चुके हैं।

कोमावट की बात करें तो उन्हें हाल ही में थोड़ा संघर्ष करना पड़ा है और जल्द से जल्द एक शानदार जीत हासिल करना चाहते हैं। लेकिन उनके रास्ते में बर्मीज़ स्ट्राइकर के रूप में खतरनाक चुनौती है।

क्याव स्वार विन जून महीने में शानदार जीत दर्ज कर इस मैच में उतरेंगे। वो एक बेहतरीन अंदाज में मैच अपने नाम कर मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट पाने की ओर बढ़ना चाहेंगे।

The Inner Circle 27 का बाउट कार्ड

  • सोंगचाइनोई कियटसोंग्रिट vs. बैनलुएलोक सिटवटचाराचाई (मॉय थाई – एटमवेट)
  • क्याव स्वार विन vs. कोमावट एफए ग्रुप (मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • योडफुपा पेटकियटपेट vs. सॉ मिन मिन (मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • डालियन दाउदी vs. लैमीन अल सौयाह (मॉय थाई – लाइटवेट)
  • बेन लोंगस्टाफ vs. काज़ूटेरु यामाज़ाकी (किकबॉक्सिंग – फ्लाइवेट)

किकबॉक्सिंग में और

Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
Superlek celebrates his win against Takeru Segawa at ONE 165.
Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145