रैम्बोलैक ONE Fight Night 24 में कोकली को हराकर जीत के साथ लय बरकरार रखना चाहेंगे – ‘मैं उन्हें हल्के में नहीं लूंगा’

Rambolek Chor Ajalaboon Soner Sen ONE Friday Fights 51 12 scaled

रैम्बोलैक चोर अजालाबून को लगता है कि वो ONE Friday Fights में किए गए अपने अच्छे प्रदर्शन को जारी रख सकते हैं।

थाई सनसनी शनिवार, 3 अगस्त को होने वाले ONE Fight Night 24: Brooks vs. Balart में वापसी कर आयरिश स्टार क्रेग “कोको” कोकली का सामना करेंगे।

रैम्बोलैक पहले फाइटर थे, जिन्होंने ONE Friday Fights इवेंट सीरीज से मेन रोस्टर का कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया था, लेकिन फिर अपने दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा, जिसमें यूएस प्राइमटाइम पर हुए ONE Fight Night 14 का डेब्यू भी शामिल है।

हालांकि, 21 वर्षीय स्टार ने फरवरी महीने में सोनेर सेन को हराकर जीत की लय वापस पाई। Kiatpetch टीम के प्रतिनिधि ने लुम्पिनी स्टेडियम में वापसी से पहले करियर के इस उतार-चढ़ाव के बारे में onefc.com से बात की:

“ONE Championship का कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के बाद मैंने लगातार दो फाइट हारीं। मैं मानता हूं कि मैं बहुत असहज हो गया था। मैं लगातार फाइट नहीं हारना चाहता था। इस वजह से रिंग में पूरी तरह से खुद को झोंक दिया। लेकिन मैंने गलती की और फिर हार मिली। मैंने अपना काम सही से नहीं किया। मुझे खुद से बहुत निराशा हुई।

“मैं मानता हूं कि मेरा आत्मविश्वास काफी नीचे आ गया था। लेकिन सोनेर सेन को हराने के बाद फिर से मेरा कॉन्फिडेंस वापस आ गया है। मुझे अहसास हुआ कि मेरे पास बहुत ताकत है। मुझे भरोसा है कि मैं ONE Fight Night में अच्छा कर सकता हूं।”

रैम्बोलैक के पास अपनी कमियों पर विचार करने के लिए काफी समय था क्योंकि वो अमेरिकी स्टार असा टेन पॉ के खिलाफ मैच के बाद चोट से उबर रहे थे।

उन्होंने बताया:

“मैंने हार के बाद सोचा था कि अगर मुझे फिर से ONE Fight Night में मुकाबले का मौका मिला तो ऐसे फाइट करूंगा, जैसे इस पर मेरा जीवन निर्भर है। मैंने वापसी कर छाप छोड़ी।

“मैंने अपनी ट्रेनिंग के तरीकों को बदला। स्पोर्ट्स साइंस ने मेरी मदद की। मैंने खुद से अधिक मेहनत करवाई। भले ही मैं कितना भी थका हुआ था, लेकिन प्रैक्टिस करना नहीं छोड़ा।

“मैं चाहता हूं कि लोग कहें कि ये ONE Friday Fights से कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने वाले पहले शख्स बनना डिजर्व करते हैं।”

रैम्बोलैक का प्लान क्रेग कोकली पर जीत हासिल करना

ONE में 3-2 के रिकॉर्ड वाले रैम्बोलैक चोर अजालाबून सितारों से भरे बेंटमवेट मॉय थाई डिविजन में आगे बढ़ना चाहते हैं और क्रेग कोकली के खिलाफ जीत से उन्हें बहुत फायदा हो सकता है।

हालांकि, वो अपने प्रतिद्वंदी “कोको” से ज्यादा परिचित नहीं हैं, लेकिन थाई स्टार को उनके खेल में कुछ खतरनाक चीजें दिखी हैं:

“मैं आपको क्रेग की ताकत और कमजोरी के बार में नहीं बता सकता। वो लंबे बॉक्सर हैं। उनकी नीज़ और एल्बोज़ खतरनाक हैं।

“मैंने सुआब्लैक के खिलाफ उनकी फाइट देखी, लेकिन मैं ज्यादा कुछ नहीं सीख पाया क्योंकि वो जल्दी नॉकआउट हो गए। फिर भी मैं उन्हें हल्के में नहीं लूंगा।”

रैम्बोलैक का अगले मैच में लक्ष्य होगा कि वो कोकली के खिलाफ अपने सबसे खतरनाक हथियारों का इस्तेमाल करें।

वो सुआब्लैक की कोकली पर आई जीत से सबक लेते हुए ONE Fight Night 24 में उसी कामयाबी को दोहराना चाहेंगे।

उन्होंने कहा: 

“ये फाइट हमेशा की तरह एक जैसी ही है। मैं अपने स्टाइल से फाइट करूंगा, लेग्स मेरा मुख्य हथियार है। लेकिन दूसरे हथियारों का भी इस्तेमाल करूंगा।

“मैंने देखा कि सुआब्लैक ने उनके शरीर पर वार किया। मैं भी वैसा ही करना चाहूंगा। मुझे अपनी किक्स और अपने फाइटिंग अनुभव पर भरोसा है।”

न्यूज़ में और

Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.