ONE Friday Fights 97 रिजल्ट्स: कोंगसुक ने लमनामूनलैक को दी मात, वेरा और वेरो की धमाकेदार फाइट

Kongsuk Fairtex Lamnamoonlek Tded99 ONE Friday Fights 97 24

14 फरवरी को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में ONE Friday Fights 97 का आयोजन किया गया।

इवेंट में हुई 11 मॉय थाई और MMA फाइट्स ने धमाकेदार एक्शन किया, जिसने एरीना में बैठे दर्शकों और घरों में देख रहे फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया।

अगर आपने एशिया प्राइमटाइम पर हुए शो को मिस कर दिया तो यहां जानिए कि इसमें क्या-क्या हुआ।

कोंगसुक ने कड़े मुकाबले में लमनामूनलैक को पछाड़ा

कोंगसुक फेयरटेक्स ने लमनामूनलैक टीडेड99 के ONE Championship डेब्यू के मजे को किरकिरा कर दिया, जब उन्होंने अपने विरोधी को 138-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मेन इवेंट में शिकस्त दी।

दो बार के Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन ने शुरु से लेकर अंत तक लमनामूनलैक पर वार किए। लमनामूनलैक ने भी वापसी का प्रयास किया।

लेकिन अंत में तीन में से दो जजों ने कोंगसुक के पक्ष में फैसला सुनाया और उनका करियर रिकॉर्ड 66-18 और ONE Championship रिकॉर्ड 6-3 हो गया है।

मेन्शिकोव ने आखिरी सेकंड में टेंगनुएंग को नॉकआउट किया

https://www.instagram.com/p/DGD0S2juj-x

दिमित्री मेन्शिकोव ने ONE Championship में डेब्यू कर रहे टेंगनुएंग फेयरटेक्स के खिलाफ लाइटवेट मॉय थाई मैच में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए पहला राउंड खत्म होने से पहले नॉकआउट से जीत हासिल की।

उन्होंने 2:59 मिनट पर राइट अपरकट और लेफ्ट हुक से विरोधी को चारों खाने चित कर दिया। इससे उनका करियर रिकॉर्ड 31-2 हुआ।

कोमपेट ने थेपटक्सिन की आक्रामकता को पस्त किया

Kompet Fairtex Theptaksin Sor Sornsing ONE Friday Fights 97 23

कोमपेट फेयरटेक्स ने 126-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में थेपटक्सिन सोर सोर्नसिंग को मात देकर जीत की लय वापस पाई।

थेपटक्सिन मैच के दौरान अति-आक्रामक बने हुए थे, मगर कोमपेट ने संयम से काम लेते हुए उनके लिए मुश्किलें खड़ीं कीं। अंत में जजों ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया और जीत के बाद उनका ONE Championship रिकॉर्ड 6-2 और करियर रिकॉर्ड 89-20 हो गया।

टॉमयैमकूंग ने डेनक्रियांगक्राई को हराकर पहली जीत हासिल की

Denkriangkrai Singha Mawynn Tomyamkoong Bhumjaithai ONE Friday Fights 97 24

टॉमयैमकूंग भूमजयथाई ने 130-पाउंड कैचवेट मॉय थाई फाइट में डेनक्रियांगक्राई सिंघा माविन को पराजित कर ONE Championship में अपनी जीत का खाता खोला।

20 वर्षीय स्टार ने विरोधी पर एल्बोज़, बॉडी किक्स और तेज-तर्रार पंचों से अटैक किए। आखिर में जजों को उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित करने में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी।

ये उनके करियर की 125वीं जीत रही।

मुंगकोर्न को पराजित कर टोंगलैमपून का ONE रिकॉर्ड 6-0

Tonglampoon FA Group Mungkorn Boomdeksean ONE Friday Fights 97 29

टोंगलैमपून एफए ग्रुप ने 119-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में मुंगकोर्न बूमदेक्सेन को करीबी अंतर से पराजित किया।

तीन राउंड के जोरदार एक्शन के बाद तीन में से दो जजों ने टोंगलैमपून के पक्ष में फैसला सुनाया। इस तरह वो विभाजित निर्णय से जीतने में सफल रहे। जीत के बाद टोंगलैमपून का ONE Championship रिकॉर्ड 6-0 और करियर रिकॉर्ड 47-12 हुआ।

निटीकोर्न की स्ट्राइकिंग चैटपिचिट पर पड़ी भारी

Chatpichit Sor Sor Toipadriew Nittikorn JP Power ONE Friday Fights 97 20

चैटपिचिट सोर सोर टोइपाड्रियू के खिलाफ 113-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में निटीकोर्न फाइट आईक्यू, स्पीड और तकनीकी के दम पर प्रभावशाली जीत हासिल करने में सफलता पाई।

अपने ऑलराउंड अटैक के चलते JP Mansion Muay Thai टीम के प्रतिनिधि को सर्वसम्मत निर्णय से जीत मिली। इसने उनके करियर रिकॉर्ड को 43-12 कर दिया है।

वेरा ने तीन राउंड की धमाकेदार फाइट में वेरो को पछाड़ा

फ्रांसिस्का वेरा ने वेरो के ONE Championship डेब्यू पर पानी फेर दिया, जब उन्होंने म्यांमार की एथलीट को एटमवेट मॉय थाई मुकाबले में विभाजित निर्णय से हराया।

दोनों ने इस मैच के तीनों राउंड में एक दूसरे पर शुरुआत से लेकर अंत तक हमले किए, लेकिन जज वेरा के प्रदर्शन से ज्यादा सहमत दिखे और उन्हें विभाजित निर्णय से विजेता घोषित किया गया।

ये चिली की स्ट्राइकर के करियर की 11वीं जीत रही।

खुनपोनोई ने चार्टमुंगकोर्न को दूसरे राउंड में ढेर किया

https://www.instagram.com/p/DGDj_fHuY3K

खुनपोनोई सोर सोमाई ने फ्लाइवेट मॉय थाई फाइट में चार्टमुंगकोर्न चोर हापयाक को दूसरे राउंड में नॉकआउट करने में सफलता पाई।

खुनपोनोई ने पहले राउंड में प्रतिद्वंदी को दो लेफ्ट पंचों के दम पर नॉकडाउन किया। उसके बाद दूसरे राउंड में चार्टमुंगकोर्न के ओवरहैंड लेफ्ट से वो फिर गिर गए, लेकिन खड़े होते समय लड़खड़ा रहे थे और रेफरी ने उसके बाद फाइट समाप्ति का इशारा कर दिया।

दूसरे राउंड में 12 सेकंड पर आई जीत के बाद खुनपोनोई का करियर रिकॉर्ड 122-33 हुआ।

जूनियर ने एमिली को हराकर सातवीं जीत दर्ज की

Junior Fairtex Emily Chong ONE Friday Fights 97 33

जूनियर फेयरटेक्स ने एमिली चोंग को एटमवेट मॉय थाई मुकाबले में मात देकर अपने ONE Friday Fights रिकॉर्ड को 7-0 कर दिया है।

19 वर्षीय स्टार ने एमिली पर पूरे तीन राउंड अटैक किया। एमिली उन वारों को सहते हुए जवाबी हमला करती दिखीं।

मगर थाई स्टार की आक्रामकता ने उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से विजेता बनने में मदद की और उनका करियर रिकॉर्ड 27-10 हो गया।

युसेई ने ग्रांप्रीनोई को पहले राउंड में नॉकआउट से शिकस्त दी

टोमिओका युसेई ने अपने ONE Championship डेब्यू को यादगार बनाया, जब उन्होंने 129-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में ग्रांप्रीनोई पीके साइन्चाई को आसानी से हराया।

19 वर्षीय स्टार ने लिवर पर लेफ्ट हुक मारकर विरोधी को 1:12 मिनट पर निपटा दिया। इस जीत के बाद जापानी स्टार का रिकॉर्ड 9-1 हुआ।

मिरालपेज़ ने हाटाकेयामा को नॉकआउट किया

https://www.instagram.com/p/DGDdFxSOvXa

जेसन मिरालपेज़ ने स्ट्रॉवेट MMA फाइट में रयुया हाटाकेयामा को पराजित कर ONE Championship में अपनी पहली जीत दर्ज की।

21 वर्षीय फिलीपीनो स्टार पर हाटाकेयामा ने टेकडाउन लगाया, लेकिन वो अपने पैरों पर खड़े हो गए। मिरालपेज़ ने उसके बाद लेफ्ट हुक लगाया, जिससे उनके विरोधी गिर पड़े और फिर ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक के दम पर 3:34 मिनट पर मैच समाप्त कर दिया।

ये मिरालपेज़ के करियर की चौथी नॉकआउट जीत दर्ज की।

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.