17 जुलाई को The Inner Circle में हेलेना क्रेवार वापसी कर सबमिशन ग्रैपलिंग मैच में पेज इवैट क्लाइमर का सामना करेंगी

HelenaCrevar 5 scaled

मौजूदा पाउंड-फोर-पाउंड विमेंस ग्रैपलर हेलेना क्रेवार ग्लोबल स्टेज पर अपने दूसरे मैच के लिए तैयार हो रही हैं। शुक्रवार, 17 जुलाई को होने वाले The Inner Circle में उनका सामना डेब्यू करने जा रहीं पेज इवैट क्लाइमर से होगा।

इन दोनों स्टार्स की टक्कर 10 मिनट के ओपनवेट सबमिशन ग्रैपलिंग मैच में होगी, जिसका लाइव प्रसारण बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से live.onefc.com पर किया जाएगा।

सिर्फ 19 वर्ष की उम्र में ही क्रेवार ने खुद को विमेंस ग्रैपलिंग का नया चेहरा साबित कर दिया है।

2025 IBJJF नो-गी वर्ल्ड चैंपियन और ADCC इतिहास की सबसे युवा पोडियम पाने वाले लॉस वेगास निवासी को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ ग्रैपलर्स में से एक माना जाता है।

टेक्सस के ऑस्टिन में स्थित Kingsway Jiu-Jitsu में जॉन डैनेहर की देखरेख में ट्रेनिंग करने वाली युवा स्टार ने शानदार दबाव, टॉप गेम और बैक कंट्रोल के दम पर अपनी पहचान बनाई है।

इसके अतिरिक्त क्रेवार गार्ड पोजिशन से अटैक करते हुए स्वीप और सबमिशन की तलाश करती हैं। वो विरोधी की टांगों को जकड़कर शानदार फुट लॉक्स लगाने में महारत रखती हैं।

उन्होंने इस साल जनवरी में हुए ONE Fight Night 39 में टेशया नोएलानी एलो को मात्र 100 सेकंड में एस्टिमा लॉक के दम पर ढेर कर दिया था।

अब Kingsway टीम की स्टार एक और शानदार प्रदर्शन कर खुद को ONE वर्ल्ड टाइटल मैच के करीब लाना चाहती हैं। लेकिन उनका सामना एक बेहद खतरनाक प्रतिद्वंदी से हो रहा है।

2016 में BJJ (ब्राजीलियन जिउ-जित्सु) की शुरुआत करने वाली क्लाइमर ने MMA में फाइट करने का सपना देखा और इसके लिए ऑलराउंड स्किल्स बनाने का फैसला लिया।

सैन डिएगो निवासी ने जल्द ही पाया कि उन्हें मैट पर ज्यादा मजा आ रहा है और इस खेल को पूरा समय दिया। बेहतरीन कोच की देखरेख में वो लगातार आगे बढ़ती गईं।

उनके पास लगातार टाइटल आते गए। क्लाइमर ने 2019 SOGI विमेंस एब्सोल्यूट चैंपियनशिप, पर्पल बेल्ट डिविजन में 2021 IBJJF नो-गी वर्ल्ड टाइटल जीता। मई 2024 में उन्होंने ब्लैक बेल्ट पाई और पिछले महीने 2026 ADCC वेस्ट कोस्ट ट्रायल्स जीतने में सफल रहीं।

मैट पर क्लाइमर बहुत ही आक्रामक हैं। उनका गार्ड वर्क और हील हुक्स कमाल के हैं।

इस ऑल-अमेरिकन मुकाबले में Kingsway टीम की स्टार का सामना Legion टीम की एथलीट से होगा, जो कि एक लाजवाब मैच रहेगा।

न्यूज़ में और

Rodtang, Nong O, Shimon, and Ramadan will compete at The Inner Circle 38
Superlek celebrates his win against Takeru Segawa at ONE 165.
(From left) Nong-O Hama, Rodtang Jitmuangnon, Shimon Yoshinari, and Asadula Imangazaliev will be part of the 2026 ONE Flyweight Muay Thai World Grand Prix.
Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships