25 जनवरी को ONE Fight Night 39 में हेलेना क्रेवार का सामना करेंगी टेशया नोएलानी एलो

helena

कई महीनों के लंबे इंतजार के बाद अब आखिरकार ब्राजीलियन जिउ-जित्सु (BJJ) सनसनी हेलेना क्रेवार के ONE Championship डेब्यू की तारीख तय हो गई है।

18 वर्षीय अमेरिकी सुपरस्टार का सामना 2026 के पहले यूएस प्राइमटाइम इवेंट, ONE Fight Night 39, के बेंटमवेट सबमिशन ग्रैपलिंग मैच में टेशया नोएलानी एलो से होगा। इस इवेंट का लाइव प्रसारण शनिवार, 25 जनवरी को बैंकॉक, थाईलैंड के लुम्पिनी स्टेडियम से किया जाएगा।

दिग्गज कोच जॉन डैनेहर की देखरेख में Kingsway Jiu-Jitsu में ट्रेनिंग करने वालीं क्रेवार अपने करियर में अभी तक बहुत ही शानदार रही हैं।

लॉस वेगास निवासी एथलीट ने कई बेल्ट वर्गों में ढेर सारी IBJJF वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने 2024 में पोलारिस 70 किलो टाइटल और अगस्त 2025 में CJI 2 ग्रां प्री टाइटल जीता।

उन्होंने मात्र 17 वर्ष की आयु में इतिहास रचा, जब वो ADCC वर्ल्ड चैंपियनशिप में पोडियम पर जगह बनाने वाली सबसे युवा एथलीट बनीं। उन्होंने उस टूर्नामेंट में सिल्वर मेडल हासिल किया।

इसी साल जून में डैनेहर ने इस प्रतिभाशाली एथलीट को ब्लैक बेल्ट से नवाज़ा, जो कि इस उम्र के लिहाज से बहुत ही बड़ी उपलब्धि है।

ONE Fight Night 39 में क्रेवार अपना डेब्यू एक अनुभवी एथलीट के खिलाफ करेंगी, जो खुद अपना प्रमोशनल डेब्यू कर रही हैं।

हवाई के Island Jiu Jitsu में ट्रेनिंग करने वाली एलो ने खेल में अपना नाम बनाया है। वो इस साल तीन बार की ADCC ओपन चैंपियन बनने में कामयाब रहीं। उन्होंने 60 किलो भार वर्ग में मई महीने में अटलांटा, अप्रैल में ओकलाहोमा और मार्च में सैन होज़े में ADCC यूएस ओपन जीते।

होनोलुलु निवासी एथलीट कई बार की जूनियर नेशनल जूडो चैंपियन और जानी-मानी रेसलर रही हैं। हवाई में चार हाई स्कूल स्टेट रेसलिंग खिताब जीतने के साथ-साथ एलो 2014 फिला कैडेट वर्ल्ड चैंपियन और यूएस रेसलिंग फ्रीस्टाइल नेशनल हाई स्कूल चैंपियन रही हैं।

ग्रैपलिंग के खेल में अपने लंबे अनुभव के चलते 28 वर्षीय स्टार क्रेवार के लिए बड़ी चुनौती बन सकती हैं।

न्यूज़ में और

Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21