एनातोली मालिकिन ने रग रग के साथ वर्ल्ड टाइटल रीमैच में शानदार अंत का वादा किया – ‘मैं उन्हें जरूर फिनिश करूंगा’

Anatoly Malykhin Oumar Kane ONE 169 15

दो डिविजन के MMA वर्ल्ड चैंपियन एनातोली “स्लेदकी” मालिकिन शानदार अंदाज में वापसी करने जा रहे हैं।

रूसी पावरहाउस शुक्रवार, 15 मई को मौजूदा ONE हेवीवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन “रग रग” ओमार केन को The Inner Circle में होने वाले एक बहुप्रतीक्षित रीमैच में टक्कर देते हुए नजर आएंगे।

ये मुकाबला इवेंट को हेडलाइन करेगा, जिसका लाइव प्रसारण बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से live.onefc.com पर किया जाएगा।

ये मैच पिछले साल नवंबर में ONE 173 के लिए बुक किया गया था, मगर सेनेगली चैंपियन दुबई में कार दुर्घटना का शिकार हो गए।

इस कारण मुकाबला रद्द हो गया, जिसके चलते रूसी हेवीवेट धुरंधर को जिम में तैयारी का अधिक समय मिला।

उन्होंने onefc.com को इस बारे में बताया:

“मेरे लिए देरी कोई नई बात नहीं है। चाहे ‘रग रग’ चोटिल हुए हों या कुछ और हुआ हो, इससे मेरे लिए ज्यादा कुछ नहीं बदलता। मैं बस लगातार ट्रेनिंग, तैयारी करता रहता हूं और अपने सपने को जीता रहता हूं। मैं हमेशा फिट रहता हूं। मार्शल आर्ट्स ही मेरी जिंदगी है।

“मैं उन फाइटर्स में से नहीं हूं, जो सिर्फ फाइट मिलने पर ट्रेनिंग करते हैं और फिर बिना मुकाबले के आराम करने लगते हैं। मैं कभी खुद को ढीला नहीं छोड़ता। मैं हर समय फोकस्ड रहता हूं। मुझे सच में वही करना पसंद है, जो मैं करता हूं।”

इन दोनों की पहली टक्कर नवंबर 2024 में हुए ONE 169 में देखने को मिली, जब दोनों ने 25 मिनट के धमाकेदार मैच पेश किया। अंत में केन को करीबी मैच में जीत मिली और ये मालिकिन के करियर की पहली हार थी।

“रग रग” ने हाल ही में कहा कि वो आसानी से एनातोली के शॉट्स को झेलने में कामयाब रहे।

इस बात का मालिकिन ने जवाब दिया:

“आप मेरी नॉकआउट पावर को नजरअंदाज नहीं कर सकते। मैंने अपने सभी विरोधियों को फिनिश किया है और अब उनकी बारी है। अगर वो कहते हैं कि ‘उन्होंने मेरा लेफ्ट हुक झेला’ और कुछ महसूस नहीं हुआ तो एक फोटो है जो कुछ और ही कहानी बताती है। उनके होंठ उनके चेहरे से लगभग 20 सेंटीमीटर दूर उड़ रहे थे। यही हकीकत है।”

एक तरफ “रग रग” अपनी शारीरिक क्षमता की तारीफ करते हुए हाइलाइट-रील फिनिश का इशारा करते हैं तो वहीं मालिकिन ने अपने विरोधी के दावों को खोखला बताया।

पहले मुकाबले का करीब से अध्ययन करने के बाद रूसी स्टार ने कहा कि केन का रिंग में काम और बातें मेल नहीं खातीं।

उन्होंने बताया:

“उन्हें थोड़ा शांत रहना चाहिए। उन्होंने अभी तक अपने विरोधियों को नॉकआउट भी नहीं किया है इसलिए मुझे फिनिश करने की बातें करना अजीब लगता है। वो कोई पावरफुल स्ट्राइकर नहीं है। वो ज्यादातर फाइट में पीछे हटते रहते हैं और खुद को बचाने की कोशिश करते है।

“मैंने पहली फाइट में उन्हें फिनिश नहीं किया था, लेकिन इस बार मैं उन्हें जरूर फिनिश करूंगा। उस मुकाबले से मैंने सबसे बड़ा सबक यही सीखा कि फैसले को जजों पर मत छोड़ो। फाइट को खत्म करो।”

मालिकिन ने पहले राउंड में जीत का दावा करते हुए बदला लेने की बात कही

मैच से पहले बढ़ती टेंशन और जुबानी जंग के बीच एनातोली मालिकिन जानते हैं कि एक शानदार प्रतिद्वंदी के खिलाफ ONE Championship रिंग साझा करने के क्या मायने हैं।

हर चैंपियन को एक ऐसे चैलेंजर की जरूरत होती है, जो उसे अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पुश करे। मालिकिन का मानना है कि इस प्रतिद्वंदिता से हेवीवेट MMA डिविजन को फायदा हुआ है।

उन्होंने समझाया:

“बिल्कुल, ये हेवीवेट डिविजन के लिए एक शानदार प्रतिद्वंदिता है। दो ऐसे फाइटर्स जो स्ट्राइकिंग भी कर सकते हैं और रेसलिंग भी, यही चीज़ फैंस के लिए इसे इतना रोमांचक बनाती है।

“मुझे लगता है कि ये किसी बड़ी चीज़ की सिर्फ शुरुआत है। सबसे पहले मैं अभी उन्हें नॉकआउट करूंगा। उसके बाद हम ‘थ्रिला इन मनीला’ जैसी एक असली ट्रायलॉजी बना सकते हैं। और फिर मैं उन्हें अफ्रीका में उनके अपने दर्शकों के सामने दोबारा नॉकआउट करूंगा।”

मालिकिन 15 मई की रात हर हाल में बेल्ट हासिल करना चाहते हैं और वो शानदार तरीके से मैच को जल्दी खत्म करने की तैयारी कर रहे हैं।

अगर वो केन को हराकर हेवीवेट MMA खिताब जीतने में सफल रहे तो मालिकिन जल्दी से अपने खिताब को डिफेंड करने के लिए तैयार हैं।

मालिकिन ने अंत में कहा:

“मैं उन्हें नॉकआउट करने की तैयारी कर रहा हूं। मेरा लक्ष्य हमेशा यही रहता है। फैंस भी ये जानते हैं इसलिए वे मेरी फाइट्स देखने आते हैं। इस मुकाबले में मैं शांत, पूरी तरह सतर्क रहूंगा और फिनिश का मौका तलाशूंगा। और हमेशा की तरह मैं इसे पहले ही राउंड में हासिल करूंगा।

“ओमार केन को हराने के बाद मैं फिर से [225 पाउंड] में फाइट करने के लिए तैयार हूं। अगर कोई मजबूत प्रतिद्वंदी सामने आता है तो मैं अपनी बेल्ट डिफेंड करने के लिए भी तैयार हूं। मेरा वजन कोई समस्या नहीं है। मैं आसानी से वेट बना सकता हूं। फिलहाल मेरा पूरा फोकस इस फाइट पर है, लेकिन इसके बाद जो भी चुनौती आएगी, उसके लिए मैं तैयार हूं।”

न्यूज़ में और

Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30