स्मिला संडेल ने नतालिया डियाचकोवा के खिलाफ आई जीत पर बात की – ‘ये सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक थी’

Smilla Sundell Natalia Diachkova ONE Fight Night 22 60

ONE Fight Night 22 में स्मिला “द हरिकेन” संडेल ने चुनौतियों को पार करते हुए शानदार अंदाज में जीत हासिल की।

वेट मिस (तय वजन से ज्यादा) करने की वजह से उन्हें इवेंट से पहले ही ONE विमेंस स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल गंवाना पड़ा, लेकिन 19 वर्षीय सनसनी ने 4 मई को नतालिया “कैरेलियन लिंख्स” डियाचकोवा को दूसरे राउंड में फिनिश करने में सफलता पाई।

संडेल मैच से पहले बेल्ट गंवाने की वजह से बहुत निराश थीं।

हालांकि, साथी फाइटर्स, फैंस और परिवार के प्यार और साथ की वजह से उन्होंने थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में जीत दर्ज की।

“द हरिकेन” ने onefc.com को बताया:  

“ये बहुत मुश्किल रहा। ये काफी दुखी करने वाला था। लेकिन बहुत सारे लोग मेरा समर्थन करते हैं। और ये मेरे लिए बहुत मायने रखता है और इसी ने आगे बढ़ने में मदद की (फाइट के दौरान)।

“मैं लोगों का जितना धन्यवाद करुं, उतना कम है क्योंकि मैंने वेट मिस कर दिया था। काफी लोगों ने मुझे मैसेज किया, जिसमें एंजेला ली, एलिसिया (हेलन रोड्रीगेज़) आदि शामिल हैं। हर कोई मेरी तरफ था। मैं उनकी शुक्रगुज़ार हूं।

“उन लोगों का भी शुक्रिया करती हूं, जिन्होंने लुम्पिनी में आकर चीयर किया और दुनिया भर में देख रहे थे। ये मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मेरे परिवार के लोग स्वीडन, ऑस्ट्रेलिया और वियतनाम से आए थे। मैं धन्य हूं।”

मजबूत मानसिकता के अतिरिक्त संडेल ने डियाचकोवा के खिलाफ अपने शरीर को लिमिट तक पुश कर दिया था।

रूसी स्टार ने युवा सनसनी को पहले राउंड में भारी-भरकप पंच लैंड कराए और स्पिनिंग बैक किक लगाकर कैनवास पर भी गिराया।

स्वीडिश स्टार ने डियाचकोवा के बारे में बताया:

“ये मेरी सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक थी। उन्होंने मुझे पहले राउंड में छकाया। यकीनन, उन्हें बढ़त हासिल थी।

“पहले राउंड में मुझे धुंधला दिखाई दे रहा था। मैं दूसरे राउंड में भी हिल-डुल रही थी। सच बताऊं तो मुझे नहीं पता कि मैं कहां हिट कर रही थी। मुझे नहीं पता कि मैं फाइट में क्या कर रही थी। मैं जानती हूं कि एक बार मैट पर गिरी। इसने मुझमें गुस्सा भर दिया था।

“मैं जानती थी कि यहां नहीं रुक सकती क्योंकि वहां मेरा परिवार मौजूद था। मैं उन्हें दिखाना चाहती थी कि मैं सर्वश्रेष्ठ हूं।”

संडेल: ‘मुझे अपनी बेल्ट चाहिए’

स्मिला संडेल ने नतालिया डियाचकोवा द्वारा बनाए गए दबाव से पार पाते हुए ONE Fight Night 22 में जीत हासिल की।

अपनी विरोधी की ताकत की वजह से “द हरिकेन” को पता था कि उन्हें मौका मिलते ही मैच फिनिश करना होगा:

“मैंने देखा कि उन्हें चोट पहुंची है। अगर वो ग्राउंड पर जातीं तो उन्हें (रेफरी से) 8-काउंट मिल जाता, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। वो रस्सियों की तरफ गईं और इससे मैं कन्फ्यूज हो गई क्योंकि तब रेफरी को फाइट रोकनी पड़ती।

“लेकिन मुझे पता था कि मैं जब तक उन्हें हरा नहीं देती तब तक रुकूंगी नहीं।”

संडेल के लिए ये हार मिली-जुली रही क्योंकि इससे उनका ONE रिकॉर्ड 5-0 हुआ तो वहीं उन्हें बेल्ट गंवानी पड़ी।

हालांकि, “द हरिकेन” ने सुझाव दिया है कि प्रमोशन में नया विमेंस फ्लाइवेट मॉय थाई डिविजन शुरु किया जाए, जो कि उनकी बढ़ती कद-काठी के हिसाब से सही होगा। लेकिन वो स्ट्रॉवेट बेल्ट दोबारा हासिल करना चाहती हैं।

संडेल ने बताया:

“मुझे अपनी बेल्ट चाहिए। मैं इसे वापस लेकर रहूंगी। लेकिन मैं दूसरा डिविजन भी चाहती हूं।

“मुझे नहीं फर्क पड़ता कि मेरी फाइट किससे होगी। मुझे फाइटिंग से प्यार है। मैं हर किसी का सामना करने के लिए तैयार हूं।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.