5 बड़ी बातें जो हमें ONE Fight Night 22: Sundell Vs. Diachkova से पता चलीं

Sinsamut Klinmee Dmitry Menshikov ONE Fight Night 22 43

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में हुए ONE Fight Night 22 में फैंस को जबरदस्त मार्शल आर्ट्स एक्शन देखने को मिला।

शनिवार, 4 मई को हुए इवेंट में सबमिशन ग्रैपलिंग, किकबॉक्सिंग, MMA और मॉय थाई के 11 बेहतरीन मुकाबले हुए।

आइए जानते हैं कि इस इवेंट के खत्म होने के बाद क्या खास बातें निकलकर सामने आईं।

बेल्ट या बेल्ट के बिना संडेल का हौसला वर्ल्ड चैंपियन जैसा

Smilla Sundell Natalia Diachkova ONE Fight Night 22 77

स्मिला संडेल के लिए ONE Fight Night 22 आसान नहीं था, लेकिन “द हरिकेन” ने जुझारुपन का नमूना पेश किया। उन्होंने मेन इवेंट मैच में नतालिया डियाचकोवा को दूसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट से मात दी।

इवेंट से पहले वे-इन के दौरान वेट मिस (तय वजन से ज्यादा) करने की वजह से संडेल से उनका ONE विमेंस स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल छीन लिया गया था और उन्होंने फिर 126.5-पाउंड कैचवेट मुकाबले में रूसी प्रतिद्वंदी का सामना किया।

इसने उनके अंदर मानो जोश भर दिया। फाइट के दौरान शुरुआत में डियाचकोवा ने संडेल को चोट पहुंचाई, लेकिन स्वीडिश सुपरस्टार ने शानदार वापसी की और अपनी प्रतिद्वंदी पर बॉडी हुक लाने के बाद पंचों और नी से वार किया। इसके बाद रेफरी को मैच समाप्ति की घोषणा करनी पड़ी।

भले ही मैच से पहले उनसे बेल्ट छिन गई हो, लेकिन उन्होंने चैंपियन वाला जज्बा दिया और फैंस के दिलों को जीता।

अब्दुलेव टॉप-5 फेदरवेट रैंकिंग्स के लिए तैयार

हलील अमीर के फेदरवेट डिविजन में आने से पहले उन्होंने अपने तीन लाइटवेट विरोधियों को नॉकआउट किया था और वो अकबर अब्दुलेव के खिलाफ मैच में यही करना चाहते थे।

इसके बजाय अब्दुलेव ने अमीर को दूसरे राउंड में नॉकआउट कर फैंस को चौंका दिया और दिखाया कि वो फेदरवेट डिविजन की टॉप-5 रैंकिंग्स में जगह बनाने के हकदार हैं।

दूसरे राउंड में अब्दुलेव ने अमीर के जबड़े पर लेफ्ट हुक से वार किया और यही मैच का अंत साबित हुआ। इस जीत ने उनके परफेक्ट रिकॉर्ड को 11-0 कर दिया और साथ ही उन्हें 50,000 यूएस डॉलर्स का परफॉर्मेंस बोनस भी हासिल हुआ।

इरसल के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल मैच के लिए तैयार लग रहे हैं मेन्शिकोव

Sinsamut Klinmee Dmitry Menshikov ONE Fight Night 22 62

पिछले साल जून में रेगिअन इरसल के खिलाफ ONE लाइटवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच 46 सेकंड में हारने के बाद से दिमित्री मेन्शिकोव खुद को बेहतर साबित करने में लगे हुए थे।

रंगरावी सिटसोंगपीनोंग और मोहचिने चाफी को नॉकआउट करने के बाद 4 मई को उनका सामना सिंसामट क्लिनमी से हुआ और अगला नंबर उन्हीं का था।

थाई स्टार ने मजबूती के साथ शुरुआत की, लेकिन मेन्शिकोव ने बॉडी शॉट्स, ठोड़ी पर घुटनों के वार और एल्बोज़ की मदद से वापसी की। अंत में उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया गया।

वेई ने बेंटमवेट डिविजन को सावधान किया

अपने प्रमोशनल डेब्यू में K-1 वर्ल्ड चैंपियन “डीमन ब्लेड” वेई रुई ने पूर्व डिविजनल चैंपियन और टॉप कंटेंडर हिरोकी अकिमोटो को हराकर बेंटमवेट किकबॉक्सिंग डिविजन को सावाधान कर दिया है।

अकिमोटो ने शुरुआत में दबदबा बनाया, लेकिन वेई ने अच्छी वापसी की। ये मुकाबला करीबी रहा, जो किसी भी तरफ जा सकता था। लेकिन अंत में तीनों जजों ने “डीमन ब्लेड” के पक्ष में फैसला सुनाया।

वेई ने शानदार अंदाज में डेब्यू कर साबित कर दिया है कि वो जल्द जोनाथन हैगर्टी को डिविजन के खिताब के लिए चैलेंज कर सकते हैं।

बैसिलियो को मुसुमेची से रीमैच लगभग मिला

Nanami Ichikawa Bianca Basilio ONE Fight Night 22 35

कई बार की BJJ वर्ल्ड चैंपियन बियांका बैसिलियो ने ONE को बताया था कि उनका नानामी इचिकावा के साथ मैच रिकॉर्ड समय में खत्म हो सकता है।

और उन्होंने बिल्कुल ऐसा ही किया।

मैच की घंटी बजने के बाद बैसिलियो ने इचिकावा को कैनवास पर ले जाकर रीयर-नेकेड लगाकर 35 सेकंड में जीत अपने नाम कर ली। उनका सबसे तेज जीत का पिछला रिकॉर्ड 47 सेकंड का था।

मैच जीतने के बाद बैसिलियो ने टैमी मुसुमेची को रीमैच के लिए चुनौती दी। ONE विमेंस सबमिशन ग्रैपलिंग इतिहास का सबसे तेज फिनिश हासिल करने के बाद उन्हें यकीनन रीमैच मिल सकता है।

किकबॉक्सिंग में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34