3 जीत जो दर्शाती हैं कि इलायस महमूदी भविष्य में सुपरलैक के ताज के लिए खतरा बन सकते हैं

Elias Mahmoudi Edgar Tabares ONE Fight Night 13 28

इलायस “द स्नाइपर” महमूदी दुनिया के सबसे मनोरंजक स्ट्राइकर्स में से एक हैं और उन्होंने साबित किया है कि उनके पास ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए आवश्यक सभी शारीरिक औजार, मानसिक दृढ़ता और कौशल मौजूद है।

3 अगस्त को #5 रैंक के फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग कंटेंडर ONE Fight Night 24: Brooks vs. Balart में #3 रैंक के टाईकी नाइटो के साथ मुकाबले को जीतकर गोल्डन बेल्ट हासिल करने की दिशा में एक बड़ा कदम आगे बढ़ाना चाहेंगे।

बैंकॉक के प्रतिष्ठित लुम्पिनी स्टेडियम में होने वाली ये फाइट महमूदी के लिए खुद को मौजूदा डिविजनल किंग “द किकिंग मशीन” सुपरलैक कियातमू9 के लिए एक बड़े खतरे के रूप में स्थापित करने का अवसर होगी।

नाइटो के साथ उनकी इस अहम फाइट से पहले आइए हम 26 वर्षीय स्ट्राइकर की तीन ऐसी प्रभावशाली जीतों पर नजर डालते हैं, जिसमें उन्होंने अपनी अपार प्रतिभा को प्रदर्शित किया:

ओगसवारा पर पूरे मैच में दबाव बनाया

पहले से ही कई बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन महमूदी ने 2019 में हुए ONE: HERO’S ASCENT में जापानी स्टार युकिनोरी ओगसवारा के खिलाफ अपना प्रमोशनल डेब्यू किया और जाहिर है कि उनसे लोगों को काफी उम्मीदें थीं।

उस रात युवा अल्जीरियाई स्ट्राइकर उम्मीदों पर खरे उतरे और शानदार प्रदर्शन किया।

ऑलराउंड स्ट्राइकिंग का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए महमूदी ने खेल के हर क्षेत्र में अपने विरोधी को परास्त किया। आकर्षक स्पिनिंग किक्स के साथ-साथ ताकतवर पंच और खतरनाक घुटनों और एल्बोज़ का उपयोग किया।

भले ही ओगसवारा पूरे तीन राउंड तक टिके रहे, लेकिन इस एकतरफा जीत ने महमूदी को तुरंत ही वर्ल्ड चैंपियनशिप की क्षमता वाले एथलीट के रूप में स्थापित कर दिया था।

लर्डसीला के विरुद्ध तकनीकी मास्टरक्लास

दिसंबर 2019 में आयोजित हुए ONE: MARK OF GREATNESS में Mahmoudi Gym के प्रतिनिधि ने अपने करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल की, जब उन्होंने थाई दिग्गज लर्डसीला फुकेत टॉप टीम पर सर्वसम्मत निर्णय से एक रोमांचक जीत दर्ज की।

महमूदी की ऑल-एक्शन, प्रशंसकों के चहेते स्टाइल ने शानदार प्रदर्शन दिखाया, लेकिन उस रात उनकी फाइट आईक्यू (सूझ-बूझ) और तकनीकी कौशल कुआलालंपुर में निखरकर सामने आई।

विस्फोटक और अप्रत्याशित किकिंग गेम से लैस “द स्नाइपर” ने लगातार दबाव बनाया और थाई दिग्गज के विश्व-प्रसिद्ध डिफेंस को ध्वस्त कर दिया। जैसे-जैसे फाइट आगे बढ़ती गई, ऐसा प्रतीत होता रहा जैसे उन्हें और भी अधिक ऊर्जा मिल रही है और वो अपने प्रतिद्वंदी के पैरों और शरीर पर आक्रामक वार किए जा रहे थे।

इस अविश्वसनीय जीत के साथ महमूदी ने किसी भी तरह के संदेह को मिटा दिया और वो संगठन के टॉप एथलीट्स के बीच गिने जाने लगे।

पहले राउंड में ही तबारेस को धराशाई कर दिया

ONE Fight Night 13 में अपने सबसे हालिया मुकाबले में “द स्नाइपर” ने अपने ONE कार्यकाल का सबसे खतरनाक प्रदर्शन किया, जहां उन्हें पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर एडगर तबारेस के खिलाफ तीन नॉकडाउंस अर्जित करने के लिए केवल दो मिनट से भी कम समय लगा।

लुम्पिनी स्टेडियम के दर्शकों के सामने महमूदी ने शुरुआती पलों में ही मैक्सिकन स्टार पर जोरदार हमला बोलकर तुरंत ही नॉकडाउन दर्ज किया।

कुछ ही देर में महमूदी ने अपने प्रतिद्वंदी को दो बार और कैनवास पर गिराकर तकनीकी नॉकआउट (TKO) से अपनी जीत सुनिश्चित की और खुद को संगठन के सबसे खतरनाक कंटेंडर्स में से एक के रूप में स्थापित किया।

वो ONE में अल्जीरियाई स्टार की पहली नॉकआउट जीत थी और वो 3 अगस्त को नाइटो के खिलाफ भी ऐसे ही आक्रामक प्रदर्शन की योजना बना रहे हैं।

किकबॉक्सिंग में और

Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Worapon Lukjaoporongtom punches Tom Casse at ONE Friday Fights 153
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27
Phetjeeja Lukjaoporongtom makes her way to the ring at The Inner Circle 19
Songchainoi Kiatsongrit punches Salai Htan Khee Shein at ONE Friday Fights 130
Stella Hemetsberger will defend her Muay Thai belt against Natalia Diachkova