इन 5 कारणों से 7 जून को ONE Fight Night 32 देखना ना भूलें

Johan Ghazali Johan Estupinan ONE 170 7 scaled

इस शनिवार को दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन की बैंकॉक, थाईलैंड के लुम्पिनी स्टेडियम में एक बेहतरीन फाइट कार्ड के साथ वापसी हो रही है।

ONE Fight Night 32: Nakrob vs. Jaosuayai में मॉय थाई और MMA की बेहतरीन फाइट्स देखने को मिलेंगी, जिससे कुछ स्टार्स खुद को वर्ल्ड टाइटल की दौड़ में पा सकते हैं।

आसान शब्दों में कहें तो ये एक बेहतरीन इवेंट साबित होगा। आइए उन पांच कारणों पर चर्चा करते हैं, जिनके चलते फैंस को ONE Fight Night 32 जरूर देखना चाहिए।

#1 धमाकेदार मेन इवेंट

फ्लाइवेट मॉय थाई मेन इवेंट में नाकरोब फेयरटेक्स और जाओसुयाई मोर क्रुंगथेपथोंगबुरी टक्कर लेते हुए नजर आएंगे।

दोनों ही एथलीट्स ने ONE Friday Fights इवेंट सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन कर कॉन्ट्रैक्ट जीतते हुए ग्लोबल रोस्टर में जगह और ढेर सारे फैंस भी बनाए।

नाकरोब की बात करें तो उन्होंने ONE के अपने 12 मैचों में से सिर्फ दो में ही हार देखी है। अपने लगातार बनाने वाले दबाव और मैच को खत्म करने की क्षमता की परीक्षा उतने ही खतरनाक स्ट्राइकर जाओसुयाई से होगी।

दोनों फाइटर्स की काबिलियित को देखते हुए कहना गलता नहीं है कि ये मैच बहुत ही जबरदस्त साबित होगा।

#2 ONE के दो जोहान की वापसी

दुनिया के दो सबसे बेहतरीन युवा स्टार्स में शामिल जोहान “पांडा किक” एस्टुपिनन और जोहान “जोजो” गज़ाली फ्लाइवेट मॉय थाई डिविजन में आगे बढ़ने के लिए उतरेंगे।

अपने 27-0 के बेदाग रिकॉर्ड और मनोरंजक स्टाइल वाले कोलंबियाई सनसनी एस्टुपिनन करियर के सबसे कड़े मैच में ONE स्टार टाईकी नाइटो का सामना करेंगे। जापानी अनुभवी स्टार के खिलाफ जीत से “पांडा किक” सितारों से भरे डिविजन की रैंकिंग्स में जगह बना सकते हैं।

वहीं गज़ाली की कोशिश एस्टुपिनन के खिलाफ मिली हार से उबरते हुए कोलंबियाई-अमेरिकी स्टार डिएगो पाएज़ को हराने की होगी।

18 वर्षीय स्टार इन दिनों थाईलैंड स्थित Superbon Training Camp में अपनी स्किल्स को धार दे रहे हैं ताकि डिविजन में आगे बढ़ने की यात्रा को पुश दिया जा सके।

#3 मॉय थाई कंटेंडर्स की नजर वर्ल्ड टाइटल मैच पर

मेन इवेंट में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा और इसका विजेता वेकेंट (रिक्त) ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए अपना नाम आगे कर देगा।

नाकरोब और जाओसुयाई दोनों ने खुद को 26 पाउंड की गोल्ड बेल्ट की दावेदारी में अपने प्रदर्शन के दम पर लाकर खड़ा किया है और दोनों इसके लिए तैयार भी होंगे।

इसके अलावा स्ट्रॉवेट मॉय थाई स्टार्स अलिफ सोर डेचापैन और एलमेहदी “द स्नाइपर” एल जमारी के मैच का विजेता संभावित तौर पर मौजूदा चैंपियन प्राजनचाई पीके साइन्चाई का अगला चैलेंजर हो सकता है।

21 वर्षीय अलिफ ने अपनी गतिशील और शानदार स्ट्राइकिंग के दम पर लगातार तीन मैचों को जीता और जिसमें एल जमारी के बड़े भाई ज़कारिया एल जमारी का नाम भी शामिल है।

वहीं थोंगपून पीके साइन्चाई को ONE डेब्यू में नॉकआउट करने के बाद “द स्नाइपर” को विश्वास है कि वो वर्ल्ड टाइटल मैच की तरफ बढ़ जाएंगे।

#4 एल जमारी की नजरें हिसाब बराबर करने पर

तगड़े शॉट लगाने वाले एल जमारी ने कहा है कि वो अलिफ के खिलाफ अपने भाई की हार का बदला लेना चाहते हैं।

थाई-मलेशियाई स्टार के खिलाफ अपने भाई की फाइट का करीब से अध्ययन करने के बाद उन्हें भरोसा है कि उनके पास विरोधी के गेम प्लान को ध्वस्त करने का तरीका है और वो अलिफ को जोरदार तरीके से फिनिश करना चाहते हैं।

इस प्रतिद्वंदिता के एंगल की वजह से ये बाउट बहुत दिलचस्प हो गई है और एल जमारी यहां जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे।

#5 उभरते हुए स्टार्स के यूएस प्राइमटाइम डेब्यू

ONE Fight Night 32 में कई सारे उभरते हुए स्टार्स अपना यूएस प्राइमटाइम डेब्यू करते नजर आएंगे।

पहले चीनी स्ट्राइकर लियाओ शीशू 140-पाउंड मॉय थाई फाइट के जरिए ग्लोबल स्टेज पर अपना डेब्यू करेंगे और उनका सामना रूसी स्टार “सामिंगप्री” तगीर खलीलोव से होगा।

उसके बाद अपराजित MMA सनसनी झाबिर झाब्रेलोव दो शानदार फिनिश के बाद अर्जेंटीना के निकोलस विगना से भिड़ेंगे। 20 वर्षीय टर्किश स्टार अभी तक अपने प्रमोशनल डेब्यू में लाजवाब रहे हैं और उनमें भविष्य का बड़ा सुपरस्टार बनने के गुण दिखते हैं।

एक फेदरवेट मॉय थाई मैच में रिकार्डो ब्रावो का सामना आरियन एस्पार्ज़ा से होगा। ब्रावो ने ONE Friday Fights में लगातार तीन फिनिश के साथ ग्लोबल रोस्टर में जगह बनाई है।

अंत में फैंस अपराजित रूसी फिनिशर मागोमेद अकाएव के ONE डेब्यू को मिस नहीं करना चाहेंगे, जिनकी टक्कर फेदरवेट MMA फाइट में इब्राहिम दाउएव से होगी।

विशेष कहानियाँ में और

Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)
Seksan Or Kwanmuang battles rival Muangthai PK Saenchai at ONE Friday Fights 114