3 शानदार मुकाबले जो ONE SAMURAI 1 को यादगार बना सकते हैं

Hyu Suablack Tor Pran49 ONE Fight Night 41 7 scaled

ONE SAMURAI 1 को भले ही चार धमाकेदार वर्ल्ड टाइटल फाइट्स हेडलाइन करेंगी, मगर इसके अलावा कार्ड में ढेर सारे जबरदस्त मुकाबले शामिल हैं।

बुधवार, 29 अप्रैल को दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा टोक्यो के एरियाके एरीना से इस शानदार इवेंट का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शामिल लाजवाब मार्शल आर्टिस्ट्स अपने-अपने मैचों को जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे।

इससे पहले कि इवेंट शुरु हो, आइए उन तीन मैचों पर चर्चा करते हैं जो बहुत ही यादगार साबित हो सकते हैं।

काइटो ओनो Vs. मरात ग्रिगोरियन

एक दुश्मनी भरे मैच में जापानी फेदरवेट किकबॉक्सिंग स्टार काइटो का सामना अर्मेनियाई स्ट्राइकिंग दिग्गज मरात ग्रिगोरियन से होगा। इनके बीच प्रतिद्वंदिता काफी लंबी है।

दोनों का सामना पिछले साल ONE 172 में होना था। मगर ग्रिगोरियन द्वारा वेट मिस किए जाने के बाद काइटो ने कैचवेट फाइट स्वीकारने से मना कर दिया और तब से दोनों ने एक दूसरे पर जमकर जुुबानी वार किए।

काइटो की बात करें तो उन्होंने अपने पिता की देखरेख में ट्रेनिंग ली। उन्हें अपनी सटीकता, दूरी पर शानदार नियंत्रण और बेहतरीन गार्ड के लिए जाना जाता है। वहीं ग्रिगोरियन पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर रहे हैं और उन्हें लगातार आगे बढ़ने, मजबूत ठोड़ी और शानदार कॉम्बिनेशंस के लिए जाना जाता है।

दोनों संघर्ष से भरे इस मैच में जीत के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे।

ह्यू Vs. टाईकी नाइटो

अपराजित सनसनी “मिस्टर पैपर” ह्यू का सामना तीन राउंड के एक बेहद अहम फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग मैच में हमवतन स्टार टाईकी “साइलेंट स्नाइपर” नाइटो से होगा।

ह्यू के अपराजित प्रमोशनल रिकॉर्ड और शानदार स्ट्राइकिंग को लिए रिंग में उतरेंगे। वो अपने पिछले पांच मैचों में शानदार अंदाज में जीते हैं और बेहतरीन लय में चल रहे हैं।

वहीं Bell Wood Fight Team के 30 वर्षीय स्टार अपने युवा प्रतिद्वंदी को सबक सिखाना चाहते हैं। ONE रोस्टर के सबसे अनुभवी स्टार्स में से एक नाइटो अपने अनुभव के दम पर जीत हासिल करने की कोशिश करेंगे। इस ऑल-जापान मैच में शुरु से लेकर अंत तक शानदार एक्शन देखने को मिलेगा।

शिमोन योशीनारी Vs. जोहान गज़ाली

जापानी स्ट्राइकर शिमोन योशीनारी और अमेरिकी सनसनी जोहान “जोजो” गज़ाली के मैच में आप जरा भी देर के लिए पलक नहीं झपकना चाहेंगे।

गज़ाली ने मात्र 19 वर्ष की आयु में खुद को एक शानदार नॉकआउट आर्टिस्ट के रूप में स्थापित कर लिया है। वो जबरदस्त पंचों, एल्बोज़ और गति के दम पर विरोधियों को ढेर कर देते हैं। गज़ाली काफी समय से सुपरबोन और नोंग-ओ हामा के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग कर रहे हैं।

वहीं शिमोन किसी भी हाल में गज़ाली का अगला शिकार नहीं बनना चाहेंगे। वो अपने घरेलू दर्शकों के सामने गज़ाली के गेम प्लान को चौपट करने का प्रयास करेंगे।

किकबॉक्सिंग में और

Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Worapon Lukjaoporongtom punches Tom Casse at ONE Friday Fights 153
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27
Phetjeeja Lukjaoporongtom makes her way to the ring at The Inner Circle 19
Songchainoi Kiatsongrit punches Salai Htan Khee Shein at ONE Friday Fights 130
Stella Hemetsberger will defend her Muay Thai belt against Natalia Diachkova
Muay Thai fighters Wanchainoi PongSuphan PK and Petnamkhong Sor Maneekhot face off ahead of ONE Friday. Fights 166
Nico Carrillo making his way to the ring for his clash against Shadow Singha Mawynn at ONE Fight Night 40.