सिंसामट Vs. जॉर्ज जार्विस: ONE Fight Night 41 मेन इवेंट में जीत के 4 तरीके

Sinsamut Klinmee And George Jarvis scaled

ONE Fight Night 41 के मेन इवेंट में दो पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर्स की टक्कर देखने को मिलेगी, जब थाई नॉकआउट आर्टिस्ट सिंसामट “एक्वामैन” क्लिनमी का सामना ब्रिटिश स्ट्राइकर जॉर्ज “जी-यूनिट” जार्विस से लाइटवेट मॉय थाई के एक अहम मुकाबले में होगा।

शनिवार, 14 मार्च को बैंकॉक, थाईलैंड के लुम्पिनी स्टेडियम में दो खतरनाक फिनिशर्स एक दूसरे के सामने होंगे। दोनों ही मौजूदा डिविजनल किंग रेगिअन “द इम्मोर्टल” इरसल के साथ रिंग साझा कर चुके हैं और दोनों को ही वर्ल्ड टाइटल की दौड़ में वापसी के लिए इस जीत की सख्त जरूरत है।

जार्विस ONE Fight Night 34 में इरसल के खिलाफ पहले राउंड में नॉकआउट हार झेलने के बाद थाईलैंड में महीनों की ट्रेनिंग के बाद वापसी कर रहे हैं। उनका मानना है कि सिंसामट के खिलाफ उनकी हाई-प्रेशर स्टाइल बिल्कुल सही बैठती है और वो दूसरे राउंड में नॉकआउट का दावा कर रहे हैं।

वहीं सिंसामट इस फाइट को अपना वो मौका मानते हैं जब वो साबित कर सकते हैं कि वो इस डिविजन के सर्वश्रेष्ठ फाइटर्स में से एक हैं। 30 वर्षीय इस दिग्गज ने एक आक्रामक गेम प्लान तैयार किया है, जिसके दम पर वो इंग्लिश विरोधी को अपनी उस पावर से पस्त करना चाहते हैं जिसने उन्हें तीन बार US$50,000 का परफॉर्मेंस बोनस दिलाया है।

इस मुकाबले में जो भी जीतेगा, उसके लिए इरसल के ONE लाइटवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल की एक और चुनौती का रास्ता साफ हो जाएगा। आइए जानते हैं कि ONE Fight Night 41 के मेन इवेंट में दोनों फाइटर्स की जीत की कुंजी क्या रहेगी।

#1 सिंसामट की पंचिंग पावर

सिंसामट को शुरुआत से ही अपने पिस्टन जैसे जैब की धार बनाए रखनी होगी ताकि जार्विस को दूरी पर रखा जा सके और उन घातक पावर शॉट्स के लिए रास्ता बनाया जा सके जिन्होंने कई दिग्गजों को ढेर किया है।

छोटे ग्लव्स में थाई दिग्गज का जैब महज दूरी आंकने का औजार नहीं है बल्कि ये एक ऐसा खतरनाक हथियार है, जो लगातार नुकसान पहुंचाने और फाइट खत्म करने वाले वार के लिए रास्ता बनाता है।

ONE Friday Fights 24 में विक्टर टेशेरा के खिलाफ सिंसामट ने अपने जैब को बखूबी इस्तेमाल किया और ब्राजीलियाई विरोधी के चेहरे पर लगातार वार करते हुए डॉक्टर को दूसरे राउंड में मुकाबला रोकने पर मजबूर कर दिया। यही तकनीक ONE Friday Fights 100 में नीकी होल्कज़नन के खिलाफ रीमैच में भी कारगर रही, जहां लगातार जैब ने नॉकडाउन का रास्ता बनाया।

उनके जैब और विरोधी की आगे बढ़ती रफ्तार का मेल मिलकर जबरदस्त ताकत पैदा करता है। उनका काउंटर लेफ्ट हुक चौंका देने वाली पावर देता है। ये अटैक इसलिए भी काम कर सकता है क्योंकि ONE Fight Night 34 में इरसल के खिलाफ जार्विस ने बीच से आने वाले वार के खिलाफ कमजोरी दिखाई थी।

#2 जार्विस का दबाव बनाने वाला रवैया

जार्विस को लगातार आगे बढ़ते हुए दबाव बनाना होगा ताकि थाई स्टार की लय टूटे और बाद के राउंड में धीमे पड़ने की उनकी कमजोरी का फायदा उठाया जा सके।

ब्रिटिश स्ट्राइकर के पास इतना स्टैमिना और तकनीकी क्षमता है कि वो तीन राउंड तक तेज गति बनाए रख सकते हैं जबकि ज्यादातर विरोधी थक जाते हैं। ये सिंसामट के खिलाफ बेहद अहम साबित होगा, जो अपनी लय को कंट्रोल करते हुए और एनर्जी बचाते हुए अच्छा प्रदर्शन करते हैं, लेकिन जब उन पर लगातार दबाव डाला जाता है तो उनकी कमजोरी सामने आती है।

ONE Friday Fights 9 में सिंसामट ने इरसल के खिलाफ दो राउंड तक जबरदस्त गति बनाए रखी, लेकिन तीसरे राउंड में “एक्वामैन” साफ तौर पर धीमे पड़ गए और ONE वर्ल्ड चैंपियन ने उसका फायदा उठाया।

वहीं जार्विस फाइट आगे बढ़ने के साथ और मजबूत होते जाते हैं। रंगरावी सिटसोंगपीनोंग को उन्होंने तीसरे राउंड में नॉकआउट किया था जबकि पूरे मुकाबले में दबाव बनाए रखा था। ONE Friday Fights 51 में मुस्तफा अल तकरीती के खिलाफ भी जब इराकी फाइटर ने आखिरी राउंड में गति बढ़ाई, तब भी जार्विस ने मजबूती से मुकाबला खत्म किया।

#3 सिंसामट की लेफ्ट बॉडी किक

सिंसामट को अपनी सिग्नेचर स्विच किक से दूरी पर नियंत्रण रखना होगा और जार्विस की ओपन साइड पर लगातार नुकसान पहुंचाना होगा। दरअसल, ऑर्थोडॉक्स फाइटर्स के खिलाफ थाई दिग्गज की लेफ्ट बॉडी किक लाइटवेट मॉय थाई डिविजन के सबसे खतरनाक हथियारों में से एक है।

ये तकनीक बेहद तेज गति और ताकत के साथ आती है और अक्सर विरोधी को डिफेंड करने का मौका ही नहीं मिलता।

ONE Friday Fights 9 में इरसल के साथ रीमैच में सिंसामट की स्विच किक तीन राउंड तक चैंपियन की पसलियों पर बार-बार लगती रही। ONE Fight Night 16 में मोहचिने चाफी के खिलाफ भी उन्होंने इसी हथियार से एक्सचेंज पर कंट्रोल रखा। इस किक की खासियत ये है कि इसे अकेले या कॉम्बिनेशन में दोनों तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है।

लगातार बॉडी पर वार होने से विरोधी अपने गार्ड में बदलाव करते हैं, जिससे दूसरे हथियारों के लिए रास्ता खुल जाता है। जब विरोधी बॉडी किक को ध्यान में रखकर गार्ड नीचे करते हैं तो सिंसामट ऊपर अपने दमदार राइट हैंड या हाई किक से वार कर सकते हैं। एक बार जब विरोधी बॉडी डिफेंड करने पर वजन डालते हैं, तब उनकी राइट लो किक भी और कारगर हो जाती है।

#4 जार्विस के बॉडी अटैक

जार्विस को किक्स और पंचों से सिंसामट के मिडसेक्शन को निशाना बनाना होगा ताकि उनकी उस साबित कमजोरी का फायदा उठाया जा सके जो नॉकआउट हार का कारण बनी है। थाई दिग्गज की पिछली छह हारों में से तीन बॉडी शॉट नॉकआउट से आई हैं, जो एक साफ डिफेंसिव कमजोरी को उजागर करती है और जिसका फायदा उठाया जाना चाहिए।

ONE Friday Fights 9 में इरसल ने “एक्वामैन” के लिवर पर जबरदस्त लेफ्ट हुक लगाया था, जिसने चौथे राउंड में उनका वर्ल्ड टाइटल रीमैच खत्म कर दिया था।

ब्रिटिश स्ट्राइकर के पास इस कमजोरी का पूरा फायदा उठाने के हथियार मौजूद हैं। साउथपॉ (बाएं हाथ के) में आसानी से स्विच करने की उनकी क्षमता सिंसामट के ओपन साइड पर उनकी दमदार लेफ्ट बॉडी किक को और घातक बना देती है, जो उनके पूरे करियर में कारगर रही है।

ऑर्थोडॉक्स स्टांस से कॉम्बिनेशन के अंत में जार्विस का लिवर शॉट भी एक खतरनाक हथियार है। भले ही बॉडी अटैक से तुरंत फिनिश न मिले, लेकिन इससे हुआ नुकसान तीसरे राउंड में सिंसामट के धीमे पड़ने की प्रवृत्ति को और तेज कर देगा और फाइट के आखिर में फिनिश करने के मौके बनेंगे।

मॉय थाई में और

Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.