नबील अनाने Vs. रैम्बोलैक: ONE Friday Fights 147 के ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल मैच में जीत की 4 कुंजी

nabilrambo

ONE Friday Fights 147 के मेन इवेंट में ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नबील अनाने की पहली बार असली परीक्षा होगी, जब अल्जीरियाई-थाई स्टार 20 मार्च को बैंकॉक, थाईलैंड के मशहूर लुम्पिनी स्टेडियम में रैम्बोलैक चोर अजालाबून के खिलाफ अपना खिताब डिफेंड करेंगे।

ONE 172 में “द किकिंग मशीन” सुपरलैक को हराने के कुछ हफ्ते बाद अनाने को पूर्ण चैंपियन होने का दर्जा मिला। इसके बाद ONE 173 में किकबॉक्सिंग नियमों के तहत हिरोमी वजीमा के खिलाफ निर्णय से दमदार जीत भी उनके नाम रही।

अब उनके सामने चुनौती है रैम्बोलैक की, जो इस वक्त पांच फाइट की जीत की लय पर सवार हैं। जनवरी में ONE Fight Night 39 में अब्दुल्ला दयाकाएव के खिलाफ उनके नॉकआउट ने उन्हें 50,000 यूएस डॉलर का बोनस जितवाया और वर्ल्ड टाइटल के लिए एक मौका भी दिलाया।

आइए जानते हैं कि इस शुक्रवार लुम्पिनी स्टेडियम में सबकी निगाहें जब इन दोनों पर होंगी, तब जीत की कुंजी क्या रहेगी।

#1 अनाने का नी गेम

बेंटमवेट मॉय थाई डिविजन के सबसे खतरनाक फाइटर्स में अपनी जगह बनाने में अनाने के घातक नी अटैक का बड़ा योगदान रहा है। डिफेंडिंग ONE वर्ल्ड चैंपियन को शुरुआत से ही इसे स्थापित करना होगा ताकि इस फाइट को क्लोज रेंज से कंट्रोल किया जा सके।

6 फुट 3 इंच की कद-काठी वाले अनाने अपने पूरे फ्रेम को हथियार बनाकर क्लोज रेंज में विरोधियों को पस्त करते हैं। 21 वर्षीय इस स्टार ने स्ट्रेट नी को एक कला की तरह निखारा है, वो इसे कॉम्बिनेशन के बीच इस्तेमाल करते हैं ताकि विरोधी सोच में पड़ जाए।

उनकी टीप (पुश किक) भी उतनी ही खतरनाक है, ये दूरी आंकने का काम भी करता है और एक दीवार की तरह भी, जो विरोधी को रस्सियों पर टिका देता है। अनाने की लंबाई और रीच (पहुंच) का जबरदस्त इस्तेमाल हर एक्सचेंज को उनकी रेंज में आने वाले के लिए खतरनाक बना देता है।

#2 रैम्बोलैक की क्लिंच में महारत

रैम्बोलैक भी क्लिंच में अनजान नहीं हैं और यही बात उन्हें ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए इतना खतरनाक चैलेंजर बनाती है। चाइयाफुम निवासी क्लोज रेंज में सिर्फ टिके नहीं रहते बल्कि अपनी गजब की टाइमिंग का इस्तेमाल करते हुए विरोधी का बैलेंस बिगाड़ देते हैं, स्वीप करते हैं और दबदबे वाली पोजिशन से पस्त करते हैं।

Superbon Training Camp के इस 23 वर्षीय स्टार की क्लिंच कंट्रोल हासिल करने की रफ्तार कमाल की है। वो विरोधी की मूवमेंट पढ़कर उन्हें स्वीप और नी और एल्बो से पलटवार करते हैं। तकनीकी स्टाइल के इस स्टार का क्लिंच गेम लापरवाह नहीं बल्कि सुलझा हुआ है। वो सही मौके का इंतजार करते हैं, फिर उसे भुनाते हैं।

वो पांच फाइट की जीत की लय के साथ उतर रहे हैं, जिनमें से तीन KO या TKO से आई हैं। अगर रैम्बोलैक अनाने की रेंज बढ़त को छीनकर इस फाइट को क्लिंच में ले जा सकें तो उनके पास चैंपियन को परेशान करने और तीन राउंड में बढ़त बनाने के पूरे हथियार मौजूद हैं।

#3 रेंज में अनाने की लंबाई का फायदा

अनाने सिर्फ ज्यादातर बेंटमवेट स्टार्स से लंबे नहीं हैं बल्कि वो ये भी जानते हैं कि इस साइज का इस्तेमाल कर फाइट कहां और कब हो, ये तय कैसे किया जाए। रैम्बोलैक जैसे तकनीकी काउंटर फाइटर के खिलाफ रेंज में ये समझ निर्णायक साबित हो सकती है।

उनकी टीप उनके गेम प्लान का एक अहम हिस्सा है। ये छोटे कद के विरोधियों को दूरी कम करने से रोकता है और साथ ही उन्हें कोने में धकेल देता है ताकि वो अपने फेवरेट अटैक कर सकें। उनका फुटवर्क और रिंग का इस्तेमाल करने की क्षमता उन्हें एक्सचेंज की रफ्तार को कंट्रोल करने में मदद करती है।

ONE 170 में निको “किंग ऑफ द नॉर्थ” कैरिलो के खिलाफ दूरी कंट्रोल करने और अपने मौके चुनने की उनकी काबिलियत ने पहले राउंड में ही TKO और 50,000 यूएस डॉलर का परफॉर्मेंस बोनस दिलाया था। ONE Friday Fights 147 में अगर वो शुरुआत से टीप और लॉन्ग-रेंज हथियार लगाना चालू कर दें और रैम्बोलैक को पैर जमाने न दें तो फाइट पर पूरा कंट्रोल रखते हुए फिनिश की तरफ बढ़ सकते हैं।

#4 रैम्बोलैक की टाइमिंग और काउंटर स्ट्राइकिंग

रैम्बोलैक महज 23 साल की उम्र में एक दिग्गज की तरह फाइट करते हैं और आगे बढ़ते फाइटर को सटीक काउंटर से छकाने की उनकी काबिलियत वो चाबी है जो एक चौंकाने वाले उलटफेर का दरवाजा खोल सकती है।

चालाक फाइटर सब्र और सटीकता के साथ अटैक करता है। उनका स्ट्रेट राइट हैंड और काउंटर लेफ्ट हुक का कॉम्बिनेशन एक भरोसेमंद हथियार है, जिसे वो अच्छी तरह टाइम की गई लो किक्स और बॉडी किक्स से और असरदार बनाते हैं। तीन राउंड में ये लगातार नुकसान जमा करती रहती हैं।

रैम्बोलैक ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए थाई सर्किट में कड़ी मेहनत की है, बड़े नामों को हराया है और ONE में एक के बाद एक धमाकेदार फिनिश से अपना नाम बनाया है। अगर वो अनाने की टाइमिंग में खलल डाल सकें और डिविजनल किंग को अपने अटैक पर दोबारा सोचने पर मजबूर कर सकें तो रैम्बोलैक के पास ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल जीतने के लिए वो सब कुछ है जो चाहिए।

मॉय थाई में और

Ramadan Ondash connects with a right hand on Johan Ghazali at The Inner Circle 24.
MMA stars Enkh-Orgil Baatarkhuu and Elbek Alyshov face off ahead of The Inner Circle 24
Malaysian Prime Minister Datuk Seri Anwar Ibrahim (L) and Aliff Sor Dechapan (R) at the Prime Minister's Office in Putrajaya, Malaysia.
Johan Ghazali and Ramadan Ondash face off at The Inner Circle 23 on July 242
Johan Ghazali and Ramadan Ondash had to be separated ahead of The Inner Circle 24
Enkh Orgil Baatarkhuu Fabricio Andrade ONE Fight Night 38 28
Sam-A Gaiyanghadao faces off with Aliff Sor Dechapan ahead of The Inner Circle 23
Rodtang Jitmuangnon moments before his fight with Takeru Segawa at ONE 172
Tawanchai PK Saenchai getting ready for his clash at ONE Friday Fights 137.
Scottish knockout artist Nico Carrillo lets the emotions flow after claiming the interim title
Sam A Gaiyanghadao kicks Elmehdi El Jamari in the head at ONE Fight Night 42
Suablack Tor Pran49 finishes Stephen Irvine with an elbow at ONE Fight Night 45 17