ONE Friday Fights 141 – सभी फाइट्स के लाइव नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स

Komawut FAGroup Samingdam NFLooksuan 1920X1280

इस साल अभी तक तीन ONE Friday Fights इवेंट्स का आयोजन करने के बाद ONE Championship अगले संस्करण के लिए पूरी तरह से तैयार है।

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा शुक्रवार, 6 फरवरी को एशिया प्राइमटाइम पर ONE Friday Fights 141 का लाइव प्रसारण किया जाएगा, जिसमें दो दर्जन से ज्यादा MMA, मॉय थाई और किकबॉक्सिंग के उभरते हुए स्टार्स छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने का प्रयास करेंगे।

मेन इवेंट में थाई नॉकआउट आर्टिस्ट सामिंगडम एनएफ लुकसुआन अपनी लगातार चौथी जीत हासिल करते हुए मेन रोस्टर का हिस्सा बनने का प्रयास करेंगे। मगर उन्हें कोमावट एफए ग्रुप जैसे स्टार से कड़ी चुनौती मिलेगी, जो कि दोबारा जीत के रथ पर सवार होने के लिए उत्सुक हैं।

को-मेन इवेंट के बेंटमवेट मॉय थाई मुकाबले में धमाकेदार एक्शन देखने को मिलेगा, जब 18 वर्षीय स्ट्राइकर डेचावालिट सिल्कमॉयथाई का सामना ONE फ्लाइवेट म्यांमार MMA टूर्नामेंट चैंपियन सॉ मिन मिन से होगा।

इसके अतिरिक्त युवा सनसनी जोहान गज़ाली, पूर्व ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर डेनियल पुएर्तस और चिली की स्टार फ्रांसिस्का “मिस स्कारफेस” वेरा वापसी करती दिखेंगी।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


फ्लाइवेट मॉय थाई
सामिंगडम लुकसुआन ने कोमावट एफए ग्रुप को विभाजित निर्णय से हराया
बेंटमवेट मॉय थाई
डेटचावालिट सिल्कमॉयथाई ने सॉ मिन मिन को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 0:25 मिनट में
फ्लाइवेट मॉय थाई
खुनपोन एकमुआंगनोन ने सोर्नसुएकनोई एफए ग्रुप को विभाजित निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
फेस इरावन ने सोई नुआंग ऊ को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 1:08 मिनट में
फेदरवेट किकबॉक्सिंग
मामुका उसुबयान ने यासिन आइराद को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
एटमवेट मॉय थाई
गेब्रिएल मोराम ने फ्रांसिस्का “मिस स्कारफेस” वेरा को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
हारयुकी टनिटसु ने लिन टेट आंग को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 0:53 मिनट में
फ्लाइवेट मॉय थाई
रामू अराया ने वैन मुहम्मद सबरी को नॉकआउट (ko) से हराया - तीसरे राउंड के 1:17 मिनट में
लाइटवेट MMA
हीरो मार्को मैंगुरे ने माइक ओहुरा को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 2:36 मिनट में
बेंटमवेट किकबॉक्सिंग
लमनामूनलैक टीडेड99 ने डेनियल पुएर्तस को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फ्लाइवेट मॉय थाई
जोहान “जोजो” गज़ाली ने ये यिंट नाउंग को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
एडम सोर डेचापैन ने वालिद “द जोकर” सनौसी को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 1:01 मिनट में
एटमवेट मॉय थाई
चोकडी मैक्सजंडी ने महेसुआन एक्मुआंगनोन को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 1:44 मिनट में
स्ट्रॉवेट MMA
मोसेस “द लॉयन किंग” लोइस इलोगोन ने मासाकी सुज़ुकी को सबमिशन (रीयर-नेकेड चोक) से हराया - दूसरे राउंड के 4:34 मिनट में

किकबॉक्सिंग में और

Liu Mengyang Gabriel Pereira
Takeru Segawa ONE SAMURAI 2 scaled
Ortikov vs. Estupinan, Saputra vs. Adiwang, and Luo vs. Souza Jr. complete ONE Fight Night 43 card.
Takeru Segawa Rodtang Jitmuangnon ONE SAMURAI 1 27 scaled
Elbrus Osmanov Ratchasiesan Laochokcharoen The Inner Circle May 1 16 scaled
Ratchasiesan Kulabdam ElbrusOsmanov OFF152 Faceoffs scaled
Takeru Segawa Rodtang Jitmuangnon ONE SAMURAI 1 8 scaled
Jonathan Haggerty Yuki Yoza ONE SAMURAI 1 20 scaled
Rodtang Takeru II Faceoff 1920X1280 scaled
Rodtang Jitmuangnon Takeru Segawa ONE 172 26 scaled
March 2026 ONE SAMURAI Press Conference 36 scaled
Hyu Suablack Tor Pran49 ONE Fight Night 41 7 scaled