3 मुकाबले जो ONE Fight Night 32 को यादगार बना सकते हैं

Johan Ghazali Johan Estupinan ONE 170 72

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में होने वाले ONE Fight Night 32: Nakrob vs. Jaosuayai में जोरदार मार्शल आर्ट्स एक्शन देखने को मिलेगा।

शनिवार, 7 जून को हो रहे इवेंट को एक बड़ा अहम फ्लाइवेट मॉय थाई मैच हेडलाइन करेगा, जिसमें डिविजन के दो खतरनाक कंटेंडर्स टक्कर लेते दिखेंगे।

ढेर सारे फैंस इस मेन इवेंट मैच की प्रतीक्षा कर रहे हैं और अन्य मैचों में भी शो को खास बनाने की काबिलियत है।

आइए ऐसे ही मुकाबलों पर चर्चा करते हैं जो कि बहुत ही यादगार साबित हो सकते हैं।

#1 इब्राहिम दाउएव vs. मागोमेद अकाएव

फेदरवेट MMA फाइट में रूस के दो बेहतरीन स्टार्स एक दूसरे से भिड़ते हुए नजर आएंगे, जहां इब्राहिम दाउएव अपनी शानदार प्रमोशनल जीत के बाद अपराजित फाइटर मागोमेद अकाएव का स्वागत करेंगे।

दो डिविजन के मौजूदा ONE वर्ल्ड चैंपियन एनातोली मालिकिन के शागिर्द दाउएव ने अपने डेब्यू मैच में शानदार खेल की झलक दिखाई थी। उन्होंने लंबे समय से ONE में शामिल मार्क एबेलार्डो को तीन राउंड के मैच में पराजित किया था।

24 वर्षीय स्टार ने अपनी आक्रामकता और ऑलराउंड खेल का प्रदर्शन करते हुए डिविजन में खुद के लिए एक खास पहचान बनाई है।

अपनी शारीरिक क्षमता और 10-0 के बेहतरीन रिकॉर्ड के साथ 29 वर्षीय अकाएव खुद को देश के टॉप फेदरवेट स्टार के रूप में स्थापित कर ONE वर्ल्ड टाइटल की दौड़ में शामिल होना चाहेंगे।

#2 अलिफ vs. एलमेहदी एल जमारी

अलिफ सोर डेचापैन और एलमेहदी “द स्नाइपर” एल जमारी के बीच होने वाला स्ट्रॉवेट मॉय थाई मुकाबला डिविजन के लिहाज से बहुत मायने रखता है।

मात्र 21 वर्षीय अलिफ तीन मैचों को अपने नाम करने के बाद इस मुकाबले में शिरकत करेंगे। इस दौरान उन्होंने एलमेहदी के बड़े भाई ज़कारिया एल जमारी को 97 सेकंड में ढेर किया था।

Sor Dechapan टीम के प्रतिनिधि एक और मुकाबले को जीतकर प्राजनचाई पीके साइन्चाई के ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए दावेदारी पेश कर सकते है।

मध्य पूर्व के सबसे बेहतरीन स्ट्राइकर्स में से एक के रूप में जाने जाने वाले एल जमारी अपने डेब्यू मैच में थाई फैन फेवरेट थोंगपून पीके साइन्चाई को मात देने के बाद शिरकत करेंगे।

अलिफ और “द स्नाइपर” के बीच ही ये भिड़ंत बहुत जोरदार साबित हो सकती है।

#3 जोहान एस्टुपिनन vs. टाईकी नाइटो

अपराजित कोलंंबियाई सनसनी जोहान “पांडा किक” एस्टुपिनन का सामना फ्लाइवेट मॉय थाई फाइट में एक बेहद कठिन प्रतिद्वंदी टाईकी “साइलेंट स्नाइपर” नाइटो से होगा।

एस्टुपिनन ने ONE को जॉइन करने के बाद से ही अपने आक्रामक और हाई फ्लाइंग स्टाइल के दम पर ढेर सारे फैंस बनाए हैं और वो एक ग्लोबल सुपरस्टार के रूप में उभरकर सामने आए हैं।

नाइटो ढेर सारे अनुभव और प्रेरणा लेकर इस फाइट में उतरेंगे। वो अभी फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग रैंकिंग्स में तीसरे पायदान पर काबिज हैं।

स्टाइल के नजरिए से देखें तो जापानी स्टार के पास स्पीड, बेहतरीन फुटवर्क और गजब की ताकत है, जो कि एस्टुपिनन के खिलाफ मैच में अहम रोल निभा सकती है।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
ONE Championship Books Lee vs. Ruotolo For ONE Lightweight MMA World Title On November 6
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32