5 बड़ी बातें जो हमें ONE Fight Night 33: Rodrigues Vs. Persson से पता चलीं

Allycia Hellen Rodrigues Johanna Persson ONE Fight Night 33 20 scaled

मशहूर लुम्पिनी स्टेडियम ने एक और ब्लॉकबस्टर इवेंट का आयोजन थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में किया और दुनिया के सबसे बेहतरीन मार्शल आर्टिस्ट्स ने शनिवार, 12 जुलाई को ONE Championship रिंग में अपनी प्रतिभा दिखाई।

मौजूदा ONE विमेंस एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ ने एक धमाकेदार नॉकआउट प्रदर्शन करते हुए पूर्व WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन जोहाना पर्सन को मेन इवेंट में हराकर टाइटल का बचाव किया।

कई सारे टॉप मॉय थाई और MMA फाइटर्स ने ग्लोबल स्टेज पर दस्तक देते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसमें टॉप पांच कंटेंडर अब्दुल्ला “स्मैश बॉय” दयाकाएव भी शामिल रहे, जिन्होंने ONE मॉय थाई इतिहास का सबसे तेज नॉकआउट अर्जित किया।

आइए ONE Fight Night 33: Rodrigues vs. Persson से निकलकर सामने आईं बातों को जान लेते हैं।

#1 एक घातक नॉकआउट मशीन के रूप में उभरीं रोड्रीगेज़

एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ हर फाइट के बाद बेहतर से बेहतरीन होती जा रही हैं। उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में लगातार दो नॉकआउट जीत हासिल कर ली हैं।

Team Knowlesy की मैरी मैकमैनेमन को हराने के चार महीने बाद रोड्रीगेज़ ने स्वीडिश चैलेंजर जोहाना पर्सन को लेफ्ट हुक से ढेर कर बेल्ट का बचाव करने में सफलता पाई।

ब्राजीलियाई सुपरस्टार ONE की सर्वश्रेष्ठ विमेंस स्ट्राइकर के रूप में उभरती जा रही हैं और उनको चैलेंज करने वाली प्रतिद्वंदियों की लिस्ट हर जीत के साथ छोटी होती जा रही है।

ऐसे में अब एटमवेट किकबॉक्सिंग चैंपियन “द क्वीन” फेटजीजा लुक्जाओपोरोंगटॉम के साथ उनकी भिड़ंत यादगार साबित हो सकती है।

#2 शैडो और रबाह की दोबारा भिड़ंत होनी चाहिए

को-मेन इवेंट में #3 रैंक के कंटेंडर शैडो सिंघा माविन और छह फुट दो इंच लंबे अल्जीरियाई स्टार “द ईगल” मोहम्मद यूनेस रबाह का फेदरवेट मॉय थाई मुकाबला सही दिशा में जा रहा था, लेकिन अचानक उसका दुर्भाग्यवश अंत हो गया।

शैडो द्वारा दूसरे राउंड में रबाह को अनजाने में आंख में उंगली लगने की वजह से मैच को थोड़े समय के लिए रोक दिया गया। डॉक्टर द्वारा जांच में पाया गया कि रबाह फाइट जारी रखने में असमर्थ हैं और मैच नो कॉन्टेस्ट के रूप में खत्म हुआ।

अब दोनों को जल्द भिड़ना चाहिए ताकि प्रतिद्वंदिता का नतीजा निकलकर आ सके।

#3 फेदरवेट MMA डिविजन के लिए खतरा बन सकते हैं दाउएव

इब्राहिम दाउएव के सामने चुनौती बड़ी थी, लेकिन उन्होंने खुद को फेदरवेट MMA डिविजन के टॉप स्टार्स के लिए एक खतरा साबित कर दिया है।

पिछले महीने मागोमेद अकाएव को हराने के बाद रूसी स्टार ने दूसरी पीढ़ी के अपराजित MMA फाइटर पेड्रो डांटास को पराजित किया।

शुरुआत में खतरनाक सबमिशन में फंसने के बावजूद दाउएव ने सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल कर दिखाया दिया है कि उनमें काफी प्रतिभा है।

#4 दो डिविजन में मुकाबला करने की तरफ बढ़ रहे दयाकाएव

पांच रैंक के बेंटमवेट मॉय थाई कंटेंडर अब्दुल्ला दयाकाएव ने ONE में अपने करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल की, जब उन्होंने फेदरवेट डेब्यू करते हुए पहले राउंड में थाई सुपरस्टार नोंटाचाई जित्मुआंगनोन को नॉकआउट किया।

खतरनाक रूसी स्ट्राइकर ने अपने बेहतरीन प्रतिद्वंदी को मात्र 24 सेकंड में पराजित किया।

इस लाजवाब प्रदर्शन के दम पर उन्होंने 50,000 यूएस डॉलर का परफॉर्मेंस बोनस जीता और साथ ही ONE मॉय थाई इतिहास का सबसे तेज नॉकआउट अपने नाम करने का कारनामा किया।

दयाकाएव पहले ही बेंटमवेट मॉय थाई रैंकिंग्स में हैं और उन्होंने मई में पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर सैमापेच फेयरटेक्स को हराया था। अब उनकी नजरें फेदरवेट गोल्ड पर भी टिक गई होंगी।

#5 सवाडा और सांगियाओ ने वापसी कर दमदार जीत दर्ज कीं

पांच रैंक की एटमवेट MMA कंटेंडर चिहीरो सवाडा और फिलीपीनो MMA सनसनी झानलो मार्क “द मशीन” सांगियाओ ने अपने प्रदर्शन से नए फैंस बना लिए हैं।

दोनों ही फाइटर्स को अपने पिछले मैचों में हार का सामना करना पड़ा और ONE Fight Night 33 के मुकाबले उनके लिए काफी अहम हो गए थे। लेकिन सवाडा और सांगियाओ दोनों ने उम्मीदों पर खरा उतरने में सफलता पाई।

सांगियाओ ने खतरनाक मंगोलियाई फिनिशर शिनीचग्टा जोल्टसेट्सेग को तीसरे राउंड में रीयर-नेकेड चोक लगाकर पराजित किया और जापानी एटमवेट कंटेंडर ने पहले राउंड में माकारेना अरागोन को आर्मबार लगाकर पटखनी दी।

दोनों ने हार के बाद जीत की लय में लौट अपनी काबिलियत दिखाई।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19