The Inner Circle 19 मेन इवेंट रिजल्ट: एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ ने पांच राउंड की धमाकेदार फाइट में फेटजीजा को हराकर बेल्ट डिफेंड की

Allycia Hellen Rodrigues defends her title for the fifth time against Phetjeeja Lukjaoporongtom

एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ अपने करियर की सबसे कठिन चुनौती को पार करने में सफल रही, जब 19 जून को बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में हुए The Inner Circle 19 के ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल मैच में उन्होंने “द क्वीन” फेटजीजा लुक्जाओपोरोंगटॉम को हराया।

दुनिया की दो सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर्स के बीच इस मैच को बनने में सालों लगे और एशिया प्राइमटाइम के दौरान live.onefc.com पर प्रसारित हुए मैच में फैंस को जरा भी निराश नहीं किया।

ब्राजीलियाई स्टार डिविजन की टॉप कंटेंडर्स के खिलाफ ONE विमेंस एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप को यूनिफाई और कई बार डिफेंड किया। लेकिन ONE विमेंस एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन और 210 मैच जीतने वाली फेटजीजा के रूप में उनके सामने अलग ही चुनौती थी।

दोनों ही ONE वर्ल्ड चैंपियंस ने संभलकर शुरुआत की और लो किक्स व पुश किक्स से एक दूसरे को भांपा।

फेटजीजा ने दूसरे राउंड में राइट हैंड रोड्रीगेज़ की ठोड़ी पर दे जड़ा, जिसके बाद ब्राजीलियाई चैंपियन ने क्लिंच किया। यहां थाई चैलेंजर ने करीब रहकर ब्राजीलियाई एथलीट को छकाया। जैसे-जैसे राउंड आगे बढ़ा Team Mehdi Zatout की सुपरस्टार ने अपने अटैक में मिश्रण किया और बॉडी पंच से विरोधी की पसलियों पर वार किए।

तीसरे राउंड में क्लिंच देखने को मिला। रोड्रीगेज़ ने अपनी प्रतिद्वंदी को पकड़कर पेट पर घुटने से वार किए। वहीं फेटजीजा ने एल्बोज़ लगाईं। दोनों ने एक दूसरे पर एल्बोज़ से वार किए और रोड्रीगेज़ की आंख के ऊपर कट लगा।

Allycia Hellen Rodrigues Phetjeeja Lukjaoporongtom The Inner Circle 19 19
Photo courtesy of ONE Championship

Phuket Fight Club की प्रतिनिधि ने चौथ राउंड में नी अटैक किए, लेकिन थाई सुपरस्टार ने लेफ्ट और राइट हुक्स बरसाए। इससे लगा कि फाइट थाई एथलीट के पक्ष में चली गई।

रोड्रीगेज़ ने पांचवें राउंड में फेटजीजा पर पंचों से वार किए। ब्राजीलियाई स्टार एक बार फिर से नी अटैक की ओर गईं, मगर फेटजीजा ने पीछे हटने का नाम नहीं लिया और विरोधी पर जमकर हमले किए।

15 मिनट के जोरदार एक्शन के बाद जजों ने रोड्रीगेज़ को विभाजित निर्णय से विजेता घोषित किया। ब्राजीलियाई मॉम-चैंपियन ONE Championship में फेटजीजा को हराने वाली पहली फाइटर बन गईं और उनका करियर रिकॉर्ड अब 36-7 हो गया है।

Allycia Hellen Rodrigues Phetjeeja Lukjaoporongtom The Inner Circle 19 8
Photo courtesy of ONE Championship

न्यूज़ में और

Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25
Rambolek Chor Ajalaboon (center) and Superbon (right) at The Inner Circle 7.
Stamp Fairtex fires a teep on Selina Flores at ONE Fight Night 47
Petmuangsri counters with a left elbow against Gregor Thom at The Inner Circle 29.
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Nazareth Lalthazuala celebrates after knocking out Jhon Brutas