ONE Championship की 19 जून को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में वापसी हो रही है, जहां एशिया प्राइमटाइम पर ONE Friday Fights 159 और The Inner Circle 19 का लाइव प्रसारण किया जाएगा।
The Inner Circle 19 के मेन इवेंट में स्ट्राइकिंग जगत की दो सबसे बेहतरीन महिला स्ट्राइकर्स आमने-सामने होंगी। एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ अपने ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल को फेटजीजा लुक्जाओपोरोंगटॉम के खिलाफ डिफेंड करती नजर आएंगी।
वहीं को-मेन इवेंट मैच में भी बेल्ट दांव पर लगी होगी, जहां रीमैच में ONE हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सामेत अगदेवे ख़िताब को रीमैच में रोमन क्रीकलिआ के खिलाफ दांव पर लगाएंगे।
इसके अतिरिक्त ONE Friday Fights 159 के मेन इवेंट में स्पेनिश स्टार ज़ेवियर गोंज़ालेज़ का सामना फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में थाई स्टार चटानन सोरजोरजॉयप्राजिन से होगा।
भारत में The Inner Circle 19 को live.onefc.com पर शाम 5 बजे से लाइव देखा जा सकता है।
ONE Friday Fights 159 को शाम 7 बजे से JioHotstar और Star Sports Select 2 पर लाइव देखा जा सकेगा।