सामेत अगदेवे के बारे में
सामेत “द किंग” अगदेवे शीर्ष पर आसानी से नहीं पहुंचे। उन्होंने कठिन संघर्षों और अनगिनत चुनौतियों को पार करते हुए एक-एक कदम आगे बढ़कर ये मुकाम हासिल किया।
तुर्की के कार्स में जन्मे और इज़मिर शहर में पले-बढ़े अगदेवे का बचपन एक मेहनती परिवार में बीता। उनके पिता निर्माण स्थलों पर काम करते थे और उनकी मां पूरे परिवार की जिम्मेदारियां संभालती थीं। छोटी उम्र से ही उन्होंने समझ लिया था कि जीवन में कुछ भी आसानी से नहीं मिलता। उन्होंने नौ साल की उम्र में पहली बार जिम में कदम रखा और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। जल्द ही उन्होंने स्थानीय टूर्नामेंट्स में सफलता हासिल करनी शुरू कर दी और कई जूनियर खिताब अपने नाम किए।
जब उनकी मां को कैंसर का पता चला, तो परिवार की मुश्किलें और बढ़ गईं। लेकिन अगदेवे ने ट्रेनिंग नहीं छोड़ी। उनकी मां के शब्द हर दिन उन्हें प्रेरित करते रहे:
“जब तुम सफलता हासिल करोगे, तब तुम ये कहानियां सुनाओगे।”
अगदेवे ने अपनी मां से ये वादा किया था।
18 साल की उम्र में उन्होंने अपने जीवन का सबसे बड़ा फैसला लिया। वो अकेले ही अपने ग्लव्स लेकर जर्मनी के स्टटगार्ट चले गए। वहां उनका संघर्ष सिर्फ मार्शल आर्ट्स तक सीमित नहीं था। उन्होंने सड़कों पर रातें बिताईं, दिन में निर्माण कार्य किया, रात में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी की, कई बार भूखे रहे और ऐसी कठिनाइयों का सामना किया, जिनके बारे में उन्होंने शायद ही कभी किसी को बताया हो। लेकिन इन सबके बावजूद उन्होंने ट्रेनिंग जारी रखी।
उनकी मेहनत रंग लाई। यूरोप के बेहतरीन हेवीवेट स्पारिंग पार्टनर्स के साथ अभ्यास ने उनकी स्किल्स को निखारा और उनके डिफेंस को मजबूत बनाया। मार्च 2022 में उन्होंने प्रोफेशनल डेब्यू किया। उनकी फाइटिंग शैली आक्रामक दबाव, लगातार कॉम्बिनेशंस और नॉकआउट की क्षमता पर आधारित थी। उन्होंने विरोधियों को एक-एक कर हराते हुए 17-0 का बेदाग रिकॉर्ड बनाया, जिसमें 12 फिनिश शामिल थे। SENSHI हेवीवेट ग्रां प्री में एक ही रात में तीन विरोधियों को हराकर उन्होंने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
इसके तुरंत बाद ONE Championship ने उन्हें मौका दिया और अगदेवे ने इतिहास रचने में देर नहीं लगाई। ONE Fight Night 37 में अपने प्रमोशनल डेब्यू पर उन्होंने दो खेलों के चैंपियन रोमन क्रीकलिआ को पांच राउंड तक मात देकर पहले ONE हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
जिस फाइटर ने कभी स्टटगार्ट की सड़कों पर रातें गुजारी थीं, उसके लिए ये बेल्ट सिर्फ सोना नहीं है। ये उस वादे का प्रतीक है, जो उसने अपनी मां से किया था और जिसे उसने निभाकर दिखाया।
ONE Championship रिकॉर्ड्स
इवेंट के रिजल्ट्स
| रिजल्ट | खेल | तरीका | राउंड | तरीका और राउंड | प्रतिद्वंद्वी | प्रतिद्वंद्वी और इवेंट | देश | तारीख | इवेंट | |||
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
|
हार
किकबॉक्सिंग
सर्वसम्मत निर्णय
UD
राउंड 5 (3:00)
|
किकबॉक्सिंग |
सर्वसम्मत निर्णय
राउंड 5 (3:00)
|
राउंड 5 (3:00) |
|
रोमन क्रीकलिआयूक्रेन
|
यूक्रेन |
ONE Friday Fights 159 & The Inner Circle 19 |
|||||
|
जीत
किकबॉक्सिंग
सर्वसम्मत निर्णय
UD
राउंड 5 (3:00)
|
किकबॉक्सिंग |
सर्वसम्मत निर्णय
राउंड 5 (3:00)
|
राउंड 5 (3:00) |
|
रोमन क्रीकलिआयूक्रेन
|
यूक्रेन |
ONE Fight Night 37: Kryklia vs. Agdeve |
|||||