रोमन क्रीकलिआ Vs. सामेत अगदेवे: ONE Fight Night 37 के हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल मैच में जीत की 4 कुंजी

Roman Kryklia Lyndon Knowles ONE Fight Night 30 52 scaled

ONE Fight Night 37 के मेन इवेंट में पहले ONE हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन की ताजपोशी होगी, जब दो खेलों के चैंपियन रोमन क्रीकलिआ का सामना अपराजित टर्किश सनसनी सामेत “द किंग” अगदेवे से होगा।

शनिवार, 8 नवंबर को दुनिया के सबसे प्रभावशाली हेवीवेट स्ट्राइकर थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में अपने करियर के सबसे बड़े टेस्ट से गुजरेंगे।

क्रीकलिआ पिछले 15 मैचों से अपराजित हैं और वो जीत के सिलसिले को आगे बढ़ाना चाहेंगे। यूक्रेनी सुपरस्टार के पास पहले से ही ONE लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग और हेवीवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल हैं।

वहीं अगदेवे के पास खोने के लिए कुछ नहीं है क्योंकि वो अपना डेब्यू कर रहे हैं और वो भी एक घातक फिनिशर के खिलाफ।

आइए जानते हैं कि ONE Fight Night 37 में इन दोनों को किस तरह से जीत हासिल हो सकती है।

#1 क्रीकलिआ का रेंज कंट्रोल

दो खेलों के ONE वर्ल्ड चैंपियन ने अपनी शारीरिक क्षमता के दम पर खास पहचान बनाई है। छह फुट सात इंचे लबे सुपरस्टार एक सेफ दूरी पर रहकर फाइट कर सकते हैं और खुद को आसानी से पंच व किक्स लगने का मौके दिए बगैर।

उनका जैब बहुत ही कारगर हथियार है। वो कहीं से भी अपने लेफ्ट हुक को लैंड करा सकते हैं और लो किक्स से विरोधी की टांगों पर वार कर छका देते हैं।

लंबी कद-काठी होने की वजह से वो प्रतिद्वंदियों पर घुटने के तगड़े वार करते हैं। वो खुद को अटैक से बचाते हुए विरोधियों के लिए काफी मुश्किलें खड़ी कर देते हैं।

#2 अगदेवे की आक्रामक एंट्री

अगदेवे को किसी भी तरह से दूरी को कम करते हुए क्रीकलिआ की रीच (पहुंच) को कम कर अटैक करना होगा।

ये चुनौती हो सकती है क्योंकि क्रीकलिआ उनसे चार इंच लंबे हैं और ONE Championship इतिहास में उनकी रीच सबसे अधिक है। यूक्रेनी सुपरस्टार दूरी से ही जैब, लेफ्ट हुक और लो किक्स लगा सकते हैं।

टर्किश स्टार को अपनी हेड मूव अच्छी रखते हुए साइड की तरफ मूवमेंट करनी होगी और लेवल चेंज भी।

अगर अगदेवे अपने प्रतिद्वंदी के करीब आए तो उनके तेज-तर्रार हाथ खतरनाक हथियार बन जाएंगे। युवा चैलेंजर करीब रहकर अटैक करते हुए आक्रामक नजर आते हैं।

#3 क्रीकलिआ की ताबड़तोड़ स्ट्राइक्स

दो खेलों के मौजूदा ONE वर्ल्ड चैंपियन लगातार ढेर सारे अटैक से अगदेवे के आक्रामक रवैये पर रोक लगा सकते हैं।

क्रीकलिआ का स्ट्राइक रेट उन्हें कॉम्बैट स्पोर्ट्स के बाकी हेवीवेट स्टार्स से अलग बनाता है। वो हर मिनट 7.7 प्रभावशाली स्ट्राइक्स लगाते हैं और एक राउंड में औसतन 72 स्ट्राइक्स मारते हैं। ये नंबर किसी फ्लाइवेट या बेंटमवेट के लगते हैं।

उनकी लगातार स्ट्राइक्स से विपक्षी डिफेंसिव मोड में चले जाते हैं। उन्होंने तारिक ख्बाबेज़ और इराज अज़ीज़पोर को ऐसी ही स्ट्राइक्स के दम पर ढेर कर दिया था।

जब सामने से पड़ रही स्ट्राइक्स से उनके विरोधी का दम निकल रहा होता है कि क्रीकलिआ की फिनिशिंग शानदार होती है।

#4 अगदेवे का किकिंग गेम

युवा टर्किश स्ट्राइकर द्वारा क्रीकलिआ को लय से भटकाने के लिए अटैक में किक्स को शामिल कर विविधता लानी होगी।

क्रीकलिआ जैसे धुरंधर के खिलाफ उन्हें बहुआयामी अटैक दिखाना होगा। उनके बॉक्सिंग कॉम्बिनेशन कमाल के होते हैं, लेकिन किक्स उनका काम और अच्छा सकती है।

वो पंचिंग कॉम्बिनेशंस में लो किक्स से क्रीकलिआ को धीमा करने का प्रयास कर सकते हैं। उन्होंने अपने पूरे करियर के दौरान दोनों पैरों से राउंड किक्स, पुश किक्स और स्नैप किक्स से विरोधियों को चोट पहुंचाई है।

स्पिनिंग हील किक उनके खेल में नयापन लेकर आती है। मगर इस किक को क्रीकलिआ के खिलाफ लैंड करना काफी मुश्किल भरा काम हो सकता है।

किकबॉक्सिंग में और

Johan Ghazali and Ramadan Ondash had to be separated ahead of The Inner Circle 24
Sam-A Gaiyanghadao faces off with Aliff Sor Dechapan ahead of The Inner Circle 23
Sam A Gaiyanghadao kicks Elmehdi El Jamari in the head at ONE Fight Night 42
Jonathan Di Bella celebrates his World Title victory at The Inner Circle 22.
Jonathan Di Bella and Zhang Peimian face off ahead of their ONE Strawweight Kickboxing World Title rematch
Jonathan Di Bella celebrates inside the ring after defeating Prajanchai PongSuphan PK at ONE Fight Night 36
Canadian kickboxer Jonathan Di Bella lands punches on Zhang Peimian
Zhang Peimian Jonathan Di Bella ONE162 1920X1280 57
Joshua Pacio faces off with Mansur Malachiev ahead of their rematch at The Inner Circle 21
Jonathan Haggerty faces former king Hiroki Akimoto in Tokyo
Scottish Muay Thai fighter Nico Carrillo gets ready for battle
Joshua Pacio punches Mansur Malachiev in their first MMA fight