19 जून को The Inner Circle के लिए रोड्रीगेज़ Vs. फेटजीजा, अगदेवे Vs. क्रीकलिआ II वर्ल्ड टाइटल फाइट्स की घोषणा

4way

19 जून को The Inner Circle के लिए दो जबरदस्त वर्ल्ड टाइटल मैचों का ऐलान कर दिया गया है, जिसमें ONE Championship की सबसे हल्की और सबसे भारी वेट क्लास के स्ट्राइकर्स शामिल होंगे।

मेन इवेंट में ONE विमेंस एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ अपनी बेल्ट को डिविजन की एटमवेट किकबॉक्सिंग क्वीन “द क्वीन” फेटजीजा लुक्जाओपोरोंगटॉम के खिलाफ डिफेंड करेंगी।

इसके अतिरिक्त को-मेन इवेंट में ONE हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल रीमैच देखने को मिलेगा, जहां अपराजित चैंपियन सामेत अगदेवे का सामना यूक्रेनियाई सुपरस्टार रोमन क्रीकलिआ से होगा।

फैंस को लंबे इंतजार के बाद आखिरी दुनिया की दो सबसे बेहतरीन महिला स्ट्राइकर्स की जंग देखने को मिलेगी।

रोड्रीगेज़ का सामना मार्च महीने में हुए ONE Fight Night 41 के मेन इवेंट में फेटजीजा से होना था, लेकिन दोनों ही एथलीट्स को ट्रेनिंग कैंप के दौरान चोटल लगी और मैच स्थगित हो गया।

अब दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं और मैच होने वाला है।

रोड्रीगेज़ शानदार लय के साथ इस मुकाबले में उतरेंगी। ब्राजीलियाई स्टार ने अगस्त 2020 में अपने प्रमोशनल डेब्यू में ONE विमेंस एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स को हराकर खिताब अपने नाम किया।

उसके बाद से ब्राजील की ये धुरंधर अपनी बेल्ट का कामयाबी के साथ चार बार बचाव कर चुकी हैं।

अब उनके सामने रिंग में चुनौती बनकर एक ऐसी एथलीट खड़ी होंगी, जिन्हें इसी पीढ़ी की महान स्ट्राइकर्स में से एक में गिना जाता है।

फेटजीजा के नाम करियर में 210 जीत और ONE Championship में बेदाग रिकॉर्ड है। उन्होंने महान स्ट्राइकर अनीसा “C18” मेक्सेन को हराकर ONE अंतरिम विमेंस एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल दिसंबर 2023 में जीता। तीन महीने बाद उन्होंने जेनेट टॉड को पराजित कर बेल्ट को यूनिफाई किया।

उसके बाद उन्होंने काना मोरिमोटो के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल का बचाव किया। फिर पिछले साल दिसंबर में मॉय थाई में वापसी कर WMC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन मार्टिना डॉमिन्कज़ैक को हराया।

अगर फेटजीजा इस मैच को जीतने में सफल रहीं तो प्रमोशन की अगली दो खेलों की चैंपियन बन जाएंगी।

इस मुकाबले से पहले वर्ल्ड टाइटल रीमैच में दो धुरंधर हेवीवेट फाइटर्स भिड़ते नजर आएंगे।

अगदेवे ने यादगार डेब्यू करते हुए पिछले साल नवंबर में हुए ONE Fight Night 37 में क्रीकलिआ को संगठन में पहली बार हार का स्वाद चखाया और पहला ONE हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल जीता।

पांच राउंड के जोरदार एक्शन के बाद यूक्रेनियाई सुपरस्टार के सात साल से चले आ रहे जीत के सिलसिले का अंत हुआ।

हालांकि, 6 फुच 7 इंच लंबे क्रीकलिआ आज भी दुनिया के सबसे घातक हेवीवेट स्ट्राइकर्स में से एक हैं और ये रुतबा उन्होंने जबरदस्त नी अटैक, स्ट्रेट पंच और नॉकआउट्स के दम पर हासिल किया है।

अगदेवे से हारने से पहले क्रीकलिआ ने ONE Championship में दो खेलों और दो भार वर्गों में शानदार प्रदर्शन कर बेल्ट जीती।

अब क्रीकलिआ के पास पिछले साल मिली हार का हिसाब बराबर करने का मौका होगा तो वहीं अगदेवे खुद को एक दमदार चैंपियन के रूप में स्थापित करना चाहेंगे।

किकबॉक्सिंग में और

Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
Superlek celebrates his win against Takeru Segawa at ONE 165.
Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3