फेटजीजा The Inner Circle 28 में एंटोनिया प्रिफटी के खिलाफ ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल डिफेंड करेंगी

Phetjeeja vs. Antonia Prifti for ONE Atomweight Kickboxing World Title at The Inner Circle 28

मौजूदा ONE विमेंस एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन “द क्वीन” फेटजीजा लुक्जाओपोरोंगटॉम वापसी करने जा रही हैं और The Inner Circle 28 में ग्रीक स्ट्राइकर एंटोनिया प्रिफटी के खिलाफ खिताब का बचाव करेंगी।

दुनिया की ये दो सबसे बेहतरीन महिला स्ट्राइकर थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में शुक्रवार, 28 अगस्त को टक्कर लेंगी और इस मैच का प्रसारण live.onefc.com पर होगा।

फेटजीजा ने ONE विमेंस एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन के रूप में अपना दबदबा दिग्गजों को हराकर साबित किया है। Team Mehdi Zatout की 28 वर्षीय स्टार के नाम करियर में 210-6 का लाजवाब रिकॉर्ड, जिसमें 69 फिनिश शामिल हैं, और 8-1 का प्रमोशनल आंकड़ा भी है।

उन्होंने ONE में आते ही अपनी छाप छोड़ते हुए लगातार चार मॉय थाई मैचों में तकनीकी नॉकआउट से जीत हासिल की और इस दौरान 1 लाख यूएस डॉलर का मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट भी जीता।

उसके बाद उन्होंने दिसंबर 2023 में महान स्ट्राइकर अनीसा “C18” मेक्सेन को हराकर ONE अंतरिम विमेंस एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती और इसके बाद अगले मैच में जेनेट टॉड के खिलाफ यूनिफाई कर अनडिस्प्यूटेड एटमवेट किकबॉक्सिंग क्वीन बनीं।

फेटजीजा ने अगली फाइट में जापानी अनुभवी स्टार काना “क्रशर क्वीन” के खिलाफ बेल्ट को उनके घरेलू मैदान में डिफेंड किया। फिर वो मॉय थाई की ओर लौट गईं।

अपने पिछले मैच में उन्होंने दो खेलों की ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए ONE विमेंस एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ को चैलेंज किया। मगर एक करीबी मैच में उन्हें हार मिली।

अब वो किकबॉक्सिंग में लौट रही हैं, जहां अभी तक प्रमोशन में एक भी मैच नहीं हारी हैं। उनका प्रयास होगा कि वो दूसरी बार अपने खिताब को सफलतापूर्वक बचाकर लय को जारी रखें और भविष्य में रोड्रीगेज़ के खिलाफ फिर से मैच हासिल करें।

वहीं उनकी चैलेंजर अब तक की सबसे मुश्किल प्रतिद्वंदी होने वाली हैं। 24 वर्षीय प्रिफटी ग्रीस की फाइटर हैं और उनके नाम 25-3 के करियर रिकॉर्ड के साथ-साथ ढेर सारे टाइटल भी हैं। इसमें K-1 विमेंस फ्लाइवेट चैंपियनशिप भी शामिल है, जो उन्होंने काना को हराकर जीता था।

इसके अतिरिक्त उनके नाम ONE की स्ट्राइकर टेसा डी कोम पर भी जीत दर्ज है, जो ये बात साबित करता है कि उनमें अच्छा-खासा दमखम है।

28 अगस्त को वो अपना ONE Championship डेब्यू करने जा रही हैं। अगर वो अपने डेब्यू मुकाबले में फेटजीजा को हराने में सफल रहीं तो कारनामा करते हुए नई एटमवेट किकबॉक्सिंग क्वीन बन जाएंगी।

इस ONE वर्ल्ड टाइटल मैच में काफी कुछ दांव पर लगा होगा। फेटजीजा की कोशिश होगी कि वो अपने करियर की 211वीं जीत हासिल करें और डिविजन पर बादशाहत बनाकर रखें।

वहीं प्रिफटी किकबॉक्सिंग में फेटजीजा को हराने वाली पहली स्ट्राइकर बनना चाहेंगी और पहले ही मैच में विमेंस स्ट्राइकिंग का सबसे बड़ा खिताब हासिल करना चाहेंगी।

किकबॉक्सिंग में और

Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Worapon Lukjaoporongtom punches Tom Casse at ONE Friday Fights 153
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27
Phetjeeja Lukjaoporongtom makes her way to the ring at The Inner Circle 19
Songchainoi Kiatsongrit punches Salai Htan Khee Shein at ONE Friday Fights 130
Stella Hemetsberger will defend her Muay Thai belt against Natalia Diachkova