एंटोनिया प्रिफ्टी के बारे में
पूर्व K-1 विमेंस फ्लाइवेट चैंपियन एंटोनिया “द पैंथर” प्रिफ्टी ने खुद को ग्रीस की सबसे सफल किकबॉक्सर्स में से एक के रूप में स्थापित किया है। वो रिंग में अपनी सटीक तकनीक, धारदार कॉम्बिनेशंस और असाधारण संयम के लिए जानी जाती हैं।
ग्रीस के एथेंस में जन्मी प्रिफ्टी ने 12 साल की उम्र में मार्शल आर्ट्स की दुनिया में कदम रखा, जब उन्होंने कोच इयोनिस थियोफानस के मार्गदर्शन में Fight Club Galatsi में ट्रेनिंग शुरू की। शांत स्वभाव की होने के बावजूद उन्होंने अपने अनुशासन, दृढ़ संकल्प और सीखने की ललक से जल्द ही अपने कोच को प्रभावित कर दिया।
युवा प्रिफ्टी शायद ही कभी कोई ट्रेनिंग सेशन छोड़ती थीं और जल्द ही प्रतियोगिताओं में उनकी स्वाभाविक प्रतिभा नजर आने लगी। उन्होंने अपने फाइटिंग करियर की शानदार शुरुआत करते हुए शुरुआती 41 मुकाबलों में अपराजित रहने का रिकॉर्ड बनाया, जिसमें एमेच्योर स्तर की 35 जीत शामिल थीं। इस दौरान उन्होंने प्रोफेशनल करियर बनाने के लिए जरूरी स्किल्स और आत्मविश्वास हासिल किया।
अपने करियर में लगातार आगे बढ़ने के दौरान थियोफानस के प्रति उनकी निष्ठा हमेशा बरकरार रही। Fight Club Galatsi और Theofanous Elite Team का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रिफ्टी ने अपनी तकनीक को लगातार निखारा। उन्होंने सोच-समझकर दबाव बनाने, दूरी का बेहतरीन नियंत्रण रखने और सही समय पर कॉम्बिनेशंस लगाने की बदौलत लगातार अधिक अनुभवी और कुशल विरोधियों को मात दी।
ग्रीस की इस स्ट्राइकर ने आखिरकार इंटरनेशनल लेवल पर सफलता हासिल की और इस दौरान कई खिताब अपने नाम किए। उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि दिसंबर 2023 में आई, जब उन्होंने जापानी स्टार काना मोरिमोटो को सर्वसम्मत निर्णय से हराकर K-1 विमेंस फ्लाइवेट चैंपियनशिप जीती। इसके अलावा उन्होंने नीदरलैंड्स की शानदार फाइटर टेसा डी कॉम के खिलाफ भी एक उल्लेखनीय जीत दर्ज की।
प्रिफ्टी ने मॉय थाई और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के नियमों के तहत मुकाबले करके अपने मार्शल आर्ट्स अनुभव को और व्यापक बनाया। इससे उनकी बहुमुखी प्रतिभा सामने आई, जो उनके फाइटिंग स्टाइल का एक और अहम हिस्सा बन चुकी है। प्रोफेशनल MMA में उन्होंने दो शानदार स्टॉपेज जीत भी हासिल कीं।
इन उपलब्धियों ने प्रिफ्टी के लिए ONE Championship के दरवाजे खोल दिए, जहां उन्हें दुनिया के सबसे बेहतरीन स्ट्राइकर्स के खिलाफ अपनी क्षमता परखने का मौका मिला।
उन्होंने सितंबर 2026 में ONE Championship में शानदार डेब्यू किया। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित ONE Friday Fights 171 के स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग मुकाबले में उन्होंने बेल्जियम की एमेलीन गर्सन को सर्वसम्मत निर्णय से हराकर जीत हासिल की।
अपने लंबे समय से जुड़े कोच के मार्गदर्शन में प्रिफ्टी ONE Championship के ग्लोबल स्टेज पर और बड़ी सफलता हासिल करने की कोशिशों में जुटी हुई हैं। उनका लक्ष्य वर्षों की कड़ी मेहनत और समर्पण को ONE वर्ल्ड टाइटल जीतने की सबसे बड़ी उपलब्धि में बदलना है।
ONE Championship रिकॉर्ड्स
इवेंट के रिजल्ट्स
| रिजल्ट | खेल | तरीका | राउंड | तरीका और राउंड | प्रतिद्वंद्वी | प्रतिद्वंद्वी और इवेंट | देश | तारीख | इवेंट | |||
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
|
जीत
किकबॉक्सिंग
सर्वसम्मत निर्णय
UD
राउंड 3 (3:00)
|
किकबॉक्सिंग |
सर्वसम्मत निर्णय
राउंड 3 (3:00)
|
राउंड 3 (3:00) |
|
एमेलीन गर्सनबेल्जियम
|
बेल्जियम |
ONE Friday Fights 171 & The Inner Circle 31 |
|||||