फेटजीजा चोटिल, The Inner Circle 28 के ONE विमेंस एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल डिफेंस से नाम वापस लिया

Phetjeeja Lukjaoporongtom makes her way to the ring at The Inner Circle 19

मौजूदा ONE विमेंस एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन “द क्वीन” फेटजीजा लुक्जाओपोरोंगटॉम को The Inner Circle 28 में होने वाले वर्ल्ड टाइटल डिफेंस से अपना नाम वापस लेना पड़ा है।

शुक्रवार, 28 अगस्त को बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेेेडियम से live.onefc.com पर प्रसारित होने वाले इवेंट में उनका सामना ग्रीक स्ट्राइकर एंटोनिया प्रिफटी से होना था।

हालांकि, ट्रेनिंग कैंप के दौरान हाथ में लगी चोट के चलते पाउंड-फोर-पाउंड थाई स्टार इस मैच से बाहर हो गई हैं और इस टाइटल फाइट को The Inner Circle 28 के कार्ड से हटा दिया गया है।

ये खबर स्ट्राइकिंग फैंस के लिए एक बहुत बड़ा धक्का है, जो कि साल के सबसे बहुप्रतीक्षित विमेंस स्ट्राइकिंग मैचों में से एक का इंतजार कर रहे थे।

फेटजीजा को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ महिला स्ट्राइकर्स में से एक माना जाता है। उनके नाम करियर में 210-6 का शानदार रिकॉर्ड है और वो प्रमोशन में 8-1 का आंकड़ा अभी तक बना चुकी हैं। ये उनका दूसरा ONE विमेंस एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल डिफेंस होना था।

Team Mehdi Zatout की 24 वर्षीय सुपरस्टार पिछले मुकाबले में दो खेलों की वर्ल्ड चैंपियन बनने के इरादे से ONE विमेंस एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ के खिलाफ उतरीं, लेकिन उन्हें कड़े मैच में हार का सामना करना पड़ा। ये किकबॉक्सिंग मुकाबला डिविजन में धाक जमाने का एक सुनहरा मौका होने वाला था।

वहीं उनकी विरोधी प्रिफटी की बात करें तो 24 वर्षीय ग्रीक सनसनी के नाम 25-3 का करियर रिकॉर्ड हैं और वो K-1 विमेंस फ्लाइवेट चैंपियनशिप भी जीत चुकी हैं। अब उन्हें अपने टाइटल शॉट और प्रमोशनल डेब्यू का इंतजार करना होगा।

अधिक जानकारी के लिए onefc.com पर बने रहिए।

किकबॉक्सिंग में और

Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
Superlek celebrates his win against Takeru Segawa at ONE 165.
Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3