एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ ने फेटजीजा के खिलाफ आई वर्ल्ड टाइटल जीत पर बात की – ‘यही मेरी जीत की सबसे बड़ी कुंजी’

Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19

एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ अच्छी तरह से जानती थीं कि अगर उन्हें ONE विमेंस एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल “द क्वीन” फेटजीजा लुक्जाओपोरोंगटॉम के खिलाफ खिताब डिफेंड करना है तो करियर की सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मेंस देनी होगी।

28 वर्षीय ब्राजीलियाई सुपरस्टार का सामना बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में हुए The Inner Circle 19 के मेन इवेंट में मौजूदा ONE विमेंस एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन से हुआ और ये मैच पूरे पांच राउंड तक चला।

मॉम-चैंपियन ने कड़े मुकाबले में विभाजित निर्णय से जीत हासिल की और वो ONE Championship में फेटजीजा को हराने वाली पहली फाइटर भी बनीं।

ये 2020 में बेल्ट जीतने के बाद रोड्रीगेज़ का लगातार पांचवां टाइटल डिफेंस था। अपने खिताब की रक्षा करने के बाद Phuket Fight Club की प्रतिनिधि गौरवान्वित महसूस कर रही हैं।

उन्होंने कहा:

“मैं बहुत खुश हूं कि मुझे अपनी टीम और सभी लोगों का प्रतिनिधित्व करते हुए फेटजीजा जैसी बेहद मजबूत प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ मुकाबला करने का मौका मिला और एक और जीत के साथ बेल्ट को अपने पास बरकरार रख सकी।

“बेशक, वो मेरे जीवन की सबसे मजबूत प्रतिद्वंदियों में से एक थीं, लेकिन मुकाबले के दौरान मैं अच्छा महसूस कर रही थी। शुरुआत में मेरा प्रदर्शन शानदार रहा और सब कुछ मेरे मुताबिक चल रहा था। तीसरे राउंड में फाइट मुश्किल हो गई, लेकिन हमने वापसी की और जीत अपने नाम कर ली।”

रोड्रीगेज़ का गेम प्लान साफ था और उनका लक्ष्य फेटजीजा की मूवमेंट को रोकना, पैर पर अटैक करते हुए क्लिंच से नी अटैक करना।

वो शुरुआत में थोड़ी असहज लग रही थीं, लेकिन फाइट के बीच के राउंड्स में उन्होंने गति बढ़ाई और बॉक्सिंग में सफलता हासिल की। रोड्रीगेज़ ने आगे बढ़कर किकबॉक्सिंग क्वीन को क्लोज रेज में परेशान किया।

रोड्रीगेज़ ने बताया:

“मुकाबला अच्छा रहा। इस फाइट के लिए मैंने जिन चीजों की कड़ी ट्रेनिंग की थी, उन्हें मैं रिंग में लागू कर पाई—उसकी टांगों पर किक लगाई, घुटनों से वार किए और क्लिंच गेम का इस्तेमाल किया। मैं अच्छा महसूस कर रही थी। एक समय पर मुकाबला मुश्किल जरूर हो गया था, लेकिन मैंने वापसी की और लगातार क्लिंच करती रही। जब फेटजीजा पीछे हटने लगीं, तभी मुकाबला मेरे पक्ष में जाने लगा।

“ये बेहद करीबी मुकाबला था, लेकिन मुझे लगता है कि मैंने ज़्यादातर राउंड जीते। मेरे हिसाब से मैंने सिर्फ एक राउंड गंवाया था। इसलिए फैसला आने तक थोड़ी अनिश्चितता जरूर थी, लेकिन मुझे भरोसा था कि मैंने जीत के लिए पर्याप्त प्रदर्शन किया है।”

हालांकि, रोड्रीगेज़ ने भी माना कि मुकाबला बहुत प्रतिस्पर्धी था। उन्होंने कहा कि अपनी चैलेंजर के मुकाबले लगातार आगे बढ़ने से उन्हें फायदा हुआ।

लगातार दबाव बनाने की वजह से ब्राजीलियाई स्टार ने फेटजीजा की ताकत को कम किया और फिर वो अपने अटैक का पूरी तरह से इस्तेमाल नहीं कर पा रही थीं।

रोड्रीगेज़ ने कहा:

“बिल्कुल, लगातार आगे बढ़कर दबाव बनाना ही सबसे बड़ा कारण था। मैं ज्यादातर समय आगे बढ़ती रही ताकि फेटजीजा थक जाएं और मुझे लगता है कि यही मेरी जीत की सबसे बड़ी कुंजी साबित हुई।”

रोड्रीगेज़ ने रीमैच और MMA में जाने पर बातचीत की

फेटजीजा के रूप में करियर की सबसे बड़ी चुनौती का सामना करने के बाद ONE विमेंस एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन का मानना है कि अगर उनका रीमैच होता है तो उन्हें मंजूर होगा।

मैच करीबी होने के चलते बहुत लोग तुरंत रीमैच की मांग करने लगे हैं और मौजूदा एटमवेट मॉय थाई क्वीन ने कहा कि जब भी मौका मिलेगा तो वो इसके लिए पूरी तरह से तैयार रहेगी।

मॉम-चैंपियन ने बताया:

“हम हमेशा तैयार रहते हैं और आगे भी लगातार बेहतर होते जाएंगे। इस शानदार मुकाबले के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। मुझे आपके और आपके संघर्षों की कहानी के लिए बहुत सम्मान है। फेटजीजा के साथ रिंग साझा करना मेरे लिए सम्मान और खुशी की बात थी। फिर जल्द मुलाकात होगी।”

हालांकि, रोड्रीगेज़ का अगला लक्ष्य रीमैच नहीं है।

ब्राजीलियाई सुपरस्टार ने बताया कि उन्होंने MMA की तैयारी शुरु कर दी है और वो अपनी स्किल्स को इस खेल में आजमाना चाहती हैं। खुद को एटमवेट मॉय थाई डिविजन में स्थापित करने के बाद वो नए खेल में वर्ल्ड टाइटल की ओर बढ़ना चाहेंगी।

उन्होंने कहा:

“मैं पहले से ही MMA की ट्रेनिंग कर रही हूं और इसी खेल में कदम रखने की योजना बना रही हूं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो मेरी अगली फाइट MMA में होगी।

“बिल्कुल, मेरा लक्ष्य MMA वर्ल्ड टाइटल जीतना है।”

किकबॉक्सिंग में और

Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
Superlek celebrates his win against Takeru Segawa at ONE 165.
Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring