The Inner Circle 19 को-मेन इवेंट रिजल्ट: रोमन क्रीकलिआ ने बदला लेकर हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती

Roman Kryklia wears three ONE World Titles with pride

दो खेलों और दो डिविजन के ONE वर्ल्ड चैंपियन रोमन क्रीकलिआ के मन में बदले की भावना रही होगी, जब वो 19 जून को हुए The Inner Circle 19 के को-मेन इवेंट में सामेत “द किंग” अगदेवे के लिए उतरे।

अंत में यूक्रेनियाई सुपरस्टार अपने लक्ष्य में कामयाब रहे और उन्होंने ONE हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल जीतने में सफलता पाई।

क्रीकलिआ, ONE हेवीवेट मॉय थाई और लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन, ने पांच राउंड तक शानदार प्रदर्शन किया और अंत में सर्वसम्मत निर्णय से टर्किश चैंपियन को पराजित किया।

Roman Kryklia cracks Samet Agdeve in the head with a left hand
Photo courtesy of ONE Championship

अगदेवे ने पिछले नवंबर में हुए मैच की ही रणनीति अपनाई और शुरुआत में काफी किक्स से अटैक किया। उन्हें लग रहा था कि इस बार भी ये काम करेगी।

AllStars Germany में ट्रेनिंग करने वाले टर्किश स्टार ने क्रीकलिआ को बैकफुट पर धकेला। पहला राउंड पूरी तरह से “द किंग” के नाम रहा और उन्होंने दूसरे राउंड की शुरुआत में भी अच्छा काम किया।

हालांकि, एक जैब के दम पर क्रीकलिआ ने लय पाई। उसके बाद से वो अटैक में मिश्रण करते रहे।

Roman Kryklia kicks Samet Agdeve in the head
Photo courtesy of ONE Championship

तीसरे राउंड में एक्शन में और तेजी देखने को मिली, जब क्रीकलिआ ने अपने प्रतिद्वंदी पर जैब्स से वार किए। 34 वर्षीय दिग्गज स्टांस बदलकर विरोधी पर पंचों से वार कर रहे थे। ऐसे में अगदेवे के लिए काफ किक्स लगाना मुश्किल होता जा रहा था।

22 वर्षीय टर्किश एथलीट ने अपने पंचों से वार करने का प्लान बनाया, लेकिन यूक्रेनियाई चैलेंजर ने राइट हुक से उन्हें हिलाकर रख दिया। क्रीकलिआ अपने विरोधी को रिंग की रस्सियों की ओर ले गए और अपने जखीरे से हर वार का इस्तेमाल किया।

अगदेवे को अंदाजा था कि उन्हें चौथे राउंड में कुछ अलग करना होगा और वो इसकी तलाश में दिखे। मगर उनकी हर ट्रिक का क्रीकलिआ के पास जवाब था।

Roman Kryklia fires a punch at Samet Agdeve
Photo courtesy of ONE Championship

राउंड खत्म होने से 90 सेकंड पहले “द किंग” को हाई किक का शिकार होना पड़ा। हालांकि, क्रीकलिआ को मैच खत्म करने वाला शॉट नहीं मिल पाया।

क्रीकलिआ ने अंतिम राउंड में अपने विरोधी पर दूरी कम कर वार किए। उनकी हेड मूवमेंट अगदेवे के लिए भांपनी मुश्किल हो रही थी। अगदेवे ने अंतिम सेकंडों में ताबड़तोड़ वार किए, मगर 6 फुट 7 इंच लंबे सुपरस्टार के खिलाफ ये काफी नहीं रहा।

अंत में जजों ने क्रीकलिआ को सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया। ये उनके करियर की सबसे बेहतरीन और पूर्ण प्रदर्शन कहा जा सकता है। इससे उनका करियर रिकॉर्ड 52-8 हुआ।

किकबॉक्सिंग में और

Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Worapon Lukjaoporongtom punches Tom Casse at ONE Friday Fights 153
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27
Phetjeeja Lukjaoporongtom makes her way to the ring at The Inner Circle 19
Songchainoi Kiatsongrit punches Salai Htan Khee Shein at ONE Friday Fights 130
Stella Hemetsberger will defend her Muay Thai belt against Natalia Diachkova