सामेत अगदेवे ने रोमन क्रीकलिआ को चौंकाकर जीता ONE हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल

Samet Agdeve Roman Kryklia ONE Fight Night 37 18 scaled

जो काम सामेत “द किंग” अगदेवे ने अपने ONE Championship डेब्यू में किया, वो बहुत ही कम फाइटर्स कर पाते हैं।

अपराजित टर्किश वॉरियर ने न सिर्फ सात साल से एक ही मैच न हारने वाले स्ट्राइकर को परास्त किया बल्कि पहला ONE हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन बनने का भी कारनामा किया।

अगदेवे ने शनिवार, 8 नवंबर को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक से लाइव प्रसारित हुए ONE Fight Night 37 के मेन इवेंट में दो खेलों, दो डिविजन के ONE वर्ल्ड चैंपियन रोमन क्रीकलिआ को पूरे पांच राउंड तक छकाया।

Samet Agdeve and Roman Kryklia touch gloves

दोनों ही धुरंधरों ने शानदार फाइट पेश की और शुरुआत से क्रीकलिआ मैच खत्म करने की तलाश में दिखे।

पिछले लगातार 15 मैचों को जीतने वाले क्रीकलिआ और फैंस को हैरानी हुई होगी, जब वो अगदेवे को आसानी से अपना शिकार नहीं बना पा रहे थे।

टर्किश कंटेंडर ने बड़ी ही आसानी के साथ क्रीकलिआ को पंच जड़े और पहले व दूसरे राउंड में काफ किक्स से चोट पहुंचाई। यूक्रेनी सुपरस्टार का बायां पैर लगातार किक्स की वजह से फूल गया था।

लेकिन क्रीकलिआ मजबूत थे और वो स्टांस बदलकर फाइट जारी रखते हुए पूरी तरह से डटे रहे। उन्होंने “द किंग” को रिंग के हर कोने में शॉट्स लगाए।

हालांकि, अगदेवे लगातार लो किक्स से वार करते रहे और उनके आत्मविश्वास में लगातार इजाफा होता जा रहा था।

Samet Agdeve kicks Roman Kryklia in the head

अगदेवे ने चैंपियनशिप राउंड में मोर्चा संभाला और मैच का नियंत्रण अपने पक्ष में लेने की कोशिश में जुट गए।

उन्होंने क्रीकलिआ पर पंचों और किक्स से चोट पहुंचाई। ONE के फैंस ने पहली बार इस तरह से यूक्रेनी सुपरस्टार को बैकफुट पर देखा।

युवा स्ट्राइकर ने वर्ल्ड टाइटल मैच का अंत ओवरहैंड और जोरदार हुक्स के साथ किया।

अंत में तीनों जजों ने अगदेवे के पक्ष में फैसला सुनाते हुए उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से विजयी बनाया। इस जीत के साथ उनका करियर रिकॉर्ड 18-0 हुआ और उन्होंने कैंसर से जूझ रही अपनी मां को प्रेरणा देने के लिए धन्यवाद किया।

किकबॉक्सिंग में और

Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott