ONE Fight Night 37: Kryklia Vs. Agdeve – सभी फाइट्स के लाइव नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स

Roman Kryklia Iraj Azizpour ONE163 1920X1280 38

एक ऐतिहासिक इवेंट फैंस का इंतजार कर रहा है, जब दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन की ONE Fight Night 37: Kryklia vs. Agdeve के साथ बैंकॉक, थाईलैंड में वापसी होगी।

मेन इवेंट में दो बाहुबली हेवीवेट स्ट्राइकर्स की टक्कर होगी और उनका प्रयास पहला ONE हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन बनने का होगा।

यूक्रेन के ONE लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग और हेवीवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोमन क्रीकलिआ का सामना प्रमोशनल डेब्यू कर रहे अपराजित स्ट्राइकर सामेत अगदेवे से होगा। क्रीकलिआ ने अभी तक ONE Championship में हर विरोधी को धूल चटाई है और इस बार भी उनका यही प्रयास होगी। वहीं अगदेवे की कोशिश जीत के साथ शुरुआत करने और चैंपियन बनने पर होगी।

इसके अतिरिक्त इवेंट में स्कॉटिश पावरहाउस निको “किंग ऑफ द नॉर्थ” कैरिलो की वापसी होगी और वो अमेरिकी मॉय थाई स्टार ल्यूक लेसेई का सामना करते हुए दिखेंगे।

वहीं अब्दुल्ला दयाकाएव, एलबैक अलिशोव और जोहान एस्टुपिनन जैसे प्रतिभाशाली स्टार्स की भी वापसी देखने को मिलेगी।

आप सभी किकबॉक्सिंग, MMA और मॉय थाई मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप
सामेत “द किंग” अगदेवे ने रोमन क्रीकलिआ को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फेदरवेट मॉय थाई
निको “किंग ऑफ द नॉर्थ” कैरिलो ने ल्यूक “द शेफ” लेसेई को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 2:35 मिनट में
बेंटमवेट मॉय थाई
ब्लैक पैंथर ने जोहान “पांडा किक” एस्टुपिनन को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 1:29 मिनट में
बेंटमवेट MMA
एलबैक अलिशोव ने कार्लो “द बुल” बुमिना-अंग को सबमिशन (गिलोटीन चोक) से हराया - दूसरे राउंड के 3:24 मिनट में
फ्लाइवेट MMA
अवाज़बेक “निंज्‍या” खोलमिर्ज़ाएव ने विली “वाइट लायन” वैन रूयेन को सबमिशन (आर्मबार) से हराया - पहले राउंड के 3:52 मिनट में
फ्लाइवेट MMA
लिटो “थंडर किड” आदिवांग ने मॉरो मास्त्रोमरिनी को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 4:52 मिनट में
फ्लाइवेट मॉय थाई
टाईकी “साइलेंट स्नाइपर” नाइटो ने नाकरोब फेयरटेक्स को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 2:27 मिनट में
फ्लाइवेट MMA
गिल्बर्ट नाकाटानी ने एको रोनी सपुत्रा को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 2:01 मिनट में

किकबॉक्सिंग में और

Johan Ghazali and Ramadan Ondash had to be separated ahead of The Inner Circle 24
Sam-A Gaiyanghadao faces off with Aliff Sor Dechapan ahead of The Inner Circle 23
Sam A Gaiyanghadao kicks Elmehdi El Jamari in the head at ONE Fight Night 42
Jonathan Di Bella celebrates his World Title victory at The Inner Circle 22.
Jonathan Di Bella and Zhang Peimian face off ahead of their ONE Strawweight Kickboxing World Title rematch
Jonathan Di Bella celebrates inside the ring after defeating Prajanchai PongSuphan PK at ONE Fight Night 36
Canadian kickboxer Jonathan Di Bella lands punches on Zhang Peimian
Zhang Peimian Jonathan Di Bella ONE162 1920X1280 57
Joshua Pacio faces off with Mansur Malachiev ahead of their rematch at The Inner Circle 21
Jonathan Haggerty faces former king Hiroki Akimoto in Tokyo
Scottish Muay Thai fighter Nico Carrillo gets ready for battle
Joshua Pacio punches Mansur Malachiev in their first MMA fight