3 मुकाबले जो ONE Fight Night 37 को यादगार बना सकते हैं

Abdulla Dayakaev Nontachai Jitmuangnon ONE Fight Night 33 3 scaled

जब ONE Championship थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में ONE Fight Night 37: Kryklia vs. Agdeve के साथ लौटेगा तो इतिहास रचा जाएगा।

8 नवंबर को होने वाले इवेंट में दो खेलों, दो डिविजन के चैंपियन रोमन क्रीकलिआ तीसरी बेल्ट हासिल करने का प्रयास करेंगे, जब उनका सामना पहले ONE हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल मैच में अपराजित टर्किश स्ट्राइकर सामेत “द किंग” अगदेवे से होगा।

मेन इवेंट मैच से पहले #4 रैंक के फेदरवेट मॉय थाई कंटेंडर निको “किंग ऑफ द नॉर्थ” कैरिलो की टक्कर ल्यूक “द शेफ” लेसेई से होगी।

इसके बाद होने वाले मैचों में शानदार MMA और मॉय थाई एक्शन देखने को मिलेगा। आइए ऐसे ही तीन मैचों पर चर्चा करते हैं, जो शो को खास बना सकते हैं।

#1 रैम्बोलैक चोर अजालाबून Vs. अब्दुल्ला दयाकाएव

चार रैंक के बेंटमवेट मॉय थाई कंटेंडर रैम्बोलैक चोर अजालाबून और #5 रैंक के अब्दुल्ला दयाकाएव की टक्कर बेहद धमाकेदार रहेगी।

22 वर्षीय स्टार ने खुद को थाईलैंड के सबसे प्रतिभाशाली स्ट्राइकर्स में से एक बना लिया है। Superbon Training Camp के स्टार लगातार चार मैचों को अपने नाम कर चुके हैं। उनके नाम 66-14 का करियर रिकॉर्ड और बेहतरीन स्किल्स मौजूद हैं।

रैम्बोलैक की तरह ही दयाकाएव भी चार मैचों को जीतने के बाद इस मुकाबले में शिरकत करेंगे। खास बात ये है कि उनकी सभी जीत नॉकआउट से आई हैं और नोंटाचाई जित्मुआंगनोन के खिलाफ आया नॉकआउट ONE मॉय थाई डिविजन का सबसे तेज नॉकआउट था।

ऐसे में एक नॉकआउट फिनिश ही मैच के साथ न्याय कर पाएगा।

#2 सुआब्लैक टोर प्रान49 Vs. जोहान एस्टुपिनन

सुआब्लैक टोर प्रान49 और जोहान “पांडा किक” एस्टुपिनन के रूप में दो नॉकआउट आर्टिस्ट फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में भिड़ते हुए दिखेंगे।

29 वर्षीय थाई स्टार ने ONE Friday Fights में लगातार चार जीत के साथ एक लाख यूएस डॉलर का मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट जीता। लेकिन फिर उन्हें मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा। अब वो दो जीत के साथ लय हासिल कर चुके हैं।

वहीं 23 वर्षीय कोलंबियाई सनसनी पिछले मैच में करियर की पहली हार के बाद वापसी करना चाहेंगे। एस्टुपिनन का आक्रामक स्टाइल और मैचों को दिलचस्प बनाने की कला उन्हें फैन फेवरेट बनाती है।

#3 अवाज़बेक खोलमिर्ज़ाएव Vs. विली वैन रूयेन

फ्लाइवेट MMA स्टार्स की भिड़ंत में उज़्बेक स्टार अवाज़बेक “निंज्या” खोलमिर्ज़ाएव ग्लोबल स्टेज पर डेब्यू करने जा रहे अपराजित दक्षिण अफ्रीकी स्टार विली “वाइट लायन” वैन रूयेन का स्वागत करेंगे।

खोलमिर्ज़ाएव अपने यूएस प्राइमटाइम डेब्यू में ONE Friday Fights की सफलता को लेकर आना चाहेंगे। 24 वर्षीय स्टार ने अपनी सात जीतों में से छह को स्टॉपेज से जीता, जो उन्हें डिविजन का खतरनाक फाइटर साबित करती है।

वहीं रूयेन की बात करें तो वो 7-0 के अपराजित रिकॉर्ड के साथ दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में कदम रखने जा रहे हैं।अब “वाइट लायन” की स्ट्राइकिंग और फिनिशिंग क्षमता की टक्कर खोलमिर्ज़ाएव के लगातार दबाव बनाने वाले स्टाइल से होगी।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48